logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में निर्धारित पर्यटन नियमों के पालन को लेकर वाहन मालिक गाइड और चालक की पार्क प्रबंधन ने ली बैठक *पर्यटन नियमों के सख्त पालन के निर्देश* *वाहन मालिकों, गाइड और ड्राइवरों की बीच अहम बैठक संपन्न* *उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी बिल्कुल न रोकें* उमरिया _ बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ईको सेंटर में पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन जोन के एसडीओ सहित सभी रेंजर, वाहन मालिक, गाइड और वाहन चालक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी परिस्थिति में नियमों की अनदेखी न करें। अधिकारियों ने बताया कि कई बार यह देखा गया है कि कुछ वाहन उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी को रोक कर जंगली जानवरों के रहवास में खलल डालने जैसे कृत्य करते हैं।साथ ही पर्यटन जोन के अंदर भी चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं या निर्धारित समय और मार्गों का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और वन्यजीवों को भी खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी गाइडों को पर्यटकों को सही जानकारी देने और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा। वन विभाग के रेंजरों ने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिप्सी मालिकों से अपील की कि वे अपने ड्राइवरों को नियमों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करें और समय-समय पर उनकी निगरानी भी करें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यटन नियमों का पालन करने और क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पर्यटन व्यवस्था में सुधार आएगा और पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

18 hrs ago
user_Ashutosh tripathi
Ashutosh tripathi
Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में निर्धारित पर्यटन नियमों के पालन को लेकर वाहन मालिक गाइड और चालक की पार्क प्रबंधन ने ली बैठक *पर्यटन नियमों के सख्त पालन के निर्देश* *वाहन मालिकों, गाइड और ड्राइवरों की बीच अहम बैठक संपन्न* *उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी बिल्कुल न रोकें* उमरिया _ बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ईको सेंटर में पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन जोन के एसडीओ सहित सभी रेंजर, वाहन मालिक, गाइड और वाहन चालक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी परिस्थिति में नियमों की अनदेखी न करें। अधिकारियों ने बताया कि कई बार यह देखा गया है कि कुछ वाहन उमरिया मार्ग से

ताला के बीच जंगल में गाड़ी को रोक कर जंगली जानवरों के रहवास में खलल डालने जैसे कृत्य करते हैं।साथ ही पर्यटन जोन के अंदर भी चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं या निर्धारित समय और मार्गों का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और वन्यजीवों को भी खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी गाइडों को पर्यटकों को सही जानकारी देने और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा। वन विभाग के रेंजरों ने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिप्सी मालिकों से अपील की कि वे अपने ड्राइवरों को नियमों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करें और समय-समय पर उनकी निगरानी भी करें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यटन नियमों का पालन करने और क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पर्यटन व्यवस्था में सुधार आएगा और पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

