logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SRF फाउंडेशन दे रहा ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क डिजिटल शिक्षा ।

12 hrs ago
user_SNY R LIVE MP
SNY R LIVE MP
Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

SRF फाउंडेशन दे रहा ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क डिजिटल शिक्षा ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • SRF फाउंडेशन दे रहा ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क डिजिटल शिक्षा ।
    1
    SRF फाउंडेशन दे रहा ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क डिजिटल शिक्षा ।
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • धरमपुरी के पुनर्वास क्षेत्र में नलों में पानी नहीं आने से रहवासी परेशान, समस्या के निराकरण की मांग। धरमपुरी (धार) नवीन पुनर्वास क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर रहवासियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र की रविदास कॉलोनी में पिछले कई दिनों से कई घरों में नलों से पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण रहवासियों को पेयजल के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पुनर्वास क्षेत्र में डूब प्रभावित परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। पुनर्वास क्षेत्र की रविदास कॉलोनी में नलों में पानी नहीं आने की शिकायत सामने आई है। रहवासियों के अनुसार मोटर लगाने के बाद भी नलों में पर्याप्त और तेज पानी नहीं आता। वहीं कई घरों में नल चालू करने के बाद काफी देर से पानी पहुंचता है। रहवासी लक्ष्मीबाई पल्ले ने बताया कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। समस्या को लेकर नगर परिषद सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी निराकरण नहीं हो पाया है। रहवासियों ने नगर परिषद से पेयजल पाइपलाइन की जांच एवं आवश्यक सुधार करवाकर नलों में पर्याप्त दबाव के साथ नियमित पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। कॉलोनी में पिछले कई दिनों से कई घरों में नलों से पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण रहवासियों को पेयजल के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमलेश भवरें, रिपोर्टर धरमपुरी (धार)
    4
    धरमपुरी के पुनर्वास क्षेत्र में नलों में पानी नहीं आने से रहवासी परेशान, समस्या के निराकरण की मांग।
धरमपुरी (धार) नवीन पुनर्वास क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर रहवासियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र की रविदास कॉलोनी में पिछले कई दिनों से कई घरों में नलों से पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण रहवासियों को पेयजल के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पुनर्वास क्षेत्र में डूब प्रभावित परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। पुनर्वास क्षेत्र की रविदास कॉलोनी में नलों में पानी नहीं आने की शिकायत सामने आई है। रहवासियों के अनुसार मोटर लगाने के बाद भी नलों में पर्याप्त और तेज पानी नहीं आता। वहीं कई घरों में नल चालू करने के बाद काफी देर से पानी पहुंचता है। रहवासी लक्ष्मीबाई पल्ले ने बताया कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। समस्या को लेकर नगर परिषद सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी निराकरण नहीं हो पाया है। रहवासियों ने नगर परिषद से पेयजल पाइपलाइन की जांच एवं आवश्यक सुधार करवाकर नलों में पर्याप्त दबाव के साथ नियमित पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। कॉलोनी में पिछले कई दिनों से कई घरों में नलों से पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण रहवासियों को पेयजल के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कमलेश भवरें, रिपोर्टर धरमपुरी (धार)
    user_Kamlesh bhawre
    Kamlesh bhawre
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा सेंधवा। ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम भूरापानी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर पैदल/खेल रही थी, इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन गंभीर हालत में बच्ची कीर्ति पिता अजय डावर, उम्र 6 वर्ष, निवासी भूरापानी को निजी वाहन से तत्काल सेंधवा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पिकअप वाहन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं, शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 6 वर्षीय मासूम की मौत से पूरे भूरापानी गांव में शोक का माहौल है।
    1
    पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
सेंधवा।
ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम भूरापानी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर पैदल/खेल रही थी, इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
