logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Bhilwara : ANTF और तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक तस्कर की मौत #BhilwaraPolice #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee

11 hrs ago
user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
11 hrs ago

Bhilwara : ANTF और तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक तस्कर की मौत #BhilwaraPolice #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Bhilwara : ANTF और तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक तस्कर की मौत #BhilwaraPolice #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Bhilwara : ANTF और तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक तस्कर की मौत
#BhilwaraPolice #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • भीलवाड़ा: विधायक अशोक कुमार कोठारी की जनसुनवाई में उमड़े लोग, विकास कार्यों पर हुई चर्चा । क्राईम न्यूज एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक कांचीपुरम गेट स्थित निम्बार्क आश्रम के पास विधायक कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर रहे हैं। इस दौरान वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। आज की जनसुनवाई में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण डाड, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान एवं निगम के पूर्व महापौर रामनाथ योगी भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की हर उचित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
    3
    भीलवाड़ा: विधायक अशोक कुमार कोठारी की जनसुनवाई में उमड़े लोग, विकास कार्यों पर हुई चर्चा ।
क्राईम न्यूज एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक कांचीपुरम गेट स्थित निम्बार्क आश्रम के पास विधायक कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर रहे हैं। इस दौरान वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं।
आज की जनसुनवाई में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण डाड, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान एवं निगम के पूर्व महापौर रामनाथ योगी भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की हर उचित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जिला कलक्टर कमल राम मीना ने तैयार किया मिनी सचिवालय के विकास के विजन का रोडमैप जिला कलक्टर कमल राम मीना ने तैयार किया मिनी सचिवालय के विकास के विजन का रोडमैप भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित होगा मिनी सचिवालय ब्यावर, 6 अगस्त। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय को आने वाले वर्षों की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, सुव्यवस्थित, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक हितैषी प्रशासनिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने मिनी सचिवालय के समग्र विकास का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, हरित विकास, डिजिटल प्रशासन और बेहतर जनसुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। मिनी सचिवालय के लिए 300 बीघा से अधिक भूमि आरक्षित एवं आवंटित की गई है। जिला कलक्टर ने बताया कि मिनी सचिवालय के लिए हाईवे एवं विजयनगर रोड से सटी 62,800 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। इस विशाल परिसर को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, जिससे जिले के विभिन्न कार्यालय एक ही स्थान पर संचालित हो सकें और आमजन को सभी शासकीय सेवाएं एकीकृत एवं सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि परिसर में 25 से अधिक जिला स्तरीय कार्यालयों के लिए भूमि का आवंटन एवं चिन्हीकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही ऑडिटोरियम, कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक लाइब्रेरी, अभ्यास एवं प्रशिक्षण केंद्र, एनआईसी (NIC), निर्वाचन शाखा, सिविल कोर्ट, पार्क, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विकास की भी योजना तैयार की गई है। जिला कलक्टर ने कहा कि बढ़ती प्रशासनिक आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिनी सचिवालय के चरणबद्ध विकास की कार्ययोजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य एक ऐसा आधुनिक प्रशासनिक परिसर विकसित करना है, जहां नागरिकों को सभी आवश्यक शासकीय सेवाएं सहज, सरल एवं बेहतर वातावरण में उपलब्ध हो सकें। रोडमैप के तहत परिसर में आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, आंतरिक सड़कों का सुदृढ़ीकरण, आकर्षक उद्यान एवं हरित क्षेत्र का विकास, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा जनसुनवाई के लिए सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय विकसित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न कार्यालयों तक आमजन की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-सूचक संकेतक भी लगाए जाएंगे। डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए ई-ऑफिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। परिसर में हाई-स्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल सूचना डिस्प्ले, स्मार्ट नेटवर्किंग तथा अन्य आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। आवश्यकता के अनुरूप आधुनिक बैठक कक्ष एवं कॉन्फ्रेंस सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक पौधरोपण, वर्षा जल संरक्षण, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर, ऊर्जा संरक्षण तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न उपाय भी योजना में शामिल किए गए हैं। इससे मिनी सचिवालय प्रशासनिक उत्कृष्टता के साथ-साथ पर्यावरणीय दृष्टि से भी एक आदर्श परिसर के रूप में विकसित होगा। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने कहा कि मिनी सचिवालय का यह विकास रोडमैप जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनकेंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन का लक्ष्य ऐसा आधुनिक सचिवालय विकसित करना है, जहां नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य वातावरण तथा जिले को एक नई प्रशासनिक पहचान प्राप्त हो।
    1
    जिला कलक्टर कमल राम मीना ने तैयार किया मिनी सचिवालय के विकास के विजन का रोडमैप

