एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व विकास का मिलेगा प्रशिक्षण नर्मदापुरम। 13 मध्यप्रदेश बटालियन से संबद्ध समेरिटंस स्कूल के 18 एनसीसी कैडेट्स का दल 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। यह शिविर 13 मध्यप्रदेश बटालियन परिसर के समीप ज्ञानोदय स्कूल, ओल्ड वीटीआई नर्मदापुरम में आयोजित किया जा रहा है। कैडेट्स को एसोसिएट एनसीसी अधिकारी सूबेदार विजय प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिविर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत एवं उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एनसीसी शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को फायरिंग, परेड, आपदा प्रबंधन, शारीरिक प्रशिक्षण तथा साहसिक गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व विकास का मिलेगा प्रशिक्षण नर्मदापुरम। 13 मध्यप्रदेश बटालियन से संबद्ध समेरिटंस स्कूल के 18 एनसीसी कैडेट्स का दल 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। यह शिविर 13 मध्यप्रदेश बटालियन परिसर के समीप ज्ञानोदय स्कूल, ओल्ड वीटीआई नर्मदापुरम में आयोजित किया जा रहा है। कैडेट्स को एसोसिएट एनसीसी अधिकारी सूबेदार विजय प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिविर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत एवं उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एनसीसी शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को फायरिंग, परेड, आपदा प्रबंधन, शारीरिक प्रशिक्षण तथा साहसिक गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
- घर में घुसकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार सिवनी मालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट का माल और हथियार बरामद नर्मदापुरम। सिवनी मालवा पुलिस ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवर और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को फरियादी रामभरोस जाट निवासी वार्ड क्रमांक 7 शिवपुर रोड सिवनी मालवा ने थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मई की रात करीब 9:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से डराया और घर में रखे लगभग 10 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी एवं बेंटेक्स के आभूषण लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिवनी मालवा पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों की जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्ध आशीष कटारे और अनिल बाथम उर्फ लुक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरा, लूट की नकदी, चांदी के जेवर, बेंटेक्स के आभूषण और सोने की अंगूठी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी अनिल बाथम निवासी सिवनी मालवा के भी वारदात में शामिल होने की जानकारी दी, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष कटारे पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल बाथम उर्फ लुक्का के खिलाफ भी पूर्व में अपराध दर्ज होना पाया गया है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद रैली में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आवश्यक है।1
- हेडलाइन: रायसेन में AI का ‘डिजिटल शिकंजा’, खनिज माफियाओं में भगदड़ चेकपोस्ट ने खोली काली कमाई की पोल, 10 डंपरों पर 35 लाख से ज्यादा की मार सब-हेडलाइन: कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की हाईटेक कार्रवाई, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल गई अवैध परिवहन की पूरी कहानी रिपोर्टर रितिकजैन बाड़ी रायसेन। रायसेन जिले में अब खनिज माफियाओं की चालाकी पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI भारी पड़ने लगा है। जिले में अवैध मुरम और गिट्टी परिवहन पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने एआई आधारित चेकपोस्ट सिस्टम का ऐसा डिजिटल जाल बिछाया कि नंबर प्लेट स्कैन होते ही कई वाहनों की पोल खुल गई। कलेक्टर के सख्त निर्देश पर हुई इस बड़ी कार्रवाई में खनिज विभाग ने 10 डंपरों को पकड़ते हुए करीब 35 लाख रुपए से अधिक की भारी पेनल्टी ठोक दी। कार्रवाई के बाद अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कई वाहन संचालकों ने अपने वाहन छिपा दिए, जबकि कुछ ने आनन-फानन में दस्तावेज अपडेट कराने शुरू कर दिए। AI कैमरों से बच नहीं पाए माफिया खनिज विभाग द्वारा लगाए गए AI चेकगेट सिस्टम ने वाहनों के नंबर प्लेट स्कैन कर तुरंत ऑनलाइन