Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली जिले का यह IAS ऑफिसर मृत के बाद भी सहायक कृषि विस्तार अधिकारी से करवाएंगे ड्यूटी। मृत अधिकारी को ड्यूटी करने के लिए बकायदा जारी किया आदेश सिंगरौली जिला पंचायत सीईओ IAS जगदीश कुमार गोमे की बड़ी लापरवाही सामने आई जहां पर मृत सहायक कृषि विस्तार अधिकारी चितरंगी लालचंद ओटी का 24 अप्रैल को पंचायत दिवस पर होने वाले विशेष ग्राम सभा का ग्राम पंचायत दार का नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है । लगभग महीनों पहले ही लालचंद ओटी का ब्रेन हैमरेज से मृत्यु हो गई है लेकिन IAS जगदीश कुमार गोमे ने मृत कृषि विस्तार अधिकारी की दार पंचायत में ड्यूटी लगा दी है । @BS TV
Mithilesh Kumar Yadav

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- चितरंगी (सिंगरौली) | चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गाँव में बिजली कनेक्शन काटने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपी ने आवेश में आकर 40 वर्षीय अधेड़ की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सूदा निवासी भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40 वर्ष) का शव लुकामन पनिका के घर के पास संदिग्ध हालत में पड़ा है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में तत्काल दो टीमें गठित की गईं। सायबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही मुन्ना लाल पनिका (28 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्या की वजह: बार-बार लाइट काटना पूछताछ में आरोपी मुन्ना लाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मृतक भुनेश्वर उसका बिजली कनेक्शन बार-बार काट देता था, जिससे वह बेहद नाराज था। इसी रंजिश के चलते 23 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12 बजे उसने भुनेश्वर पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष खत्री ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम की निगरानी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी नवानगर अनिल कुमार पटेल, गढ़वा थाना प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी, उनि. आर.के. वर्मा, उमेश कुमारी तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, राजेश मिश्रा सहित सायबर सेल और चितरंगी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। रिपोर्ट: मिथिलेश कुमार यादव, सी न्यूज़ संवाददाता, सिंगरौली4
- Post by Journalist Bhupendra Kumar1
- Post by Triveni Prasad1
- Post by पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- गांव बहुत रह लिया सफर का मजा लियाजाए1
- Post by Mithilesh Kumar Yadav4