Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ जनपद के घोसी में गश्त के दौरान पुलिस जीप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल हुए शहीद, दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल, SP के सामने रो पड़ा परिवार भावुक हुए SP
RISHI RAI
मऊ जनपद के घोसी में गश्त के दौरान पुलिस जीप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल हुए शहीद, दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल, SP के सामने रो पड़ा परिवार भावुक हुए SP
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- घोसी। तहसील क्षेत्र के राम लखन इंटर कॉलेज कटाईचंवर में सोमवार के दिन यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय पर छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि बोझी निवासी नायब तहसीलदार भारतेंदु राव बेदकर जी रहे। बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर धर्मवीर कुंवर व सहायक अध्यापक विवेक कुमार रानू व नायब तहसीलदार ने मेधावी छात्र छात्राओं को फुल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राएं काफी प्रसन्न दिखे हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान पाने वालों में प्रथम स्थान पर रहे अमरजीत यादव पुत्र श्री शैलेश यादव व द्वितीय स्थान पर अनुप्रिया पुत्री श्री श्रवण कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता सिंह पुत्री सुनील सिंह सहायक अध्यापक, उसके बाद टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही सबा परवीन पुत्री अफरोज अख्तर ,प्रिंस कुमार पुत्र श्री रमेश कुमार इसके अलावा टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वालों में अश्वनी राजभर पुत्र श्री विनोद कुमार, सना परवीन पुत्री अफरोज अख्तर, अंकिता यादव पुत्री श्री सीताराम यादव, श्रेया यादव पुत्री श्री सुरेंद्र यादव, अंबुज यादव पुत्र श्री राजेंद्र यादव इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया जिसमें विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही खुशबू चौहान पुत्री श्री फूलचंद चौहान, द्वितीय स्थान पर सानिया शर्मा पुत्री श्री राजकुमार शर्मा, तृतीय स्थान पर कायम रही संध्या चौहान पुत्री श्री धर्मदेव चौहान, चौथे स्थान पर रही अंजली गुप्ता पुत्री श्री अजय कुमार, पांचवें स्थान पर रही नीतू निगम पुत्री श्री राजेश कुमार, छठे स्थान पर रही मधु राव पुत्री श्री रामजीव, इसके अलावा कक्षा 6, 7, 8, 9, 11 के छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र फूल माला मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार भारतेंदु राव जी ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि अगर कोई भी छात्र हैं लक्ष्य बनाकर पढ़ाई या तैयारी करें तो लक्ष्य अवश्य ही उनको मिलता है शिक्षा से ही हम अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं वह समाज में अच्छा कार्य कर सकते हैं इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के रूप में विद्यालय प्रधानाचार्य लल्लन कुमार ,कैलाश सर, विजय कुमार, सतीश सिंह, कतवारू सर, विजय सर, अनवारुल हक, असहाब अंसारी, रामशब्द सर, राजकुमार मिश्रा, रंजना यादव, सोनू खान, बेचन यादव, पिंकी देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।4
- ram ki bhakti mai maye ho jaye2
- बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेनुहारी के पास एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीयर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 1 किलोग्राम 007 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 की रात थाना रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाथ बाबा मंदिर के पीछे सहनकोट जाने वाले रास्ते पर अवैध गांजा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील निषाद (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र निषाद, निवासी बेलकुण्डा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक झोले में रखा 1 किलो 7 ग्राम अवैध गांजा, 760 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 52BQ 7083) बरामद की गई। इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 208/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।1
- देवरिया: पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों ने मिशन शक्ति फेज-5.0 और ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। टीमों ने गांवों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर 112, 1090, 181, 1098, 1076, 108, 102 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।1
- Post by विजय कुमार1
- मऊ । बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि को लगभग 12: 30 बजे गोरखपुर-मऊ हाईवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार तिराहा के पास के रात्रि गश्त के दौरान थाना घोसी की द्वितीय मोबाइल जीप नंबर-UP 54G 0186 में एक अज्ञात डीसीएम वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई,जिससे जीप पलट कर नीचे गढ्ढे में गिर गयी तथा गश्त कर रहे जीप में सवार SI विनोद कुमार सिंह ,HC प्रीतम कुमार यादव ,चालक HC पवन कुमार यादव व पीआरडी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनको सीएचसी घोसी लाया गया,जहाँ चिकित्सक द्वारा प्रार्थमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किया गया। जिला अस्पताल मऊ में इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा चालक HC पवन कुमार यादव को रात्रि 02 बजे मृत घोषित कर दिया गया।. मृतक HC पवन कुमार का के परिवारीजन को सूचना दे दी गयी है।मृतक HC पवन कुमार यादव वाराणसी के रहने वाले थे ।परिजन जिला अस्पताल पर आ गए है। पंचायतनामा /पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में थाना घोसी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैघानिक कार्यवाही की जा रही है।2