More news from Shahdol and nearby areas
  • Post by Durgesh Kumar Gupta
    1
    Post by Durgesh Kumar Gupta
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    17 hrs ago
  • बिजुरी में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप—कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा पर मारपीट का आरोप! थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी। वहीं वायरल वीडियो के बीच रिंकू मिश्रा का बड़ा बयान—“भाई के साथ हुआ विवाद, मामला शांत कराने के लिए करना पड़ा हस्तक्षेप… पूरा वीडियो सामने आए!” 👉 सच क्या है? जांच के बाद ही होगा खुलासा!
    1
    बिजुरी में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप—कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा पर मारपीट का आरोप! थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
वहीं वायरल वीडियो के बीच रिंकू मिश्रा का बड़ा बयान—“भाई के साथ हुआ विवाद, मामला शांत कराने के लिए करना पड़ा हस्तक्षेप… पूरा वीडियो सामने आए!”
👉 सच क्या है? जांच के बाद ही होगा खुलासा!
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    13 hrs ago
  • शहडोल (मध्य प्रदेश): गोहपारू थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले फरार आरोपी पवन सिंह कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नवंबर 2024 का है, जब नवागांव की रहने वाली अंजना सिंह कंवर का शव घर के पीछे एक कुएं में मिला था। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पवन सिंह ने मृतिका को इस आत्मघाती कदम के लिए मजबूर किया था। घटना का विवरण और जांच: घटना वाले दिन मृतिका अपनी चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही थी। रास्ते में आरोपी पवन सिंह ने उसे जबरन रोका, उसका हाथ पकड़ा और साथ चलने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती पर पेट्रोल जैसा तरल पदार्थ डालकर उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह डराया। इस घटना से युवती मानसिक रूप से इतनी टूट गई कि उसने उसी शाम बिना किसी को बताए कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी काफी समय से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। साइबर सेल की मदद से छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी, एसपी ने रखा था 5000 का इनाम घटना के बाद से ही आरोपी पवन सिंह कंवर फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं, लेकिन वह अपनी लोकेशन बदल रहा था। तकनीकी टीम की सफलता: अंततः, साइबर सेल की सहायता से आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन को ट्रैक किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में छिपा हुआ है। दिनांक 05.04.2026 को गोहपारू पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को 'करणी कृपा फैक्ट्री' (तुमगांव) से धर दबोचा। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, उप-निरीक्षक भागचन्द और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
    2
    शहडोल (मध्य प्रदेश): गोहपारू थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले फरार आरोपी पवन सिंह कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नवंबर 2024 का है, जब नवागांव की रहने वाली अंजना सिंह कंवर का शव घर के पीछे एक कुएं में मिला था। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पवन सिंह ने मृतिका को इस आत्मघाती कदम के लिए मजबूर किया था।
घटना का विवरण और जांच:
घटना वाले दिन मृतिका अपनी चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही थी। रास्ते में आरोपी पवन सिंह ने उसे जबरन रोका, उसका हाथ पकड़ा और साथ चलने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती पर पेट्रोल जैसा तरल पदार्थ डालकर उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह डराया। इस घटना से युवती मानसिक रूप से इतनी टूट गई कि उसने उसी शाम बिना किसी को बताए कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी काफी समय से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था।
साइबर सेल की मदद से छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी, एसपी ने रखा था 5000 का इनाम
घटना के बाद से ही आरोपी पवन सिंह कंवर फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं, लेकिन वह अपनी लोकेशन बदल रहा था।
तकनीकी टीम की सफलता:
अंततः, साइबर सेल की सहायता से आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन को ट्रैक किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में छिपा हुआ है। दिनांक 05.04.2026 को गोहपारू पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को 'करणी कृपा फैक्ट्री' (तुमगांव) से धर दबोचा। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, उप-निरीक्षक भागचन्द और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by India news Reporter
    1
    Post by India news Reporter
    user_India news Reporter
    India news Reporter
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बड़वारा शराब दुकान हटाओ प्रदर्शन।
    3
    बड़वारा शराब दुकान हटाओ प्रदर्शन।
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Durgesh Kumar Gupta
    1
    Post by Durgesh Kumar Gupta
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    17 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    13 hrs ago
  • ​मैहर, मध्य प्रदेश मैहर-कटनी रोड पर सोमवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ तेज़ रफ़्तार के कहर ने एक बेजुबान गर्भवती गाय की जान ले ली। हालांकि, इस दुखद घड़ी में पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ एक नन्हे बछड़े के लिए वरदान साबित हुई। ​तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर ​घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एचपी गैस गोदाम के सामने एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ​पुलिस की तत्परता से बची जान ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने देखा कि मृत गाय के शरीर से उसका बच्चा (बछड़ा) जीवित अवस्था में बाहर आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फुर्ती दिखाई और घायल बछड़े को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। ​इलाज के बाद गौशाला भेजा गया ​समय पर मिले इलाज के कारण बछड़े की स्थिति अब सुरक्षित बताई जा रही है। सफल रेस्क्यू के बाद नन्हे बछड़े को उचित देखरेख के लिए नजदीकी गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। ​रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    1
    ​मैहर, मध्य प्रदेश मैहर-कटनी रोड पर सोमवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ तेज़ रफ़्तार के कहर ने एक बेजुबान गर्भवती गाय की जान ले ली। हालांकि, इस दुखद घड़ी में पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ एक नन्हे बछड़े के लिए वरदान साबित हुई।
​तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर
​घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एचपी गैस गोदाम के सामने एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
​पुलिस की तत्परता से बची जान
​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने देखा कि मृत गाय के शरीर से उसका बच्चा (बछड़ा) जीवित अवस्था में बाहर आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फुर्ती दिखाई और घायल बछड़े को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
​इलाज के बाद गौशाला भेजा गया
​समय पर मिले इलाज के कारण बछड़े की स्थिति अब सुरक्षित बताई जा रही है। सफल रेस्क्यू के बाद नन्हे बछड़े को उचित देखरेख के लिए नजदीकी गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
​रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.