logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन विवाद में बवाल! नेता पर मारपीट का आरोप, VIDEO VIRAL... बिजुरी में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप—कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा पर मारपीट का आरोप! थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी। वहीं वायरल वीडियो के बीच रिंकू मिश्रा का बड़ा बयान—“भाई के साथ हुआ विवाद, मामला शांत कराने के लिए करना पड़ा हस्तक्षेप… पूरा वीडियो सामने आए!” 👉 सच क्या है? जांच के बाद ही होगा खुलासा!

1 day ago
user_Sumit Singh Chandel
Sumit Singh Chandel
Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
1 day ago

जमीन विवाद में बवाल! नेता पर मारपीट का आरोप, VIDEO VIRAL... बिजुरी में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप—कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा पर मारपीट का आरोप! थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी। वहीं वायरल वीडियो के बीच रिंकू मिश्रा का बड़ा बयान—“भाई के साथ हुआ विवाद, मामला शांत कराने के लिए करना पड़ा हस्तक्षेप… पूरा वीडियो सामने आए!” 👉 सच क्या है? जांच के बाद ही होगा खुलासा!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *पर्यटन नियमों के सख्त पालन के निर्देश* *वाहन मालिकों, गाइड और ड्राइवरों की बीच अहम बैठक संपन्न* *उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी बिल्कुल न रोकें* उमरिया _ बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ईको सेंटर में पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन जोन के एसडीओ सहित सभी रेंजर, वाहन मालिक, गाइड और वाहन चालक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी परिस्थिति में नियमों की अनदेखी न करें। अधिकारियों ने बताया कि कई बार यह देखा गया है कि कुछ वाहन उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी को रोक कर जंगली जानवरों के रहवास में खलल डालने जैसे कृत्य करते हैं।साथ ही पर्यटन जोन के अंदर भी चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं या निर्धारित समय और मार्गों का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और वन्यजीवों को भी खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी गाइडों को पर्यटकों को सही जानकारी देने और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा। वन विभाग के रेंजरों ने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिप्सी मालिकों से अपील की कि वे अपने ड्राइवरों को नियमों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करें और समय-समय पर उनकी निगरानी भी करें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यटन नियमों का पालन करने और क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पर्यटन व्यवस्था में सुधार आएगा और पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
    2
    *पर्यटन नियमों के सख्त पालन के निर्देश*
*वाहन मालिकों, गाइड और ड्राइवरों की बीच अहम बैठक संपन्न*
*उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी बिल्कुल न रोकें*
उमरिया _ बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ईको सेंटर में पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन जोन के एसडीओ सहित सभी रेंजर, वाहन मालिक, गाइड और वाहन चालक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी परिस्थिति में नियमों की अनदेखी न करें।
अधिकारियों ने बताया कि कई बार यह देखा गया है कि कुछ वाहन उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी को रोक कर जंगली जानवरों के रहवास में खलल डालने जैसे कृत्य करते हैं।साथ ही पर्यटन जोन के अंदर भी चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं या निर्धारित समय और मार्गों का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और वन्यजीवों को भी खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी गाइडों को पर्यटकों को सही जानकारी देने और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा।
वन विभाग के रेंजरों ने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिप्सी मालिकों से अपील की कि वे अपने ड्राइवरों को नियमों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करें और समय-समय पर उनकी निगरानी भी करें।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यटन नियमों का पालन करने और क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पर्यटन व्यवस्था में सुधार आएगा और पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Durgesh Kumar Gupta
    2
    Post by Durgesh Kumar Gupta
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    18 hrs ago
  • डिंडोरी जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओं रैली जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है
    5
    डिंडोरी जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओं रैली जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बड़वारा शराब दुकान हटाओ को लेकर कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।
    1
    बड़वारा शराब दुकान हटाओ को लेकर  कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर के परिसर पर एक आवारा गौ माता ने अपने बच्चे को जन्म दिया जिसे मोहल्ले के कुत्तों ने घेर रखा था समाज सेवी राकेश निषाद ने कुत्तों से गौ माता और उसके बच्चे की रक्षा कर मंदिर परिसर पर सुरक्छित कर अपनी सुरक्षा व्यवस्था में रख लिया जिस भी व्यक्ति की गौ माता हैं अपनी पहचान देकर गौ माता और बच्चे को ले जा सकता है *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी मध्यप्रदेश* *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    2
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर के परिसर पर एक आवारा गौ माता ने अपने बच्चे को जन्म दिया जिसे मोहल्ले के कुत्तों ने घेर रखा था समाज सेवी राकेश निषाद ने कुत्तों से गौ माता और उसके बच्चे की रक्षा कर मंदिर परिसर पर सुरक्छित कर अपनी सुरक्षा व्यवस्था में रख लिया जिस भी व्यक्ति की गौ माता हैं अपनी पहचान देकर गौ माता और बच्चे को ले जा सकता है
