logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर में चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सकुशल संपन्न हुआ ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव डीएम सत्य प्रकाश एवं एसएसपी संजीव बाजपेई ने नंगे पांव पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ की पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल ललितपुर। बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े सुप्रसिद्ध जल विहार महोत्सव का आयोजन मंगलवार को जनपद में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। ललितपुर की आस्था के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। जल विहार महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश एवं घाटों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने स्वयं आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। दोनों अधिकारियों ने नंगे पांव चलकर डोलों में विराजमान भगवान के दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद प्राप्त किया तथा महाआरती में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ आस्था एवं भक्ति का अनुभव साझा किया। महाआरती के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद ललितपुर की सुख-शांति, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनकी सहभागिता ने आयोजन को एक आत्मीय भाव प्रदान किया। जल विहार महोत्सव के दौरान सुम्मेरा तालाब सहित प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमों ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्क रहकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। नगर पालिका परिषद द्वारा भी महोत्सव से पूर्व नगर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मार्गों की दुरुस्ती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया गया। परिणामस्वरूप जल विहार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। जल विहार महोत्सव ललितपुर की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का गौरवशाली पर्व है, जो जनपद की आस्था के साथ-साथ बुन्देलखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रतिबिंबित करता है। आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर ललितपुर की इस गौरवशाली परंपरा की जीवंतता और जनआस्था को प्रदर्शित किया।

1 hr ago
user_S.K.Tripathi
S.K.Tripathi
Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ललितपुर में चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सकुशल संपन्न हुआ ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव डीएम सत्य प्रकाश एवं एसएसपी संजीव बाजपेई ने नंगे पांव पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ की पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल ललितपुर। बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े सुप्रसिद्ध जल विहार महोत्सव का आयोजन मंगलवार को जनपद में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। ललितपुर की आस्था के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। जल विहार महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश एवं घाटों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने स्वयं आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। दोनों अधिकारियों ने नंगे पांव चलकर डोलों में विराजमान भगवान के दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद प्राप्त किया तथा महाआरती में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ आस्था एवं भक्ति का अनुभव साझा किया। महाआरती के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद ललितपुर की सुख-शांति, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनकी सहभागिता ने आयोजन को एक आत्मीय भाव प्रदान किया। जल विहार महोत्सव के दौरान सुम्मेरा तालाब सहित प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमों ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्क रहकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। नगर पालिका परिषद द्वारा भी महोत्सव से पूर्व नगर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मार्गों की दुरुस्ती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया गया। परिणामस्वरूप जल विहार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। जल विहार महोत्सव ललितपुर की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का गौरवशाली पर्व है, जो जनपद की आस्था के साथ-साथ बुन्देलखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रतिबिंबित करता है। आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर ललितपुर की इस गौरवशाली परंपरा की जीवंतता और जनआस्था को प्रदर्शित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसा अद्भुत नजारा देखकर श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो उठे। मानो स्वयं इंद्रदेव श्रीजी का जलाभिषेक करने के लिए आतुर हों। आस्था, भक्ति और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी खास और यादगार बना दिया। #अद्भुत_अकल्पनीय 🙏🌧️ आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, वैसे ही अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। मानो स्वयं इंद्रदेव भी श्रीजी का जलाभिषेक करने को आतुर हों। आस्था और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी यादगार बना दिया। 🙏🚩🌧️
    1
    आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसा अद्भुत नजारा देखकर श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो उठे। मानो स्वयं इंद्रदेव श्रीजी का जलाभिषेक करने के लिए आतुर हों। आस्था, भक्ति और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी खास और यादगार बना दिया।
#अद्भुत_अकल्पनीय 🙏🌧️
आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, वैसे ही अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई।
मानो स्वयं इंद्रदेव भी श्रीजी का जलाभिषेक करने को आतुर हों। आस्था और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी यादगार बना दिया। 🙏🚩🌧️
