जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी शाहजहाँपुर, 16 फरवरी 2026। परंपरागत बड़े लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ जुलूस के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रारंभिक स्थल से लेकर समापन बिंदु तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों व बाजार क्षेत्रों का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मार्ग की चौड़ाई, बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के सुगम आवागमन की स्थिति का भी परीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान प्रभावी ड्यूटी प्लान तैयार कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति, यातायात डायवर्जन योजना लागू करने तथा सीसीटीवी व ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जुलूस को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता पर की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र स्थित विनोबा भावे इंटर कॉलेज, कांट में पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राएं विषय परिवर्तन को लेकर परेशान हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि बिना जानकारी दिए उनके विषयों में बदलाव कर दिया गया, जिससे अब परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। कांट निवासी छात्रा कशिश तिवारी ने बताया कि उन्होंने पूरे वर्ष गणित विषय की तैयारी की थी, लेकिन प्रवेश पत्र में उनका विषय बदलकर गृह विज्ञान कर दिया गया। वहीं दूसरी छात्रा कशिश ने बताया कि उन्होंने गृह विज्ञान की तैयारी नहीं की थी, फिर भी प्रवेश पत्र में गणित विषय दर्ज कर दिया गया है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने फार्म भरते समय उनसे बिना बताए हस्ताक्षर करवा लिए और अब प्रवेश पत्र में उनके मनचाहे विषय की जगह दूसरे विषय दिखाए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द विषय सुधार नहीं किया गया तो वे परीक्षा छोड़ने को मजबूर होंगे। छात्रों ने प्रिंसिपल और शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विषय परिवर्तन की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई। छात्रों ने मांग की है कि बोर्ड परीक्षा से पहले उनकी विषय सूची में सुधार कराया जाए, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।2
- जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी शाहजहाँपुर, 16 फरवरी 2026। परंपरागत बड़े लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ जुलूस के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रारंभिक स्थल से लेकर समापन बिंदु तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों व बाजार क्षेत्रों का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मार्ग की चौड़ाई, बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के सुगम आवागमन की स्थिति का भी परीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान प्रभावी ड्यूटी प्लान तैयार कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति, यातायात डायवर्जन योजना लागू करने तथा सीसीटीवी व ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जुलूस को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता पर की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।1
- Post by A K DIXIT1
- शाहजहांपुर, 16 फरवरी । निगोही पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक अरोपी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध असलहा, कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी भटपुरा मिश्र का रहने वाला संतोष है।पुलिस को सूचना मिली थी कि संतोष ग्राम मिलकिया के बाहर कच्चे रास्ते पर बने खंडहर नुमा मकान में तमंचे बना रहा है।जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो और उसके भाई सोनू उर्फ सोनपाल तथा सुखपाल मिलकर अवैध असलाह बनाते है। सुखपाल इन असलहों को संभल और मुरादाबाद में सप्लाई करता है। आज भी वो तीन मिलकर अवैध असलाह बना रहे थे। पुलिस के आने से पहले सोनू और सुखपाल तमंचा बनाने का सामान लेने चले गए। जबकि वो अवैध असलाह तैयार करने में जुटा रहा कि तभी पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पंचायत चुनाव के लिए वो लोग अवैध असलाह तैयार कर रहे थे। पुलिस ने संतोष को जेल भेज दिया है और उसके भाई सोनू उर्फ सोनपाल तथा सुखपाल की तलाश में जुट गई है।4
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले विषय बदलने से छात्र-छात्राएं परेशान, विनोबा भावे इंटर कॉलेज शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र स्थित विनोबा भावे इंटर कॉलेज, कांट में पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राएं विषय परिवर्तन को लेकर परेशान हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि बिना जानकारी दिए उनके विषयों में बदलाव कर दिया गया, जिससे अब परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।1