जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश सोनभद्र में विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त और जिले के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनसमस्याएं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे मंडलायुक्त के सामने रखे। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वन विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया गया कि जनप्रतिनिधियों के साथ हर माह जिलाधिकारी की मौजूदगी में बैठक कर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- “कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उमंग सिंघार ने कहा—शर्मनाक”1
- चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा में एक माह में सड़क नहीं बनी तो धरने पर बैठेंगे : अशोक सिंह पैगाम। चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी साधा निशाना। जिला सिंगरौली के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा टोला में सड़क की समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधियों पर दबाव बढ़ने लगा है। कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक माह का अल्टीमेटम दिया है। अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि छुरदा टोला में आदिवासी सहित अन्य कई परिवार लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर मीडिया में भी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता है तो वे ग्रामीणों के साथ इसी स्थान पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और भोपाल तक मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे छुरदा जैसे घनी आबादी वाले गांवों में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएं। अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि मीडिया में लगातार खबरें आने और सामाजिक कार्यकर्ता काजल शाह द्वारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को बार-बार उठाने के बावजूद अब तक मंत्री राधा सिंह गांव नहीं पहुंची हैं, जो चिंताजनक है। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।2
- Post by Samaj seva1
- सिंगरौली। एनसीएल गोरबी ब्लॉक-बी स्थित अजंता राधा परियोजना में रोजगार को लेकर स्थानीय और प्रभावित लोगों का आंदोलन फिर शुरू हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वास्तविक प्रभावितों को रोजगार नहीं दिया गया और भर्तियों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। लोगों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा तहसीलदार अभिषेक यादव और एनसीएल गोरबी के जीएम समीर कुंडू की भूमिका की भी जांच की मांग की है।1
- Post by Jk Vishwkarma1
- सोनभद्र में आज विंध्याचल मंडल के मंडल आयुक्त राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, फ्लैगशिप योजनाओं और आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय से पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही जल जीवन मिशन, पीएम कुसुम योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- जिला मिर्जापुर थाना चुनार तहसील चुनार ब्लाक नारायणपुर पोस्ट पचौरी ग्राम बेला रहने वाले निवासी हैं1
- बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखनदी गांव जाने वाली सड़क में काफी ज्यादा जर्जर हो गई है। जिससे लोगों की आवागमण में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मती को लेकर जनप्रतिनिधियों से मांग किया है।1