रुद्रपुर पुलिस ने 1 किलो 7 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 1 किलोग्राम 007 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 की रात थाना रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाथ बाबा मंदिर के पीछे सहनकोट जाने वाले रास्ते पर अवैध गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील निषाद (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र निषाद, निवासी बेलकुण्डा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक झोले में रखा 1 किलो 7 ग्राम अवैध गांजा, 760 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 52BQ 7083) बरामद की गई। इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 208/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

- Post by विजय कुमार1
- कुशीनगर जिले के विकासखंड सुकरौली ब्लॉक परिसर में बुधवार को महिला जन आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अधिकारों तथा सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुकरौली ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजना पासवान ने किया, जबकि अभियान की संयोजक के रूप में श्रीमती सीमा गौंड सक्रिय रहीं। मार्च की शुरुआत ब्लॉक परिसर से हुई, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने नारी सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान “नारी सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बाला गिरी, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कसौधन, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप, महामंत्री भोरिक चौहान, कान्हा श्रीवास्तव, जटाशंकर यादव, डॉ. रवीश सिंह, वरुण जायसवाल, सुरेंद्र यादव, प्रमोद पासवान, वकील सिंह और रामानंद सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं के इस जनआंदोलन का समर्थन किया और इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक और संगठित होती हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से आता है। वहीं संयोजक सीमा गौंड ने कहा कि यह मार्च महिलाओं की आवाज को मजबूत करने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। यह जन आक्रोश मार्च क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे एक सशक्त सामाजिक पहल के रूप में सराहा।1
- श्री श्याम खाटू वस्त्रालय पर आप लोग जरूर आए ढाढा भड़गवा रोड1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- घोसी। तहसील क्षेत्र के राम लखन इंटर कॉलेज कटाईचंवर में सोमवार के दिन यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय पर छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि बोझी निवासी नायब तहसीलदार भारतेंदु राव बेदकर जी रहे। बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर धर्मवीर कुंवर व सहायक अध्यापक विवेक कुमार रानू व नायब तहसीलदार ने मेधावी छात्र छात्राओं को फुल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राएं काफी प्रसन्न दिखे हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान पाने वालों में प्रथम स्थान पर रहे अमरजीत यादव पुत्र श्री शैलेश यादव व द्वितीय स्थान पर अनुप्रिया पुत्री श्री श्रवण कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता सिंह पुत्री सुनील सिंह सहायक अध्यापक, उसके बाद टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही सबा परवीन पुत्री अफरोज अख्तर ,प्रिंस कुमार पुत्र श्री रमेश कुमार इसके अलावा टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वालों में अश्वनी राजभर पुत्र श्री विनोद कुमार, सना परवीन पुत्री अफरोज अख्तर, अंकिता यादव पुत्री श्री सीताराम यादव, श्रेया यादव पुत्री श्री सुरेंद्र यादव, अंबुज यादव पुत्र श्री राजेंद्र यादव इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया जिसमें विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही खुशबू चौहान पुत्री श्री फूलचंद चौहान, द्वितीय स्थान पर सानिया शर्मा पुत्री श्री राजकुमार शर्मा, तृतीय स्थान पर कायम रही संध्या चौहान पुत्री श्री धर्मदेव चौहान, चौथे स्थान पर रही अंजली गुप्ता पुत्री श्री अजय कुमार, पांचवें स्थान पर रही नीतू निगम पुत्री श्री राजेश कुमार, छठे स्थान पर रही मधु राव पुत्री श्री रामजीव, इसके अलावा कक्षा 6, 7, 8, 9, 11 के छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र फूल माला मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार भारतेंदु राव जी ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि अगर कोई भी छात्र हैं लक्ष्य बनाकर पढ़ाई या तैयारी करें तो लक्ष्य अवश्य ही उनको मिलता है शिक्षा से ही हम अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं वह समाज में अच्छा कार्य कर सकते हैं इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के रूप में विद्यालय प्रधानाचार्य लल्लन कुमार ,कैलाश सर, विजय कुमार, सतीश सिंह, कतवारू सर, विजय सर, अनवारुल हक, असहाब अंसारी, रामशब्द सर, राजकुमार मिश्रा, रंजना यादव, सोनू खान, बेचन यादव, पिंकी देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।4
- कुशीनगर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।बताया जा रहा है कि मामले की जांच की मांग उठी है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह घटना बाल श्रम जैसे गंभीर मुद्दे को एक बार फिर सामने लाती है।1
- *थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 1 किलोग्राम 007 ग्राम नाजायज गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा दिनांक 29.04.2026 की रात में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नाथ बाबा मंदिर के पीछे सहनकोट जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्त सुनील निषाद पुत्र सुरेन्द्र निषाद साकिन बेलकुण्डा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को एक झोले में रखे 1 किलोग्राम 007 ग्राम नाजायज गांजा, 760/- रूपये, एक एण्ड्रॉयड मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP 52BQ 7083 के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पर मु0अ0सं0-208/26 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1.सुनील निषाद पुत्र सुरेन्द्र निषाद साकिन बेलकुण्डा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1.अभियुक्त के पास से एक झोला मे 01.007 किलो ग्राम नाजायज गांजा 2.760/- रूपये 3.एक एण्ड्रॉययड मोबाइल 4.एक मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP 52BQ 70831
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- Post by RISHI RAI1