Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर जिंदा जले, 4 गंभीर दिल्ली एम्स रेफर, केमिकल फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे
Panth bhatia
राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर जिंदा जले, 4 गंभीर दिल्ली एम्स रेफर, केमिकल फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे
More news from Barwani and nearby areas
- राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर जिंदा जले, 4 गंभीर दिल्ली एम्स रेफर, केमिकल फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- बड़वानी के नागलवाड़ी स्थित भिलट देव धाम में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के जन्मदिवस पर सिकल सेल व टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद रतलाम-झाबुआ अनिता नागरसिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग अंतरसिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष खरगोन श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, भाजपा जिला अध्यक्ष बड़वानी अजय यादव, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, संस्था अध्यक्ष श्रीमती बसंती गजेंद्रसिंह पटेल, डॉ. प्रकाश शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच व परामर्श दिए गए तथा “हर ग्राम–एक काम” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।1
- *✒️नागरिक पत्रकारिता* खरगोन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओमकारेश्वर बायपास सनावद पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 2,05,000 रुपये) नियमानुसार विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी यादव अनुसार आरोपी कैलाश से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ जाएगी वही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी । उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर गंभीर मीणा, प्रआर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार निगम, आर राजीव गुर्जर, आर राजेश जायसवाल, आर कैलाश, आर विनोद गौड़, आर सुनील व थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।2
- कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग शिक्षिका लक्ष्मी कन्नौज को दी इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल आलीराजपुर, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने एक दिव्यांग शिक्षिका के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल प्रदान की। नानपुर के समीप ग्राम फाटा स्थित माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज को जनसुनवाई के दौरान यह सहायता दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज प्रतिदिन लगभग 18 किलोमीटर का सफर बस से तय कर विद्यालय पहुंचती हैं। बस से उतरने के बाद उन्हें करीब 150 मीटर तक घुटनों के बल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता था। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनका अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और बच्चों को पढ़ाने का जज्बा अनुकरणीय है। वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज के इस जज्बे को सम्मान देते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उन्हें ट्राई साइकिल भेंट की,ताकि उनका दैनिक सफर सुगम हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने उन्हें ट्राई साइकिल चलाने का अभ्यास भी कराया। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने उन्हें हेलमेट भी प्रदान किया। रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल1
- MP के इस अस्पताल में हर 2 मिनट में हुई नसबंदी, ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाई 180 महिलाएं। मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र धार जिले में महिला नसबंदी कैंप की शर्मनाक तस्वीर आई सामने आई है। यहां करीब 180 महिलाओं का बुनियादी सुविधाओं के बिना नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टर द्वारा हर 2 मिनट में एक महिला की नसबंदी कर दी गई। लापरवाही सामने आने के बाद 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। ऑपरेशन के बाद कैंप में जमीन पर लेटी महिलाओं के वीडियो भी सामने आए हैं।1
- एक बचा चोर फिर पकड़ाया है उसने बताया क्या करते है बचा पकड़े के बाद किस प्रकार की जाती है तस्करी पुलिस प्रशासन की बोहत बड़ी लापरवाही बोलते है अकवाहा है सब1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1