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी मध्यप्रदेश*
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • *भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस कटनी में धूमधाम से मनाया गया* कटनी, [तारीख]: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का 47वां स्थापना दिवस कटनी में जिला कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद श्री शर्मा ने पार्टी ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना। इसके अलावा प्रदेश के 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व सफलता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है, जिसकी सदस्य संख्या 14 करोड़ से अधिक है। सांसद ने बताया कि एक समय जो पार्टी लोकसभा में मात्र दो सीटों के साथ थी, आज वह 300 से अधिक सीटों के साथ देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र ‘अंत्योदय’ पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। कार्यक्रम के बाद सांसद श्री शर्मा ने भाजपा नेता श्री चमनलाल आनंद के निवास पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया, जिन्होंने संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा, सांसद ने बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम कुआं में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    1
    *भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस कटनी में धूमधाम से मनाया गया*
कटनी, [तारीख]: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का 47वां स्थापना दिवस कटनी में जिला कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद श्री शर्मा ने पार्टी ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना। इसके अलावा प्रदेश के 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया।
सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व सफलता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है, जिसकी सदस्य संख्या 14 करोड़ से अधिक है। सांसद ने बताया कि एक समय जो पार्टी लोकसभा में मात्र दो सीटों के साथ थी, आज वह 300 से अधिक सीटों के साथ देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र ‘अंत्योदय’ पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।
कार्यक्रम के बाद सांसद श्री शर्मा ने भाजपा नेता श्री चमनलाल आनंद के निवास पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया, जिन्होंने संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा, सांसद ने बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम कुआं में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज के बंदर चुई इलाके से एक अनोखी घटना सामने आई है जहां पर एक बाघ महुआ बीन रहे ग्रामीण का थैला उठाकर चलते बना जिसे देखने वाले हैरत के साथ-साथ इस घटनाक्रम को देखकर मुस्कुराने से भी नहीं चूक रहे जहां पर एक हिंसक जानवर ऐसी मस्खरी पूर्ण हरकत कर सकता है , जिसका वीडियो आज सोमवार को सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है बताया जाता है कि एक ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने गया हुआ था और महुआ को बीनकर एक थैले में एकत्र कर किनारे रख रहा था तभी वहां पर बाघ ने एंट्री मारी जिसे देखकर ग्रामीण ना तो भाग सकता था और ना ही रूक सकता था वह एक बुत सा बना दूर खड़े रहकर तमाशा देखने मजबूर था। ऐसे में उक्त टाइगर महुआ के पेड़ के पास ही कुछ दूरी पर बैठ गया और कुछ देर आराम फरमाने के बाद बाघ उठकर खड़ा हुआ और फिर ग्रामीण का वह थैला जिसमें उसने महुआ बीनकर एकत्रित किया था उसे अपने मुंह में दबाकर चुपचाप वहां से वापस जंगल की ओर चलता बना तब जाकर उस ग्रामीण की जान में जान आई। सूत्रों की माने तो उक्त वीडियो किसी पर्यटक के द्वारा ही बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं इसकी जानकारी लगने के बाद संबंधित रेंज ऑफिसर प्रतीक श्रीवास्तव ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है साथ ही उक्त टाइगर की सर्चिंग भी की जा रही है। इस पूरी घटना को देखकर यही बात कहीं जा सकती है कि उक्त बाघ महुआ का शौकीन है और जंगल की खाक छानने के बाद भले ही शिकार नहीं मिला तो अपना पसंदीदा महुआ लेकर ही संतुष्ट हो गया।
    4
    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज के बंदर चुई इलाके से एक अनोखी घटना सामने आई है जहां पर एक बाघ महुआ बीन रहे ग्रामीण का थैला उठाकर चलते बना जिसे देखने वाले हैरत के साथ-साथ इस घटनाक्रम को देखकर मुस्कुराने से भी नहीं चूक रहे जहां पर एक हिंसक जानवर ऐसी मस्खरी पूर्ण हरकत कर सकता है , जिसका वीडियो आज सोमवार को सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है बताया जाता है कि एक ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने गया हुआ था और महुआ को बीनकर एक थैले में एकत्र कर किनारे रख रहा था तभी वहां पर बाघ ने एंट्री मारी जिसे देखकर ग्रामीण ना तो भाग सकता था और ना ही रूक सकता था वह एक बुत सा बना दूर खड़े रहकर तमाशा देखने मजबूर था। ऐसे में उक्त टाइगर महुआ के पेड़ के पास ही कुछ दूरी पर बैठ गया और कुछ देर आराम फरमाने के बाद बाघ उठकर खड़ा हुआ और फिर ग्रामीण का वह थैला जिसमें उसने महुआ बीनकर एकत्रित किया था उसे अपने मुंह में दबाकर चुपचाप वहां से वापस जंगल की ओर चलता बना तब जाकर उस ग्रामीण की जान में जान आई। सूत्रों की माने तो उक्त वीडियो किसी पर्यटक के द्वारा ही बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं इसकी जानकारी लगने के बाद संबंधित रेंज ऑफिसर प्रतीक श्रीवास्तव ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है साथ ही उक्त टाइगर की सर्चिंग भी की जा रही है। इस पूरी घटना को देखकर यही बात कहीं जा सकती है कि उक्त बाघ महुआ का शौकीन है और जंगल की खाक छानने के बाद भले ही शिकार नहीं मिला तो अपना पसंदीदा महुआ लेकर ही संतुष्ट हो गया।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Durgesh Kumar Gupta
    1
    Post by Durgesh Kumar Gupta
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    18 hrs ago
  • बड़वारा शराब दुकान हटाओ प्रदर्शन।
    3
    बड़वारा शराब दुकान हटाओ प्रदर्शन।
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.