परिजन गंभीर हालत में बच्ची कीर्ति पिता अजय डावर, उम्र 6 वर्ष, निवासी भूरापानी को निजी वाहन से तत्काल सेंधवा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पिकअप वाहन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं, शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
6 वर्षीय मासूम की मौत से पूरे भूरापानी गांव में शोक का माहौल है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • निजी संस्था के शिक्षक विश्व ह्रदय दिवस पर ह्दयाघात से हुई मौत
    1
    निजी संस्था के शिक्षक  विश्व ह्रदय दिवस पर  ह्दयाघात से हुई मौत
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गंधवानी में 100-बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल की मांग पुलिस थाना गंधवानी के सामने नवीन स्थल पर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन* *गंधवानी में 100-बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल की मांग* *पुलिस थाना गंधवानी के सामने नवीन स्थल पर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन* गंधवानी। आदिवासी बाहुल्य गंधवानी क्षेत्र में प्रस्तावित 100-बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल का निर्माण पुलिस थाना गंधवानी के सामने उपलब्ध नवीन एवं विस्तृत भूमि पर कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। *70 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ* ज्ञापन में बताया गया कि गंधवानी जनपद क्षेत्र की करीब 70 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गंधवानी पर निर्भर हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और ग्रामीण आबादी को देखते हुए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 100-बेड के सिविल अस्पताल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। *पुराने अस्पताल परिसर में विस्तार की समस्या* क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्तमान अस्पताल नगर के मध्य पुराने परिसर में संचालित है। भविष्य में अस्पताल के विस्तार, नए वार्ड, पार्किंग और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए यहां पर्याप्त भूमि की समस्या सामने आ सकती है। नगर के बीच यातायात का दबाव होने से मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। *पुलिस थाने के सामने नवीन स्थल को बताया उपयुक्त* ज्ञापन में मांग की गई कि यदि शासन द्वारा गंधवानी में 100-बेड के नए सिविल अस्पताल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, तो पुलिस थाना गंधवानी के सामने उपलब्ध नवीन एवं विस्तृत भूमि का निरीक्षण कर वहां अस्पताल का निर्माण कराया जाए। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस स्थान पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने से अस्पताल को भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित किया जा सकेगा। साथ ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, एम्बुलेंस के लिए सुगम आवागमन और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है। *गंभीर मरीजों के रेफर होने में भी मिलेगी सुविधा* ज्ञापन में कहा गया कि गंभीर मरीजों को मनावर, धार, इंदौर एवं बड़वानी जैसे बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किए जाने की स्थिति में भी बेहतर सड़क संपर्क से मरीजों को समय पर उपचार के लिए ले जाने में सुविधा मिल सकती है। *डॉक्टरों और कर्मचारियों के आवास की मांग* क्षेत्रवासियों ने अस्पताल के साथ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा विकसित करने की मांग भी की है। इससे अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ उनके रहने की सुविधा भी बेहतर हो सकेगी। *आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग* ज्ञापन में 100-बेड के अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन विभाग, आईसीयू, महिला एवं प्रसूति विभाग, बच्चों के लिए विशेष वार्ड, एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी, ब्लड स्टोरेज, ऑक्सीजन सुविधा और पर्याप्त पार्किंग सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। *स्थल निरीक्षण के बाद निर्णय लेने का आग्रह* क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रस्तावित नवीन स्थल का संबंधित अधिकारियों से स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक परीक्षण करवाकर 100-बेड के सिविल अस्पताल के निर्माण के संबंध में उचित निर्णय लिया जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नवीन स्थल पर अस्पताल बनने से गंधवानी नगर सहित आसपास के आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
    1
    गंधवानी में 100-बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल की मांग पुलिस थाना गंधवानी के सामने नवीन स्थल पर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
