Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेवरात चोरी का खुलासा
संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
जेवरात चोरी का खुलासा
More news from बिहार and nearby areas
- दुकान लगाने के विवाद में मारपीट, रॉड से सिर फोड़ा — पीएमसीएच रेफर बाढ़ थाना क्षेत्र के सकसोहरा रोड में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शीला देवी ने बताया कि दोनों की दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। बीच में एक दीवार है, जिसके एक ओर दूसरा पक्ष दुकान लगाता है और दूसरी ओर उनका परिवार दुकान लगाता है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने दीवार की ओर बढ़कर दुकान लगा ली, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। शीला देवी के अनुसार, उनके भाई ने सामान अपनी ओर रखने को कहा था, लेकिन दूसरा पक्ष नहीं माना। दुकान लगाने को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि दिलीप कुमार ने उनके भाई छोटू कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की और रॉड से सिर फोड़ दिया। घायल छोटू कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। वहीं शंकर साव ने बताया कि जब वे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आक्रोशित दूसरे पक्ष ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- बताया जा रहा है कि हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गाड़ी में सवार लोगों के अनुसार वे अशोक धाम मंदिर से पूजा कर फतुहा लौट रहे थे। बहरामा स्थित बाबा ढाबा के पास बच्चे के परिजन किसी को छोड़ने के लिए फोर लेन पर खड़े थे। उसी दौरान बच्चा अचानक सड़क की ओर दौड़ पड़ा और गाड़ी की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फोर लेन पर लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- अमरपुर से पवई तक सफर #shortvideo #शॉर्ट #Totowalamithunda1
- पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में रविवार, 22 फरवरी की सुबह चंपापुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने आम गड्ढे (पानी भरे गड्ढे) में एक व्यक्ति का शव देखा। घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयला डिपो जाने वाली सड़क के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम शव को गड्ढे से निकालने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग घटना के पीछे की वजह जानने को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।1
- Post by Alok Tejasvi1
- Post by Anil Paswan2
- Post by RUBY JOURNALIST1