Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या आप अपना Voter ID PVC Card घर बैठे मंगवाना चाहते हैं? 🤔 तो इस वीडियो में आपको पूरा प्रोसेस step-by-step बताया गया है। 👉 अब आप बिना किसी सरकारी ऑफिस जाए 👉 अपने मोबाइल से ही 👉 Voter Card PVC Card Order कर सकते हैं और सबसे खास बात — 👉 ये process बिलकुल फ्री है 💯 📌 इस वीडियो में क्या सीखेंगे: Voter ID PVC Card क्या है Online Order कैसे करें कौन-कौन से documents लगेंगे कितने दिन में card घर पहुंचेगा 👉 पूरा वीडियो जरूर देखें ताकि कोई गलती न हो। | प्रमोद कश्यप बागपत जिला प्रभारी निषाद पार्टी
प्रमोद कुमार कश्यप
क्या आप अपना Voter ID PVC Card घर बैठे मंगवाना चाहते हैं? 🤔 तो इस वीडियो में आपको पूरा प्रोसेस step-by-step बताया गया है। 👉 अब आप बिना किसी सरकारी ऑफिस जाए 👉 अपने मोबाइल से ही 👉 Voter Card PVC Card Order कर सकते हैं और सबसे खास बात — 👉 ये process बिलकुल फ्री है 💯 📌 इस वीडियो में क्या सीखेंगे: Voter ID PVC Card क्या है Online Order कैसे करें कौन-कौन से documents लगेंगे कितने दिन में card घर पहुंचेगा 👉 पूरा वीडियो जरूर देखें ताकि कोई गलती न हो। | प्रमोद कश्यप बागपत जिला प्रभारी निषाद पार्टी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की स्वॉट टीम और अपराध शाखा ने चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के एक शातिर सक्रिय सदस्य सद्दीक को थाना मोदीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक स्कॉर्पियो कार बरामद हुई है। यह कार्रवाई 14 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने इस गिरोह का खुलासा किया, जो गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था। पूछताछ में आरोपी सद्दीक ने खुलासा किया कि यह गिरोह पिछले काफी समय से चार पहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें अलग-अलग राज्यों में बेचने का काम कर रहा था। चोरी की गई गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर बदल दिए जाते थे, जिससे उनकी पहचान छिपाई जा सके। इसके बाद वाहनों को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। गिरोह के अन्य सदस्य मेरठ और दिल्ली के निवासी बताए गए हैं, जो मिलकर इस अपराध को अंजाम देते थे। आरोपी ने यह भी बताया कि गिरोह ने वर्ष 2020 से अब तक करीब 50-60 गाड़ियों की चोरी कर उनकी डिलीवरी की है। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। गाजियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- *अंबेडकरवादी विचारधारा को अपनाओ! फूलमालाओं में नही बल्कि किताबो ढूंढो और डॉ साहब की 22 प्रतिज्ञाओं को जीवन में उतारें-गादरे* .मेरठ --14 अप्रैल को डीजे या डोल नगाड़े बजाकर नशीले पदार्थों का सेवन करने से अंबेडकरवादी नहीं बन जाते। असली अंबेडकरवादी वही हैं जो अंबेडकरवाद पर यानी डॉ साहब सिंबल ऑफ नॉलेज की “22 प्रतिज्ञाओं को अपनाकर जीवन में फॉलो करते हैं” और फर्जी अंबेडकरवादी वह लोग हैं जो “गांधीवाद और गोलवलकर वाद पर मनुवादी विचारधारा नत्मस्तक हैं”। अम्बेडकर जन्म जयंती पर एक कार्यक्रम डॉ भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति के तत्वावधान में ग्राम किनानगर मेरठ में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सम्राट कपिल कुमार ने की और संचालन मोनू सिंह ने किया। मुख्य अतिथि राजुद्दीन गादरे राष्ट्रीय प्रवक्ता बहुजन मुक्ति पार्टी ने अपने वक्तव्य में लोगों से महापुरूषों के इतिहास को पढ़ने और समझकर उनके आदर्शों पर चलने की अपील की डॉ साहब भीमराव अंबेडकर सिंबल ऑफ नॉलेज की 22 प्रतिज्ञाओं को जीवन में शपथ लेकर विचारधारा पर चलने का अनुरोध किया। आगे कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी को ना मानने वाले एवं डर तथा अज्ञानता के कारण बहुजन समाज के कुछ लोग मनुवाद के बहकावे में आकर ढोंग,पाखंड, जादू,टोने, टोटके,भूत,प्रेत, चुड़ैल, पूजा,पाठ,अजान,हवन, तंत्र,मंत्र, जादू ,आडंबर कर्मकाण्ड, अंधविश्वास को मानते हैं । यह एक बड़ी सामाजिक समस्या है। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज़ुद्दीन गादरे ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपसे पूछे कि आप क्यों नहीं मानते? तो आप उसे बता देना कि जब हमारे बहुजन महापुरुषों ने इसे नहीं माना,तो हम क्यों मानें.? हम तो बाबा साहब के बनाए भारतीय संविधान और शैक्षिक विज्ञान दृष्टिकोण वाले है ।