*गंधवानी में 100-बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल की मांग*
*पुलिस थाना गंधवानी के सामने नवीन स्थल पर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
गंधवानी। आदिवासी बाहुल्य गंधवानी क्षेत्र में प्रस्तावित 100-बेड के अत्याधुनिक सिविल अस्पताल का निर्माण पुलिस थाना गंधवानी के सामने उपलब्ध नवीन एवं विस्तृत भूमि पर कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
*70 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ*
ज्ञापन में बताया गया कि गंधवानी जनपद क्षेत्र की करीब 70 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गंधवानी पर निर्भर हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और ग्रामीण आबादी को देखते हुए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 100-बेड के सिविल अस्पताल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
*पुराने अस्पताल परिसर में विस्तार की समस्या*
क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्तमान अस्पताल नगर के मध्य पुराने परिसर में संचालित है। भविष्य में अस्पताल के विस्तार, नए वार्ड, पार्किंग और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए यहां पर्याप्त भूमि की समस्या सामने आ सकती है। नगर के बीच यातायात का दबाव होने से मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
*पुलिस थाने के सामने नवीन स्थल को बताया उपयुक्त*
ज्ञापन में मांग की गई कि यदि शासन द्वारा गंधवानी में 100-बेड के नए सिविल अस्पताल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, तो पुलिस थाना गंधवानी के सामने उपलब्ध नवीन एवं विस्तृत भूमि का निरीक्षण कर वहां अस्पताल का निर्माण कराया जाए।
क्षेत्रवासियों के अनुसार इस स्थान पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने से अस्पताल को भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित किया जा सकेगा। साथ ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, एम्बुलेंस के लिए सुगम आवागमन और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
*गंभीर मरीजों के रेफर होने में भी मिलेगी सुविधा*
ज्ञापन में कहा गया कि गंभीर मरीजों को मनावर, धार, इंदौर एवं बड़वानी जैसे बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किए जाने की स्थिति में भी बेहतर सड़क संपर्क से मरीजों को समय पर उपचार के लिए ले जाने में सुविधा मिल सकती है।
*डॉक्टरों और कर्मचारियों के आवास की मांग*
क्षेत्रवासियों ने अस्पताल के साथ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा विकसित करने की मांग भी की है। इससे अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ उनके रहने की सुविधा भी बेहतर हो सकेगी।
*आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग*
ज्ञापन में 100-बेड के अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन विभाग, आईसीयू, महिला एवं प्रसूति विभाग, बच्चों के लिए विशेष वार्ड, एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी, ब्लड स्टोरेज, ऑक्सीजन सुविधा और पर्याप्त पार्किंग सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
*स्थल निरीक्षण के बाद निर्णय लेने का आग्रह*
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रस्तावित नवीन स्थल का संबंधित अधिकारियों से स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक परीक्षण करवाकर 100-बेड के सिविल अस्पताल के निर्माण के संबंध में उचित निर्णय लिया जाए।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नवीन स्थल पर अस्पताल बनने से गंधवानी नगर सहित आसपास के आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
    user_यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
    यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
    Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए बदमाश चार लग्जरी वाहनों में पहुंचे हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, स्प्रे डालकर किया हमला; फायरिंग और मारपीट की सूचना सीधी/( सुरेन्द्र दुबे)रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस की टीम पर कथित रूप से बदमाशों के एक समूह ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चार वाहनों में सवार करीब एक दर्जन लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए। पेशी के लिए आरोपी को रीवा ला रही थी पुलिस प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस की टीम NDPS एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को न्यायालय में पेशी के लिए रीवा ला रही थी। इसी दौरान रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी में दोपहर करीब 12 बजे कुछ वाहनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। पुलिसकर्मियों पर स्प्रे डालने का आरोप बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च या