Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभिलेख न दिखा पाने पर मंगलपुर पुलिस ने 4 ट्रक किये सीज
कुमार पंकज
अभिलेख न दिखा पाने पर मंगलपुर पुलिस ने 4 ट्रक किये सीज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित1
- मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में शामिल होना इतनी बड़ी गलती है कि किसी के साथ इस तरह की हिंसा की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।1
- मुरादाबाद में राजा और उनकी पत्नी फराह को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया विवाद पड़ौसी से महज 16 हजार रूपयों को लेकर था राजा की बेटी वारदात के वक्त घर के बाहर खेल रही थी क्या हुआ था उसे बयां किया है1
- खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।1
- तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।1