जिनको अभी भी अज्ञानता हो वह लोग भारत के बहुजन समाज के इन बहुजन नायक नायिकाओं के इतिहास और उनके विचारों को ठीक से पढ़े। तथागत बुद्ध और मुहम्मद साहब को ठीक से पढ़े और उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। संत कबीर रैदास परियार को ठीक से पढ़ें और उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। छत्रपति शाहूजी महाराज को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले, सिंबल ऑफ नॉलेज डा भीमराव अम्बेडकर ललाई सिंह जी को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। जगदेव प्रसाद कुशवाह दादा गाडगे महाराज को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। क्रांतिकारी भगतसिंह उधम सिंह को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। सावित्री बाई फुले मान्यवर कांशीराम जी को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। क्रान्तिकारी बीरसा मुंडा को ठीक पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। सम्राट अशोक को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। झलकारी बाई को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। उदादेवी पासी को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। रमाबाई को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। वीरांगना अहिल्याबाई को ठीक से पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। फातिमा शेख को पढ़ो पढ़ें एवं उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारें। पहले जानो और फिर मानो अंधभक्त बनकर देश को बर्बाद मत करो न होने दो देश विक्रेताओं के बहकावे में आकर गुलाम ही बन सकते है। सिख हिंदू मुस्लिम आदिवासी जैन पारसी आदि सब एक होकर मनुवादी ताकतों को खत्म कर समता समानता न्याय बंधुता और स्वतंत्रता पर आधारित देश और समाज का निर्माण करने में बहुजन मुक्ति पार्टी का साथ सहयोग करें।4
- नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन | DM मेधा रूपम का बड़ा बयान | Breaking News नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बीच जिलाधिकारी मेधा रूपम का अहम बयान सामने आया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है। 👉 ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें।1
- आप देख रहे हैं 'दुनिया डायरेक्ट न्यूज़'। दोस्तों, आज हम गाजियाबाद जिले के मुरादनगर बस स्टैंड स्थित अंबेडकर पार्क में मौजूद हैं, जहाँ 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मुरादनगर के निवासियों ने बड़े ही धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ 'भीम शोभा यात्रा' निकाली। कलाकारों ने अपनी कला से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, और कुछ लोगों ने संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस 'भीम जन्मोत्सव' में मुरादनगर की जानी-मानी हस्तियाँ उपस्थित थीं, जिनमें जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, छात्र नेत्री मनीषा त्यागी, हरीश कुमार (पत्रकार), समीर चौधरी (पत्रकार), वीरेंद्र कुमार (पत्रकार), ललित कुमार (अधिवक्ता), लोकेश जाटव (अधिवक्ता), योगेंद्र, विनोद जाटव, लोकेश कुमार, डॉ. रामकिशोर, मनोज भारती, रोहतास सदस्य, महेश मुखिया, नितिन सदस्य आदि प्रमुख थे। वीडियो देखें। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट1
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- हरदोई के भरखनी क्षेत्र के ग्राम बिल्सर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यापक नवल किशोर जी और आंबेडकर कमेटी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ठाकुर श्याम सिंह जी मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही पाली से आए पाल कश्यप, हरिशंकर, राजपाल, संतराम, सुमित कुमार सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नवल किशोर जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें बाबा साहब के विचारों को अपनाते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए, जिससे वे समाज और देश की सेवा कर सकें। 📌 ऐसी ही खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- Post by फरमान इदरीसी1