पेपर स्प्रे जैसा पदार्थ डाल दिया। इसके बाद पुलिस वाहन के शीशे तोड़ने और बेसबॉल बैट से हमला करने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर तीन राउंड फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, फायरिंग की प्रकृति और अन्य परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस टीम के पास सरकारी हथियार होने के बावजूद हमलावर आरोपी को छुड़ाकर अपने वाहनों से फरार हो गए। घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। मैहर की ओर भागने की सूचना, सीमाओं पर निगरानी घटना की सूचना मिलते ही सीधी और रीवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, हमलावरों के वाहनों के मैहर की ओर जाने की बात सामने आई है। इसके बाद संबंधित जिलों की पुलिस ने प्रमुख मार्गों, टोल प्लाजा और संभावित निकासी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस हिरासत से आरोपी छुड़ाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल घटना ने अंतरराज्यीय स्तर पर आरोपी को एक जिले से दूसरे जिले ले जाते समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हमलावरों की संख्या, इस्तेमाल किए गए हथियार, वाहनों की पहचान और आरोपी को छुड़ाने की पूरी साजिश के संबंध में जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    1
    छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए बदमाश
चार लग्जरी वाहनों में पहुंचे हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, स्प्रे डालकर किया हमला; फायरिंग और मारपीट की सूचना
सीधी/( सुरेन्द्र दुबे)रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस की टीम पर कथित रूप से बदमाशों के एक समूह ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चार वाहनों में सवार करीब एक दर्जन लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए।
पेशी के लिए आरोपी को रीवा ला रही थी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस की टीम NDPS एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को न्यायालय में पेशी के लिए रीवा ला रही थी। इसी दौरान रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी में दोपहर करीब 12 बजे कुछ वाहनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया।
पुलिसकर्मियों पर स्प्रे डालने का आरोप
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च या पेपर स्प्रे जैसा पदार्थ डाल दिया। इसके बाद पुलिस वाहन के शीशे तोड़ने और बेसबॉल बैट से हमला करने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर तीन राउंड फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, फायरिंग की प्रकृति और अन्य परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस टीम के पास सरकारी हथियार होने के बावजूद हमलावर आरोपी को छुड़ाकर अपने वाहनों से फरार हो गए। घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।
मैहर की ओर भागने की सूचना, सीमाओं पर निगरानी
घटना की सूचना मिलते ही सीधी और रीवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, हमलावरों के वाहनों के मैहर की ओर जाने की बात सामने आई है। इसके बाद संबंधित जिलों की पुलिस ने प्रमुख मार्गों, टोल प्लाजा और संभावित निकासी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस हिरासत से आरोपी छुड़ाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना ने अंतरराज्यीय स्तर पर आरोपी को एक जिले से दूसरे जिले ले जाते समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हमलावरों की संख्या, इस्तेमाल किए गए हथियार, वाहनों की पहचान और आरोपी को छुड़ाने की पूरी साजिश के संबंध में जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महू से आकाश टाइगर कोहली *स्वर कोकिला स्व.लता जी की 96 वी जन्म जयंती पर रफी लता फैंस क्लब द्वारा चौपड़ा वाटिका में संगीत निशा आयोजित* देर रात्रि तक संगीत प्रेमी श्रोताओं ने लता जी के नगमों का आनंद लिया महू 28 सितंबर डॉक्टर आंबेडकर नगर चोपड़ा वाटिका में स्वर कोकिला स्व . लता मंगेशकर की जन्म जयंती के अवसर पर रफी लता फैंस क्लब के 21 सुर साधकों द्वारा शानदार गरिमामय प्रस्तुति दी गई संगीत के रसिक श्रोताओं ने देर रात्रि तक संगीत की महफ़िल का आनंद उठाया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया दीप प्रज्वलन समाज सेवी रामकिशोर जी शुक्ला, राधेश्याम जी यादव, पत्रकार अशोक दीक्षित, जितिन गोयल सराफ डॉ. राजेश पाटीदार, डॉ.ऊषा किरण त्रिपाठी एवम संगीतज्ञ वीणा जबखेडकर द्वारा किया गया। युगल व एकल गीतों में सुरेश क्षीरसागर, मेगा मकरानी,संजय यादव, सुलेखा सिंह,जितेंद्र चौधरी,भावना सोनी,डॉ संजय श्रीवास्तव,गायत्री विजयवर्गीय, अशोक सावले, सीमा सावले,शतानु अधिकारी, रेवा अधिकारी, सुधा कोंगे,गायत्री विजयवर्गीय, रितेश कनोजिया,भरत चौधरी,एडवोकेट जितेंद्र जोशी, डॉ अमीन अख्तर, आदि कलाकारों द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के आयोजक सुरेश क्षीरसागर,कमलकांत भलेवाडीकर एवं पत्रकार अशोक दीक्षित थे कार्यक्रम का संचालन कमलकांत भलेवाडीकर एवं पायल परदेशी द्वारा किया गया आभार माही खान द्वारा व्यक्त किया गया । महू से आकाश टाइगर कोहली *स्वर कोकिला स्व.