जिला कलक्टर कमल राम मीना ने तैयार किया मिनी सचिवालय के विकास के विजन का रोडमैप
भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित होगा मिनी सचिवालय
ब्यावर, 6 अगस्त। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय को आने वाले वर्षों की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, सुव्यवस्थित, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक हितैषी प्रशासनिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने मिनी सचिवालय के समग्र विकास का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, हरित विकास, डिजिटल प्रशासन और बेहतर जनसुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। मिनी सचिवालय के लिए 300 बीघा से अधिक भूमि आरक्षित एवं आवंटित की गई है।
जिला कलक्टर ने बताया कि मिनी सचिवालय के लिए हाईवे एवं विजयनगर रोड से सटी 62,800 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। इस विशाल परिसर को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, जिससे जिले के विभिन्न कार्यालय एक ही स्थान पर संचालित हो सकें और आमजन को सभी शासकीय सेवाएं एकीकृत एवं सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने बताया कि परिसर में 25 से अधिक जिला स्तरीय कार्यालयों के लिए भूमि का आवंटन एवं चिन्हीकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही ऑडिटोरियम, कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक लाइब्रेरी, अभ्यास एवं प्रशिक्षण केंद्र, एनआईसी (NIC), निर्वाचन शाखा, सिविल कोर्ट, पार्क, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विकास की भी योजना तैयार की गई है।
जिला कलक्टर ने कहा कि बढ़ती प्रशासनिक आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिनी सचिवालय के चरणबद्ध विकास की कार्ययोजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य एक ऐसा आधुनिक प्रशासनिक परिसर विकसित करना है, जहां नागरिकों को सभी आवश्यक शासकीय सेवाएं सहज, सरल एवं बेहतर वातावरण में उपलब्ध हो सकें।
रोडमैप के तहत परिसर में आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, आंतरिक सड़कों का सुदृढ़ीकरण, आकर्षक उद्यान एवं हरित क्षेत्र का विकास, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा जनसुनवाई के लिए सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय विकसित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न कार्यालयों तक आमजन की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-सूचक संकेतक भी लगाए जाएंगे।
डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए ई-ऑफिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। परिसर में हाई-स्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल सूचना डिस्प्ले, स्मार्ट नेटवर्किंग तथा अन्य आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। आवश्यकता के अनुरूप आधुनिक बैठक कक्ष एवं कॉन्फ्रेंस सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक पौधरोपण, वर्षा जल संरक्षण, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर, ऊर्जा संरक्षण तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न उपाय भी योजना में शामिल किए गए हैं। इससे मिनी सचिवालय प्रशासनिक उत्कृष्टता के साथ-साथ पर्यावरणीय दृष्टि से भी एक आदर्श परिसर के रूप में विकसित होगा।
जिला कलक्टर कमल राम मीना ने कहा कि मिनी सचिवालय का यह विकास रोडमैप जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनकेंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन का लक्ष्य ऐसा आधुनिक सचिवालय विकसित करना है, जहां नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य वातावरण तथा जिले को एक नई प्रशासनिक पहचान प्राप्त हो।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चलती ट्रेन में रील बनाने, स्टंट करने पर होगी FIR: रेलवे ने कहा- जान जोखीम में डाल रहे युवा, जेल और जुर्माने की होगी कार्यवाई मारवाड़ जंक्शन -गोरम घाट कामलीघाट रेल खंड पर चलती ट्रेन से लटककर और खिड़कियों से बाहर निकलकर रील बनाने वालों के खिलाफ रेलवे में सख्ती शुरू कर दी है l
    1
    चलती ट्रेन में रील बनाने, स्टंट करने पर होगी FIR: रेलवे ने कहा- जान जोखीम में डाल रहे युवा, जेल और जुर्माने की होगी कार्यवाई
मारवाड़ जंक्शन -गोरम घाट कामलीघाट रेल खंड पर चलती ट्रेन से लटककर और खिड़कियों से बाहर निकलकर रील बनाने वालों के खिलाफ रेलवे में सख्ती शुरू कर दी है l
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.