माता-पिता का आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा वरदान होता है। यह वह अनमोल शक्ति है जो जीवन की हर बाधा को पार करने का साहस देती है। जिस व्यक्ति को माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता रहता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। परिवार के बुजुर्ग हमारे अनुभवों का खजाना होते हैं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ता दिखाता है। जब हम अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और उनसे प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हैं, तो उनका आशीर्वाद हमारे जीवन को सफल और सुखमय बना देता है। माता-पिता का आशीर्वाद केवल शब्द नहीं, बल्कि एक ऐसी सकारात्मक ऊर्जा है जो हमें आगे बढ़ने, मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। उनके आशीर्वाद से जीवन में आत्मविश्वास, शांति और संतोष मिलता है। इसलिए हमें हमेशा अपने माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, उनकी सेवा करनी चाहिए और उन्हें अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर रखना चाहिए। उनके आशीर्वाद से ही जीवन की राह आसान और सुखद बनती है।
माता-पिता का आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा वरदान होता है। यह वह अनमोल शक्ति है जो जीवन की हर बाधा को पार करने का साहस देती है। जिस व्यक्ति को माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता रहता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। परिवार के बुजुर्ग हमारे अनुभवों का खजाना होते हैं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ता दिखाता है। जब हम अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और उनसे प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हैं, तो उनका आशीर्वाद हमारे जीवन को सफल और सुखमय बना देता है। माता-पिता का आशीर्वाद केवल शब्द नहीं, बल्कि एक ऐसी सकारात्मक ऊर्जा है जो हमें आगे बढ़ने, मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। उनके आशीर्वाद से जीवन में आत्मविश्वास, शांति और संतोष मिलता है। इसलिए हमें हमेशा अपने माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, उनकी सेवा करनी चाहिए और उन्हें अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर रखना चाहिए। उनके आशीर्वाद से ही जीवन की राह आसान और सुखद बनती है।
- सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के नंदगांव स्थित ढाबा नंदगांव में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सूत्रधार और आयोजक ढाबा नंदगांव की चेयरपर्सन डॉ.पल्लवी कौशल रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. पल्लवी कौशल ने कहा कि ढाबा नंदगांव पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है और यहां आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मान देना और महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश देना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर अपने हक के लिए खड़ी होती हैं, तब समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आता है। संपत पाल के संघर्षों और उनके जीवन से प्रेरित होकर बॉलीवुड में ‘गुलाबी गैंग’ फिल्म भी बनाई गई थी, जिसने देश और दुनिया में महिलाओं के संघर्ष की कहानी को सामने रखा। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्था से आईं नीलम दीदी ने महिलाओं को आध्यात्मिक मूल्यों और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं और यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज भी मजबूत होगा। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब समा बांधा। बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने पारंपरिक ‘राई’ बुंदेली लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा बिरहा एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. मन्नू श्री कृष्ण की जुगलबंदी ने लोक संगीत की खूबसूरत झलक पेश की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का उस समय लगा जब लखनऊ से आए प्रसिद्ध जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपनी जादूगरी की अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज करतब देखकर वहां मौजूद सैकड़ों दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि समाज में अब महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर सुल्तानपुर और जौनपुर के महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि और जिले के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन डॉ. पल्लवी कौशल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। कुल मिलाकर चांदा नंदगांव में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश भी देकर गया।4
- लम्भुआ, सुलतानपुर। लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। नाले के निर्माण को लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी दुकानों के सामने और मुख्य मार्ग NH-56 पर मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी हुई है, जिससे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लम्भुआ कोतवाली से लेकर मोहन आर्ट के घर के सामने तक नाले का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण के दौरान निकला मलबा और सामग्री अब तक नहीं हटाई गई है। सड़क के आधे हिस्से पर मलबा और ईंट-गिट्टी बिखरी होने से दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई बार संबंधित निर्माण संस्था और नगर पंचायत से मलबा हटाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर मलबा पड़े होने के कारण राहगीरों को भी परेशानी हो रही है और आए दिन छोटे-मोटे सड़क हादसे भी हो रहे हैं। व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क से मलबा और निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को साफ कराया जाए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिल सके। वहीं नगर पंचायत की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।2
- आज हम लोग जब निकले तब हमें एक गाजीपुर निवासी मोहिमुद्दीन खान मिले वह गाजीपुर से आकर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील में रहकर चना जोर बेचते हैं और उन्होंने बताया प्रशासन बहुत अच्छी है सुल्तानपुर की सरकार अच्छी है मोदी सरकार अच्छी है और उन्होंने कहा कि यहां पर हिंदू मुस्लिम का कोई भेदभावनहीं यहां पर सब सामान्य भाव रखते हैं यहां पर धर्म जात का कोई भेदभाव नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार है तो बहुत अच्छी है आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं और उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास भी मिला है रहने के लिए तो फिर कैसे विपक्ष सवाल उठा सकता है कि मुसलमान के साथ भी भेदभाव हो रहा है1
- **DST टीम की बड़ी कार्रवाई: अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार हुआ हत्या का इनामी आरोपी 24 घंटे में फिर पकड़ा गया**1
- प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र के सुरंगपुर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमयी सुन्दरकांड पाठ के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पट्टी विधायक रामसिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव (पूर्व एमएलसी प्रत्याशी) मौजूद रहे, जिनका स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक रामसिंह पटेल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सुंदरकांड पाठ और इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर आयोजक संजीव कुमार शर्मा उर्फ रिंकू (सुरंगपुर) के साथ अरुण कुमार शर्मा, कौशल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राम जनक चौहान, नरसिंह बहादुर यादव, राघव राम यादव, अमरनाथ यादव, बीडीसी मनोज कुमार यादव, रामदास सिंह और जितेन्द्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।2
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़: होली पर्व पर रंग खेल रहे युवकों की पुलिस से पिटाई मामले में सदर विधायक बोले वह हर स्थिति में पीड़ितों के साथ ... कंधई बाजार में होली के दिन होली खेलने के दौरान मस्जिद पर रंग गिरने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। कंधई पुलिस पर युवकों की बर्बर तरीके से पिटाई का आरोप लगाने पर एसपी ने एक दरोगा एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने कंधई, रखहा बाजार में व्यापक बंद कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। इस मामले में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कंधई थाना प्रभारी समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एक्शन की मांग की है। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि वह पीड़ित युवकों के साथ हुई इस घटना से उन्हें दुःख पहुंचा है.. इस मामले में उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया।प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- श्री नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर उत्तर प्रदेश। दिव्य स्वरूप नील कंठ महाकालेश्वर धाम का इसका श्रेय जाता हैं डॉ श्रवण कुमार मिश्रा जी ब्लॉक प्रमुख कादीपुर4