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बाइक चोर गिरोह का खुलासा… लेकिन कुछ सवालों पर पुलिस क्यों खामोश?* *7 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक बरामद—कबाड़ियों और कटी बाइकों के खरीदारों पर हुई कार्रवाई को लेकर पत्रकार के सवाल का नहीं मिला स्पष्ट जवाब* *टीकमगढ़- पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने और 9 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित करीब 3.90 लाख रुपए का मशरूका बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई 21 सितंबर की सुबह अनगढ़ा बाईपास के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के बाद चोरी की 9 मोटरसाइकिलें, एक नंबर प्लेट तथा बाइक काटने और खोलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अमन खान, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू बंशकार, जितेंद्र उर्फ जित्तू बंशकार, साहिल साहू, दिलीप कुशवाहा, हर्ष प्रजापति और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। इसके अलावा संतोष अहिरवार को कबाड़ खरीददार के रूप में पुलिस ने पकड़े जाने की जानकारी दी है। बरामद वाहनों में HF Deluxe, TVS Sport, Hero Splendor, Bajaj Pulsar और TVS Apache सहित कुल 9 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इनकी कुल कीमत करीब 3.90 लाख रुपए है। खुलासे के बीच उठा दूसरा बड़ा सवाल पुलिस के इस खुलासे के बाद पत्रकार द्वारा एसपी सुधीर अग्रवाल से एक अहम सवाल किया गया। पत्रकार के अनुसार, कार्रवाई से पहले कुछ कटी हुई बाइकों का सामान खरीदने वालों और कबाड़ियों को भी पुलिस थाने लेकर आई थी। सवाल था कि ऐसे कितने लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठाया था, कितनों को छोड़ दिया गया और कितनों के खिलाफ कार्रवाई की गई? बताया गया कि इस सवाल पर एसपी से स्पष्ट संख्या या कार्रवाई की जानकारी मांगी गई, लेकिन जवाब देने के बजाय उन्होंने पत्रकार से कहा—“आपको ज्यादा पता है।” इसके बाद जब पत्रकार ने आधिकारिक पुष्टि किए जाने की बात कही तो एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी से जानकारी लेने की बात कही। थाना प्रभारी से संपर्क की कोशिश भी नहीं हुई सफल पत्रकार द्वारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक से फोन पर इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में सवाल यह है कि यदि पुलिस ने कबाड़ियों अथवा कटी हुई बाइकों के सामान के खरीदारों के संबंध में भी पूछताछ या कार्रवाई की थी, तो उसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? वीडियो स्टिंग से भी उठे सवाल पत्रकार के पास मौजूद एक वीडियो स्टिंग में कथित तौर पर कबाड़ में बाइक के सामान की बिक्री और थाने में कुछ लोगों को बैठाए जाने को लेकर बातचीत रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। इसी संबंध में लोग चर्चा करते दिखे कि कि बिना लय दय तो कुछ नहीं होगा इसी बातचीत के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों से पत्रकार ने सवाल किया गया। की कुछ कबाड़ियों और लोगों पुलिस ने उठाया तो कितने लोग थे कितनों को छोड़ा जिस पर एसपी ने कहा आपको ज्यादा पता है। जब कहा कि आधिकारिक पुष्टि कीजिए तो उन्होंने बात कोतवाली थाना प्रभारी पर डाल दी। लेकिन जब कोतवाल से पत्रकार ने जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हालांकि, खुलासे के बाद सवाल और लोगों की चर्चा से सवाल तो खड़े हो रहे है। आखिर खुलासे ने मीडिया को जबाब क्यों नहीं दिया गया। वायरल वीडियो में लोग चर्चा कर रहे है। वाहन चोरी मामले में वास्तविकता क्या है नगर में चर्चाओं के बाजार गर्म है। अब पुलिस से स्पष्टता की जरूरत पुलिस ने चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद कर कार्रवाई का खुलासा किया है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी सामने आया है कि क्या कटी हुई बाइकों के पार्ट्स खरीदने वालों और कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच हुई? यदि हुई तो कितने लोगों से पूछताछ हुई, कितनों को छोड़ा गया और कितनों पर कार्रवाई की गई? इन सवालों का आधिकारिक जवाब सामने आने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की ओर से जारी जानकारी में गिरफ्तार आरोपियों और बरामदगी का विवरण सामने आया है, जबकि पूछताछ के लिए लाए गए अन्य लोगों की संख्या और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।
    1
    *बाइक चोर गिरोह का खुलासा… लेकिन कुछ सवालों पर पुलिस क्यों खामोश?*

*7 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक बरामद—कबाड़ियों और कटी बाइकों के खरीदारों पर हुई कार्रवाई को लेकर पत्रकार के सवाल का नहीं मिला स्पष्ट जवाब*
*टीकमगढ़- पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने और 9 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित करीब 3.90 लाख रुपए का मशरूका बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई 21 सितंबर की सुबह अनगढ़ा बाईपास के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस के अनुसार टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के बाद चोरी की 9 मोटरसाइकिलें, एक नंबर प्लेट तथा बाइक काटने और खोलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अमन खान, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू बंशकार, जितेंद्र उर्फ जित्तू बंशकार, साहिल साहू, दिलीप कुशवाहा, हर्ष प्रजापति और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। इसके अलावा संतोष अहिरवार को कबाड़ खरीददार के रूप में पुलिस ने पकड़े जाने की जानकारी दी है।
बरामद वाहनों में HF Deluxe, TVS Sport, Hero Splendor, Bajaj Pulsar और TVS Apache सहित कुल 9 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इनकी कुल कीमत करीब 3.90 लाख रुपए है।
खुलासे के बीच उठा दूसरा बड़ा सवाल
पुलिस के इस खुलासे के बाद पत्रकार द्वारा एसपी सुधीर अग्रवाल से एक अहम सवाल किया गया। पत्रकार के अनुसार, कार्रवाई से पहले कुछ कटी हुई बाइकों का सामान खरीदने वालों और कबाड़ियों को भी पुलिस थाने लेकर आई थी।
सवाल था कि ऐसे  कितने लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठाया था, कितनों को छोड़ दिया गया और कितनों के खिलाफ कार्रवाई की गई?
