logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उमंग सिंघार ने कहा—शर्मनाक” “कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उमंग सिंघार ने कहा—शर्मनाक”

9 hrs ago
user_Journalist Manu Kumar shah
Journalist Manu Kumar shah
News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

“कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उमंग सिंघार ने कहा—शर्मनाक” “कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उमंग सिंघार ने कहा—शर्मनाक”

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • “झूठे सपने नहीं, स्वास्थ्य सेवाओं की असली उपलब्धियां चाहिए” — उमंग सिंघार
    1
    “झूठे सपने नहीं, स्वास्थ्य सेवाओं की असली उपलब्धियां चाहिए” — उमंग सिंघार
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा में एक माह में सड़क नहीं बनी तो धरने पर बैठेंगे : अशोक सिंह पैगाम। चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी साधा निशाना। जिला सिंगरौली के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा टोला में सड़क की समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधियों पर दबाव बढ़ने लगा है। कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक माह का अल्टीमेटम दिया है। अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि छुरदा टोला में आदिवासी सहित अन्य कई परिवार लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर मीडिया में भी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता है तो वे ग्रामीणों के साथ इसी स्थान पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और भोपाल तक मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे छुरदा जैसे घनी आबादी वाले गांवों में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएं। अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि मीडिया में लगातार खबरें आने और सामाजिक कार्यकर्ता काजल शाह द्वारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को बार-बार उठाने के बावजूद अब तक मंत्री राधा सिंह गांव नहीं पहुंची हैं, जो चिंताजनक है। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    2
    चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा में एक माह में सड़क नहीं बनी तो धरने पर बैठेंगे :  अशोक सिंह पैगाम।
चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी साधा निशाना।
जिला सिंगरौली के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के धवई ग्राम पंचायत अंतर्गत छुरदा टोला में सड़क की समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधियों पर दबाव बढ़ने लगा है। कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक माह का अल्टीमेटम दिया है।
अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि छुरदा टोला में आदिवासी सहित अन्य कई परिवार लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर मीडिया में भी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता है तो वे ग्रामीणों के साथ इसी स्थान पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
उन्होंने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और भोपाल तक मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चितरंगी की विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे छुरदा जैसे घनी आबादी वाले गांवों में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएं।
अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि मीडिया में लगातार खबरें आने और सामाजिक कार्यकर्ता काजल शाह द्वारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को बार-बार उठाने के बावजूद अब तक मंत्री राधा सिंह गांव नहीं पहुंची हैं, जो चिंताजनक है।
ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    Photographer सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिंगरौली। एनसीएल गोरबी ब्लॉक-बी स्थित अजंता राधा परियोजना में रोजगार को लेकर स्थानीय और प्रभावित लोगों का आंदोलन फिर शुरू हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वास्तविक प्रभावितों को रोजगार नहीं दिया गया और भर्तियों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। लोगों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा तहसीलदार अभिषेक यादव और एनसीएल गोरबी के जीएम समीर कुंडू की भूमिका की भी जांच की मांग की है।
    1
    सिंगरौली। एनसीएल गोरबी ब्लॉक-बी स्थित अजंता राधा परियोजना में रोजगार को लेकर स्थानीय और प्रभावित लोगों का आंदोलन फिर शुरू हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वास्तविक प्रभावितों को रोजगार नहीं दिया गया और भर्तियों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। लोगों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा तहसीलदार अभिषेक यादव और एनसीएल गोरबी के जीएम समीर कुंडू की भूमिका की भी जांच की मांग की है।
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    Court reporter Singrauli, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • सोनभद्र में आज विकास भवन परिसर में सोन प्रेरणा कैफे का शुभारंभ किया गया। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त ने फीता काटकर कैफे का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित कई अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। बताया गया कि इस कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर रॉबर्ट्सगंज द्वारा किया जाएगा। आजीविका मिशन के सहयोग से बने इस कैफे में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए व्यंजन और उत्पाद उपलब्ध होंगे। करीब 1700 वर्ग फुट में बने इस कैफे में मक्के की रोटी, सरसों का साग, मिलेट्स से बने व्यंजन, पौधों के बिस्किट सहित कई पारंपरिक खाद्य पदार्थ मिलेंगे। इसके साथ ही अचार, पापड़, चिप्स, बड़ी और मसाले जैसे उत्पाद भी यहां बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। कैफे के माध्यम से महिला समूहों को रोजगार और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
    1
    सोनभद्र में आज विकास भवन परिसर में सोन प्रेरणा कैफे का शुभारंभ किया गया। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त ने फीता काटकर कैफे का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित कई अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
बताया गया कि इस कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर रॉबर्ट्सगंज द्वारा किया जाएगा। आजीविका मिशन के सहयोग से बने इस कैफे में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए व्यंजन और उत्पाद उपलब्ध होंगे।
करीब 1700 वर्ग फुट में बने इस कैफे में मक्के की रोटी, सरसों का साग, मिलेट्स से बने व्यंजन, पौधों के बिस्किट सहित कई पारंपरिक खाद्य पदार्थ मिलेंगे। इसके साथ ही अचार, पापड़, चिप्स, बड़ी और मसाले जैसे उत्पाद भी यहां बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कैफे के माध्यम से महिला समूहों को रोजगार और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र: ओबरा थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद एक स्कूली बच्चा भी चोटिल हो गया और घटना से सहम गया। मिली जानकारी के अनुसार खैरटिया निवासी अभिभावक विजय अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज चौराहे पर बने वॉटर फाउंटेन के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल विजय को तत्काल उपचार के लिए जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज भेजा, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में स्कूली बच्चे को भी हल्की चोट आई है और वह घटना से काफी सहम गया है। घायल विजय ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने वॉटर फाउंटेन के पास अचानक टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में उनका पैर टूट गया है। अब डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है, जिससे उनकी नौकरी प्रभावित होगी और आजीविका चलाने में परेशानी हो सकती है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर कम जगह में वॉटर फाउंटेन बनाए जाने के कारण अक्सर वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से चौराहे की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
    1
    सोनभद्र:
ओबरा थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद एक स्कूली बच्चा भी चोटिल हो गया और घटना से सहम गया।
मिली जानकारी के अनुसार खैरटिया निवासी अभिभावक विजय अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज चौराहे पर बने वॉटर फाउंटेन के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल विजय को तत्काल उपचार के लिए जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज भेजा, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में स्कूली बच्चे को भी हल्की चोट आई है और वह घटना से काफी सहम गया है।
घायल विजय ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने वॉटर फाउंटेन के पास अचानक टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में उनका पैर टूट गया है। अब डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है, जिससे उनकी नौकरी प्रभावित होगी और आजीविका चलाने में परेशानी हो सकती है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर कम जगह में वॉटर फाउंटेन बनाए जाने के कारण अक्सर वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से चौराहे की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Rammiln Rajput
    5
    Post by Rammiln Rajput
    user_Rammiln Rajput
    Rammiln Rajput
    बाहरी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • “कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उमंग सिंघार ने कहा—शर्मनाक”
    1
    “कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उमंग सिंघार ने कहा—शर्मनाक”
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.