लता जी की 96 वी जन्म जयंती पर रफी लता फैंस क्लब द्वारा चौपड़ा वाटिका में संगीत निशा आयोजित* देर रात्रि तक संगीत प्रेमी श्रोताओं ने लता जी के नगमों का आनंद लिया महू 28 सितंबर डॉक्टर आंबेडकर नगर चोपड़ा वाटिका में स्वर कोकिला स्व . लता मंगेशकर की जन्म जयंती के अवसर पर रफी लता फैंस क्लब के 21 सुर साधकों द्वारा शानदार गरिमामय प्रस्तुति दी गई संगीत के रसिक श्रोताओं ने देर रात्रि तक संगीत की महफ़िल का आनंद उठाया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया दीप प्रज्वलन समाज सेवी रामकिशोर जी शुक्ला, राधेश्याम जी यादव, पत्रकार अशोक दीक्षित, जितिन गोयल सराफ डॉ. राजेश पाटीदार, डॉ.ऊषा किरण त्रिपाठी एवम संगीतज्ञ वीणा जबखेडकर द्वारा किया गया। युगल व एकल गीतों में सुरेश क्षीरसागर, मेगा मकरानी,संजय यादव, सुलेखा सिंह,जितेंद्र चौधरी,भावना सोनी,डॉ संजय श्रीवास्तव,गायत्री विजयवर्गीय, अशोक सावले, सीमा सावले,शतानु अधिकारी, रेवा अधिकारी, सुधा कोंगे,गायत्री विजयवर्गीय, रितेश कनोजिया,भरत चौधरी,एडवोकेट जितेंद्र जोशी, डॉ अमीन अख्तर, आदि कलाकारों द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के आयोजक सुरेश क्षीरसागर,कमलकांत भलेवाडीकर एवं पत्रकार अशोक दीक्षित थे कार्यक्रम का संचालन कमलकांत भलेवाडीकर एवं पायल परदेशी द्वारा किया गया आभार माही खान द्वारा व्यक्त किया गया ।
    4
    महू से आकाश टाइगर कोहली 
*स्वर कोकिला स्व.लता जी की 96 वी जन्म जयंती पर रफी लता फैंस क्लब द्वारा चौपड़ा वाटिका में संगीत निशा आयोजित*
देर रात्रि तक संगीत प्रेमी श्रोताओं ने लता जी के नगमों का आनंद लिया
महू  28 सितंबर  डॉक्टर आंबेडकर नगर  चोपड़ा वाटिका में स्वर कोकिला स्व . लता मंगेशकर की जन्म जयंती  के अवसर पर रफी लता  फैंस क्लब के  21 सुर साधकों द्वारा शानदार गरिमामय प्रस्तुति दी गई संगीत के रसिक श्रोताओं ने देर रात्रि तक संगीत की महफ़िल का आनंद उठाया  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया दीप प्रज्वलन समाज सेवी रामकिशोर जी शुक्ला, राधेश्याम जी यादव, पत्रकार अशोक दीक्षित, जितिन गोयल सराफ डॉ. राजेश पाटीदार, डॉ.ऊषा किरण त्रिपाठी एवम संगीतज्ञ वीणा जबखेडकर द्वारा किया गया। 
युगल व एकल गीतों में सुरेश क्षीरसागर, मेगा मकरानी,संजय यादव, सुलेखा सिंह,जितेंद्र चौधरी,भावना सोनी,डॉ संजय श्रीवास्तव,गायत्री विजयवर्गीय, अशोक सावले, सीमा सावले,शतानु अधिकारी, रेवा अधिकारी, सुधा कोंगे,गायत्री विजयवर्गीय, रितेश कनोजिया,भरत चौधरी,एडवोकेट जितेंद्र जोशी, डॉ अमीन अख्तर, आदि कलाकारों द्वारा शानदार गीतों  की प्रस्तुति दी गई  कार्यक्रम के आयोजक सुरेश क्षीरसागर,कमलकांत भलेवाडीकर एवं पत्रकार अशोक दीक्षित थे  कार्यक्रम का संचालन कमलकांत भलेवाडीकर एवं पायल परदेशी द्वारा किया गया आभार माही खान द्वारा व्यक्त किया गया ।
महू से आकाश टाइगर कोहली 
*स्वर कोकिला स्व.लता जी की 96 वी जन्म जयंती पर रफी लता फैंस क्लब द्वारा चौपड़ा वाटिका में संगीत निशा आयोजित*
देर रात्रि तक संगीत प्रेमी श्रोताओं ने लता जी के नगमों का आनंद लिया
महू  28 सितंबर  डॉक्टर आंबेडकर नगर  चोपड़ा वाटिका में स्वर कोकिला स्व . लता मंगेशकर की जन्म जयंती  के अवसर पर रफी लता  फैंस क्लब के  21 सुर साधकों द्वारा शानदार गरिमामय प्रस्तुति दी गई संगीत के रसिक श्रोताओं ने देर रात्रि तक संगीत की महफ़िल का आनंद उठाया  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया दीप प्रज्वलन समाज सेवी रामकिशोर जी शुक्ला, राधेश्याम जी यादव, पत्रकार अशोक दीक्षित, जितिन गोयल सराफ डॉ. राजेश पाटीदार, डॉ.ऊषा किरण त्रिपाठी एवम संगीतज्ञ वीणा जबखेडकर द्वारा किया गया। 
युगल व एकल गीतों में सुरेश क्षीरसागर, मेगा मकरानी,संजय यादव, सुलेखा सिंह,जितेंद्र चौधरी,भावना सोनी,डॉ संजय श्रीवास्तव,गायत्री विजयवर्गीय, अशोक सावले, सीमा सावले,शतानु अधिकारी, रेवा अधिकारी, सुधा कोंगे,गायत्री विजयवर्गीय, रितेश कनोजिया,भरत चौधरी,एडवोकेट जितेंद्र जोशी, डॉ अमीन अख्तर, आदि कलाकारों द्वारा शानदार गीतों  की प्रस्तुति दी गई  कार्यक्रम के आयोजक सुरेश क्षीरसागर,कमलकांत भलेवाडीकर एवं पत्रकार अशोक दीक्षित थे  कार्यक्रम का संचालन कमलकांत भलेवाडीकर एवं पायल परदेशी द्वारा किया गया आभार माही खान द्वारा व्यक्त किया गया ।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विदाई के दौरान SDOP मोनिका सिंह ने धामनोद की जनता से क्या कहा..? देखे खास रिर्पोट SNY R LIVE पर
    1
    विदाई के दौरान SDOP मोनिका सिंह ने धामनोद की जनता से क्या कहा..?

देखे खास रिर्पोट SNY R LIVE पर
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.