बताया गया कि इस सवाल पर एसपी से स्पष्ट संख्या या कार्रवाई की जानकारी मांगी गई, लेकिन जवाब देने के बजाय उन्होंने पत्रकार से कहा—“आपको ज्यादा पता है।” इसके बाद जब पत्रकार ने आधिकारिक पुष्टि किए जाने की बात कही तो एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी से जानकारी लेने की बात कही।
थाना प्रभारी से संपर्क की कोशिश भी नहीं हुई सफल
पत्रकार द्वारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक से फोन पर इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में सवाल यह है कि यदि पुलिस ने कबाड़ियों अथवा कटी हुई बाइकों के सामान के खरीदारों के संबंध में भी पूछताछ या कार्रवाई की थी, तो उसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?
वीडियो स्टिंग से भी उठे सवाल
पत्रकार के पास मौजूद एक वीडियो स्टिंग में कथित तौर पर कबाड़ में बाइक के सामान की बिक्री और थाने में कुछ लोगों को बैठाए जाने को लेकर बातचीत रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। इसी संबंध में लोग चर्चा करते दिखे कि कि बिना लय दय तो कुछ नहीं होगा इसी बातचीत के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों से पत्रकार ने सवाल किया गया। की कुछ कबाड़ियों और लोगों पुलिस ने उठाया तो कितने लोग थे कितनों को छोड़ा जिस पर एसपी ने कहा आपको ज्यादा पता है। जब कहा कि आधिकारिक पुष्टि कीजिए तो उन्होंने बात कोतवाली थाना प्रभारी पर डाल दी। लेकिन जब कोतवाल से पत्रकार ने जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
हालांकि, खुलासे के बाद सवाल और लोगों की चर्चा से सवाल तो खड़े हो रहे है। आखिर खुलासे ने मीडिया को जबाब क्यों नहीं दिया गया। वायरल वीडियो में लोग चर्चा कर रहे है। वाहन चोरी मामले में वास्तविकता क्या है नगर में चर्चाओं के बाजार गर्म है। 
अब पुलिस से स्पष्टता की जरूरत
पुलिस ने चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद कर कार्रवाई का खुलासा किया है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी सामने आया है कि क्या कटी हुई बाइकों के पार्ट्स खरीदने वालों और कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच हुई? यदि हुई तो कितने लोगों से पूछताछ हुई, कितनों को छोड़ा गया और कितनों पर कार्रवाई की गई?
इन सवालों का आधिकारिक जवाब सामने आने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की ओर से जारी जानकारी में गिरफ्तार आरोपियों और बरामदगी का विवरण सामने आया है, जबकि पूछताछ के लिए लाए गए अन्य लोगों की संख्या और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।
    user_मिनी खरे पत्रकार टीकमगढ़
    मिनी खरे पत्रकार टीकमगढ़
    Tikamgarh, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ अति महत्वपूर्ण सूचना प्रशासन द्वारा 24 सितंबर 2026, पूना पैक्ट दिवस के अवसर पर जंतर-मंतर, नई दिल्ली में होने वाले 'संपूर्ण भागीदारी महाआन्दोलन' की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण कार्यक्रम के स्वरूप में परिवर्तन किया गया है। अब 24 सितंबर 2026 को देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर 'संम्पूर्ण भागीदारी महाआन्दोलन' होगा। सभी साथी इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक साझा करें और 24 सितंबर को अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर आंदोलन को सफल बनाएं। 'जय भीम ! जय मंडल ! जय भारत ! जय संविधान Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh Collector Office Sagar Jansampark Madhya Pradesh Bhopal Commissioner Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
अति महत्वपूर्ण सूचना
प्रशासन द्वारा 24 सितंबर 2026, पूना पैक्ट दिवस के अवसर पर जंतर-मंतर, नई दिल्ली में होने वाले 'संपूर्ण भागीदारी महाआन्दोलन' की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण कार्यक्रम के स्वरूप में परिवर्तन किया गया है।
अब 24 सितंबर 2026 को देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर 'संम्पूर्ण भागीदारी महाआन्दोलन' होगा।
सभी साथी इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक साझा करें और 24 सितंबर को अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर आंदोलन को सफल बनाएं।
'जय भीम ! जय मंडल ! जय भारत ! जय संविधान Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh Collector Office Sagar Jansampark Madhya Pradesh Bhopal Commissioner Chandra Shekhar Aazad BHIM ARMY
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* गांव‌मे पसरा सन्नाटा *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* *बड़ागांव धसान।* थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार दोपहर गऊताल तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनिकेत अहिरवार पिता बबलू और उसके चचेरे भाई 7 वर्षीय हेमंत अहिरवार पिता देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अनिकेत के बड़े भाई रितेश (10) के साथ तालाब में नहाने गए थे। दोनों को डूबता देख रितेश ने पास के खेत में उड़द काट रहे चाचा प्रमोद को सूचना दी। परिजन तुरंत तालाब पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर बड़ागांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हेमंत के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह चाचा के पास रह रहा था। थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत*
