Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज का आलोट मंडी से गेहूं को सोयाबीन के भाव दिनांक है आज 20 अगस्त 2026
Arjun rathore2994
आज का आलोट मंडी से गेहूं को सोयाबीन के भाव दिनांक है आज 20 अगस्त 2026
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ोद 19 अगस्त निजी खर्च से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप बनेगा शनि मंदिर बड़ौद (आगर ) विकासखंड बड़ौद के ग्राम बड़नगर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप करीब पांच लाख रुपये की निजी लागत से शनि मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण दीपक सिंह द्वारा कराए जा रहे मंदिर निर्माण का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत ने ग्रामीण की धार्मिक भावना की सराहना करते हुए निजी खर्च से मंदिर निर्माण की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री, युवा मोर्चा के सुरेश आंजना, इकलेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल के तत्वाधान मे शामगढ मे मशाल यात्रा निकाली गई,, अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त भव्य मशाल यात्रा का आयोजन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में किया गया , मशाल यात्रा से पहले उद्बोधन हुआ , यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की मुख्यमार्गों से निकली_ _लक्की बड़ोंलिया विभाग विधि प्रमुख बजरंग दल का उदबोधन हुआ , राधाकृष्ण महाराज, बालु सिंह पंवार प्रखंड अध्यक्ष, अनिल टेलर प्रखंड संयोजक, सुश्री कृष्णा चौहान मंचासीन रहें , समापन श्री शिव हनुमान मंदिर पर हुआ , बजरंगियों का यातायात सुगमता का विशेष प्रबंधन रहा_ _पीरूसिंह परिहार, रामसिंह पंवार, पंकज बाली, प्रवीण राजगुरु, सर्वेश त्रिवेदी, नवीन फरक्या , मृदुल मांदलिया , शेखर सोनी सहीत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथीगणों ने सहभागिता की , विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प सहकार स्वागत सत्कार किया गया_1
- बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न आगर-मालवा, - जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक बुधवार शाम को कलेक्टर सभाकक्ष आगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने की। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, मंदिर पुजारी श्री मुकेश पुरी सहित झांकियों, अखाड़ों और सवारी में शामिल होने वाले आयोजकगण उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने शाही सवारी के निर्धारित रूट मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने पालकी, झांकियों, अखाड़ों और बैंड आदि के क्रम एवं सवारी में शामिल होने के स्थानों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से निर्धारित मार्ग, क्रम एवं समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शाही सवारी में शामिल होने वाली सभी झांकियों को टोकन एवं फ्लेक्स बनाकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि शाही सवारी के दिन शहर में निर्धारित मार्ग एवं स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शाही सवारी के लिए निर्धारित रूट मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था एवं प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की प्रवेश एवं दर्शन व्यवस्था, पार्किंग स्थल पर प्रवेश की व्यवस्था, रूट डायवर्जन एवं स्टॉपेज की व्यवस्था, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, सवारी मार्ग पर पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही और समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक श्री माधव सिंह 'मधु' गहलोत सहित प्रबंध समिति के सदस्य गणों एवं अन्य उपस्थित जनों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।1
- बाइक सवार को अज्ञातवा ने मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बड़ागांव से आपने गांव नलखेड़ा जाते समय सिद्धू लाल पिता भवरलाल उम्र 45 वर्ष निवासी देहरी को एक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिससे वह बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों के द्वारा 108 को सूचित किया गया मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल को नलखेड़ा के शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया उक्त जानकारी डॉक्टर शहजाद खान पैरामेडिकल के द्वारा दी गई1
- विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ, जिले में 'जीरो लार्वा अभियान' जारी आगर मालवा, 20 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश शासन एवं कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार के मार्गदर्शन में आज जिला आगर मालवा में 'विश्व मच्छर दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय परिसर में डॉ. दिनेश देहलवार द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। शपथ का वाचन जिला मीडिया अधिकारी श्री आर.सी. इरवार द्वारा किया गया। वर्षाकालीन अवधि में जलजमाव के कारण मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होती हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों के प्रकरणों में वृद्धि देखी जा सकती है। इनकी रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले के सभी विकासखंडों और समस्त ग्रामों में अगस्त 2026 में 'जीरो लार्वा अभियान' संचालित है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सघन जांच और लार्वा विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की आमजनों से अपीलः बीमारियां फैलने से बचाव हेतु निरंतर अभियान आयोजित हैं, इसी क्रम में डॉ. दिनेश देहलवार ने नागरिकों से अपील की है किः घरों के दरवाजे और खिड़कियों पर मच्छरदानी लगाएं। सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। घरों के आसपास गड्डों में पानी जमा न होने दें एवं गड्डों में जमा पानी में जला हुआ तेल डालें। रात में सोते समय घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें। छतों पर टूटे-फूटे बर्तन, टायर आदि न रखें। प्रति सप्ताह कूलर को साफ करें जिससे कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा पैदा न हो सके2
- सुसनेर: मगरिया जोड़ से युवक का अपहरण, देर रात थाने के बाहर जुटे परिजन, केस दर्ज उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे स्थित 8 वा मिल पर भंडारे के पास मगरिया जोड़ से एलकारसिह नामक युवक का दिनदहाड़े अपरहण किये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मगरिया के ही कुछ लोगो ने एकलाकर सिंह के साथ मारपीट की और उसे काली गाड़ी में बैठाकर ले गए। बुधवार की देर रात परिजन सोयत रोड स्थित थाने पहुंचे। यहा परिजनों ने एलकारसिह के भाई मोतीसिंह की शिकायत पर अपहरण करने वाले 2 नामजद तथा 2 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।1
- पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने लगातार समन पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने लगातार समन की अनदेखी करने पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है।1
- लाडली बहनों के खातों में 2148 करोड़ रुपए अंतरित , 256 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने1
- सुसनेर में युवक का अपहरण! मारपीट के बाद कार में बैठाकर ले गए | पुलिस जांच में जुटी | Susner सुसनेर से बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर-कोटा रोड स्थित आठवां मील के पास एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती काली कार में बैठाकर ले जाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🔴 देखिए पूरी खबर वीडियो में। ━━━━━━━━━━━━━━ हर खबर, आपके साथ ❤️ अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। 🙏 📢 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए चैनल से जुड़े रहें। #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #AgarMalwaNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #Apaharan #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #ताजाखबर #NewsUpdate सुसनेर न्यूज़, सुसनेर समाचार, Susner News, Susner Latest News, Susner Breaking News, आगर मालवा न्यूज़, Agar Malwa News, Agar Malwa Latest News, MP News, Madhya Pradesh News, मध्यप्रदेश समाचार, अपहरण का मामला, युवक का अपहरण, kidnapping news, crime news, breaking news, local news, latest news, Susner crime news, इंदौर कोटा रोड, आठवां मील सुसनेर ━━━━━━━━━━━━━━━━━━ ❤️ हर खबर, आपके साथ ❤️ 📢 आपके अपने चैनल को शेयर करें 👍 लाइक करें | सब्सक्राइब करें 🙏 ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें ━━━━━━━━━━━━━━━━━━1