Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bablu Namdev
- Bablu Namdevमऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश🙏2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bablu Namdev1
- मऊगंज समेत 04 जिलों में कांग्रेस संगठन पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पूरी जिला कार्यकारिणी भंग, अंदरूनी कलह पर हाईकमान की कड़ी कार्रवाई1
- मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कौआढान गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला के साथ अमानवीय मारपीट का दृश्य सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वायरल हुए वीडियो में एक महिला का पल्लू पेड़ से बांधकर मारपीट करते देखा गया। पुलिस के अनुसार, फरियादी विपुल मिश्रा (24) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 फरवरी को वह अपने घर के पास बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान गांव के राकेश गौतम, रमानिवास गौतम और मनोज गौतम वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को लेकर विवाद करने लगे। विपुल का आरोप है कि उसने काम बंद करने की बात कही, फिर भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां गीता मिश्रा और बहन प्रतीक्षा मिश्रा बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान प्रमिला गौतम और विमला गौतम ने दोनों महिलाओं के साथ अभद्रता की और मारपीट की। घटना में विपुल को होंठ, आंख और पैर में चोटें आईं, जबकि उसकी मां और बहन भी घायल हुईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी है।3
- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज सुबह दिव्य भस्म आरती के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई बाबा महाकाल के दर्शन से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें*। *हर हर महादेव* 🔱1
- प्रयागराज जिले के कौधियारा क्षेत्र मे महाशिवरात्रि पर सुहागिनों की आस्था उमड़ी, शिवालयों में दिखा भक्ति का सैलाब महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे जनपद में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से प्रयागराज के जमुना पार क्षेत्र में मंदिरों और शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। रविवार सुबह से ही मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। ग्रामीण अंचलों में परंपरा के अनुसार गन्ना, आम का बौर, जवा की बाली और मटर जैसी फसलों को भी भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किया गया। मान्यता है कि खेती से जुड़ी इन उपजों को अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता बनी रहती है। जमुना पार के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने निर्जला एवं फलाहार व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ से सदा सुहागन रहने और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभाली। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रयागराज की धरती पर आस्था और परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं। महिलाओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास1
- ब्रेकिंग न्यूज़ —मंदिर से लौट रहे पुजारी की हत्या महाशिवरात्रि के पावन दिन जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। कुसमी क्षेत्र में एक मंदिर पुजारी की हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। महाशिवरात्रि पर जहां लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन थे, वहीं सीधी जिले में अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह मंदिर जा रहे पुजारी की रास्ते में हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।1
- 💥 बड़ी खबर💥 रिसेप्शन पार्टी में चोर की फिल्मी एंट्री, मेहमान बनकर आया और स्टेज से ही उड़ा ले गया दुल्हन का बैग! जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर खड़ी दुल्हन का नगदी और ज्वेलरी से भरा बैग चोरी हो गया। आरोपी मेहमान बनकर आया और भीड़ का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।।1
- Post by Bablu Namdev1