रिकॉर्ड से मिलान किया। जांच में सामने आया कि कई वाहन या तो नियम विरुद्ध तरीके से खनिज परिवहन कर रहे थे या फिर दस्तावेजों में भारी गड़बड़ी थी। कुछ मामलों में रॉयल्टी और परिवहन अनुमति में भी अनियमितता पाई गई। जैसे ही सिस्टम ने संदिग्ध वाहनों को चिन्हित किया, विभाग की टीम हरकत में आ गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए डिमांड नोट जारी कर दिए गए। कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप खनिज विभाग की इस कार्रवाई ने पूरे जिले में खलबली मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से जिले में अवैध मुरम और गिट्टी परिवहन का खेल चल रहा था, लेकिन अब AI तकनीक ने इस नेटवर्क की परतें खोलना शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब सिर्फ नाकों पर चेकिंग नहीं होगी, बल्कि हर वाहन की डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी। बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिन वाहनों पर हुई भारी कार्रवाई: MP38H2173 (मुरम) – ₹2.11 लाख MP38ZD9073 (मुरम) – ₹4.20 लाख MP04HE9796 (गिट्टी) – ₹2.26 lakh MP07HB6217 (गिट्टी) – ₹4.26 लाख MP04ZW2453 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख MP04ZP8838 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख MP04HE4285 (गिट्टी) – ₹2.26 लाख MP04ZV5730 (गिट्टी) – ₹2.26 लाख MP38ZC5381 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख CG10BM9450 (मुरम) – ₹4.20 लाख “अब तकनीक करेगी निगरानी” खनिज विभाग ने साफ संदेश दिया है कि रायसेन जिले में अब अवैध खनिज परिवहन पर तकनीक के जरिए चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। विभाग ने वाहन संचालकों से वैध दस्तावेजों के साथ ही परिवहन करने की अपील की है। रायसेन में हुई यह हाईटेक कार्रवाई अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में AI आधारित निगरानी सिस्टम खनिज माफियाओं की कमर तोड़ सकता है।4
- चीचली की नहर की पुलिया के पास पल्सर मोटरसाइकिल ने पति पत्नी को मारी टक्कर, पुलिस ने किया मामला दर्ज चीचली की नहर की पुलिया के पास पल्सर मोटरसाइकिल ने पति पत्नी को मारी टक्कर, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर में सेमरी हरचंद रोड पर चीचली की नहर की पुलिया के पास एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से मोटरसाइकिल चला कर पति-पत्नी को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद फरियादी महिला सरिता कुशवाहा पति लोकेश कुशवाहा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि काले रंग की पल्सर गाड़ी के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर उसे वह उसके पति लोकेश कुशवाहा को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया कि फरियादी महिला की शिकायत पर पल्सर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- नर्मदापुरम के सोहागपुर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी प्रहलाद कुशवाहा ने अपनी दिवंगत पत्नी दुर्गाबाई कुशवाहा की स्मृति में एक नेक कार्य किया। उन्होंने 'गंगाजली पूजन' के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस कार्य में उनके पुत्र और दामाद ने भी सहयोग दिया।1
- सिवनी मालवा के एक घर में हुई सनसनीखेज लूटपाट और मारपीट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे ₹7000 नकद व जेवर बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में एक आदतन अपराधी है और फरार तीसरे बदमाश की तलाश जारी है।1
- भोपाल के नूरगंज में ग्रामीण पिछले 3 दिनों से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान आवासीय क्षेत्र में होने से शांति भंग हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।1
- बनखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से पकड़े गए साइबर ठग, 3 लाख से ज्यादा की ठगी का खुलासा बनखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से पकड़े गए साइबर ठग, 3 लाख से ज्यादा की ठगी का खुलासा बनखेड़ी पुलिस को साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बनखेड़ी निवासी छोटेलाल कुशवाह के बैंक खाते से 3 लाख 9 हजार 917 रुपये की ठगी की थी।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मोबाइल पर APK फाइल भेजकर ई-सिम तैयार की और बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। बनखेड़ी पुलिस, साइबर सेल और चौकी स्टाफ की संयुक्त टीम ने देवघर, झारखंड में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।1