गांव‌मे पसरा सन्नाटा 
*ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत*
*बड़ागांव धसान।* थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार दोपहर गऊताल तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनिकेत अहिरवार पिता बबलू और उसके चचेरे भाई 7 वर्षीय हेमंत अहिरवार पिता देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है।
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अनिकेत के बड़े भाई रितेश (10) के साथ तालाब में नहाने गए थे। दोनों को डूबता देख रितेश ने पास के खेत में उड़द काट रहे चाचा प्रमोद को सूचना दी। परिजन तुरंत तालाब पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर बड़ागांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हेमंत के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह चाचा के पास रह रहा था।
थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खबर टीकमगढ़ पलेरा में काली कंबल वाले बाबा का दरबार,नगर में काली कंबल वाले बाबा का दरबार लगा, जहां हर दर्द का समाधान होने का दावा किया गया। बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में लकवा, जोड़ों के दर्द सहित तमाम बीमारियों के मरीज पहुंचे। जहां बाबा ने कंबल ओढ़ाकर और हाथ थपथपाकर मरीजों को आराम पहुंचाया। बाबा ने दावा किया कि मानव शरीर में जितनी भी बीमारियां हैं, बाबा ने दावा किया कि मानव शरीर में जितनी भी बीमारियां हैं, काली माता के आशीर्वाद से लोगों को आराम लगता है।
    1
    खबर टीकमगढ़ पलेरा में काली कंबल वाले बाबा का दरबार,नगर में काली कंबल वाले बाबा का दरबार लगा, जहां हर दर्द का समाधान होने का दावा किया गया।

बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में लकवा, जोड़ों के दर्द सहित तमाम बीमारियों के मरीज पहुंचे। जहां बाबा ने कंबल ओढ़ाकर और हाथ थपथपाकर मरीजों को आराम पहुंचाया।

बाबा ने दावा किया कि मानव शरीर में जितनी भी बीमारियां हैं,  
बाबा ने दावा किया कि मानव शरीर में जितनी भी बीमारियां हैं, काली माता के आशीर्वाद से लोगों को आराम लगता है।
    user_Ravindra Ahirwar
    Ravindra Ahirwar
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुएं में मिला लापता युवती का शव, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला बाहर, पुलिस जांच में जुटी टीकमगढ़ जतारा 22 सितंबर टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लार खुर्द गांव के कुएं में एक युवती का शव मिलने से गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम लार खुर्द गांव से आज मंगलवार की सुबह एक युवती लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद युवती का शव उसके मकान के पीछे के एक कुएं में मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर कुएं से युवती के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    कुएं में मिला लापता युवती का शव, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला बाहर, पुलिस जांच में जुटी 

टीकमगढ़ जतारा 22 सितंबर

टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लार खुर्द गांव के कुएं में एक युवती का शव मिलने से गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ग्राम लार खुर्द गांव से आज मंगलवार की सुबह एक युवती लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद युवती का शव उसके मकान के पीछे के एक कुएं में मिलने की सूचना मिली। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर कुएं से युवती के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सभी जाति वर्ग के लोग पैसा चढ़ाए मंदिर बनवाओ पर मलाई एक ही जाति के लोग खाएं मंदिर के नाम पर भगवान को दान सोना चांदी पैसा चुराकर घर ले जाते हैं कुछ पुजारी
    1
    सभी जाति वर्ग के लोग पैसा चढ़ाए मंदिर बनवाओ पर मलाई एक ही जाति के लोग खाएं मंदिर के नाम पर भगवान को दान सोना चांदी पैसा चुराकर घर ले जाते हैं कुछ पुजारी
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।* टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।*
    1
    टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ अंतर्गत  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग दिवस के अवसर पर  जागरूकता कार्यक्रम  आयोजित किया जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।*
टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ अंतर्गत  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग दिवस के अवसर पर  जागरूकता कार्यक्रम  आयोजित किया जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।*
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से दुधारू गाय और बछिया की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पशु मालिक अशोक अहिरवार पुत्र जमुरा अहिरवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर
11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर
11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से दुधारू गाय और बछिया की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना से पशु मालिक अशोक अहिरवार पुत्र जमुरा अहिरवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.