logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नालंदा के 20 प्रखंडों में चलेगा चापाकल मरम्मत अभियान, लोगों को मिलेगा राहत, नालंदा के 20 प्रखंडों में चलेगा चापाकल मरम्मत अभियान, लोगों को मिलेगा राहत, एंकर, नालंदा में गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट से निपटने के लिए नालंदा जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। जिले में खराब और बंद पड़े चापाकलों को ठीक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने चापाकल मरम्मत दलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यानी पीएचईडी की ओर से यह विशेष पहल की गई है, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। पीएचईडी बिहारशरीफ प्रमंडल के अंतर्गत 12 प्रखंडों तथा हिलसा प्रमंडल के 8 प्रखंडों के लिए मरम्मत दलों को तैनात किया गया है। ये टीमें जिले के सभी 20 प्रखंडों में जाकर बंद और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करेंगी। इस अभियान के तहत जहां-जहां जलस्तर की समस्या है या साधारण मरम्मत की जरूरत है, वहां चापाकलों को ठीक किया जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि नालंदा जिले के सभी 20 प्रखंडों के लिए चापाकल मरम्मत दल को रवाना कर दिया गया है। जहां भी चापाकल खराब या बंद होने की शिकायत मिलेगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि गर्मी के मौसम में जिले के लोगों को पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी।

3 hrs ago
user_National nalanda news
National nalanda news
पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•

More news from Nalanda and nearby areas
  • जय माता दी 🌺🙏
    1
    जय माता दी 🌺🙏
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    21 hrs ago
  • ग्रैंड बिरियानी महल में अनोखी होम एंड ब्लू स्काई की दावत-ए-इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश
    1
    ग्रैंड बिरियानी महल में अनोखी होम एंड ब्लू स्काई की दावत-ए-इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश
    user_PRANSHI TV
    PRANSHI TV
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    23 hrs ago
  • निशांत के जदयू में आने से गिरिराज सिंह एवं जीतन राम मांझी ने क्या कहा
    1
    निशांत के जदयू में आने से गिरिराज सिंह एवं जीतन राम मांझी ने क्या कहा
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    23 hrs ago
  • नितेश कुमार, पंडित मोबाइल ,7367006805 ग्राम , अठमोहन डाकघर,, अठमोहन थाना, झरोखर
    1
    नितेश कुमार, पंडित
मोबाइल ,7367006805
ग्राम  , अठमोहन
डाकघर,, अठमोहन
थाना,  झरोखर
    user_Ranjay Kumar
    Ranjay Kumar
    Farmer बेन, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • आम 🔥 जनता पार्टी इंडिया राष्ट्रीय सचिव सम्राट रंजीत चौधरी संविधान रक्षक ने सावित्रीबाई फुले जी का पुण्यतिथि मनाएं दीप नगर नालंदा बिहार में जय भीम जय संविधान माता सावित्रीबाई फुले अमर रहे.9204860331.6205258126
    1
    आम 🔥 जनता पार्टी इंडिया राष्ट्रीय सचिव सम्राट रंजीत चौधरी संविधान रक्षक ने सावित्रीबाई फुले जी का पुण्यतिथि मनाएं दीप नगर नालंदा बिहार में जय भीम जय संविधान माता सावित्रीबाई फुले अमर रहे.9204860331.6205258126
    user_RANJIT KUMAR CHAUDHARY
    RANJIT KUMAR CHAUDHARY
    बेन, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    10 hrs ago
  • ड्राइवरों का बड़ा आंदोलन! बिहारशरीफ में 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना, एंकर, बिहारशरीफ मुख्यालय में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। श्रम कल्याण केंद्र मैदान में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए और सरकार से अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। धरना में शामिल चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल किया जाए और ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये मुआवजा, अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल होने पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। चालकों ने 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू करने और दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तत्काल पेंशन देने की भी मांग उठाई। साथ ही 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग भी की गई। धरना में शामिल चालकों का कहना था कि कोविड काल के दौरान जब लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, तब भी ड्राइवरों ने अपने परिवार से दूर रहकर ईमानदारी से काम किया। इसके बावजूद आज उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही है। चालकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 90 दिनों के भीतर उनकी 10 सूत्री मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो देशभर के चालक स्टीयरिंग छोड़कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    ड्राइवरों का बड़ा आंदोलन! बिहारशरीफ में 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना,
एंकर, बिहारशरीफ मुख्यालय में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। श्रम कल्याण केंद्र मैदान में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए और सरकार से अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
धरना में शामिल चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल किया जाए और ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये मुआवजा, अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल होने पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
चालकों ने 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू करने और दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तत्काल पेंशन देने की भी मांग उठाई। साथ ही 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग भी की गई।
धरना में शामिल चालकों का कहना था कि कोविड काल के दौरान जब लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, तब भी ड्राइवरों ने अपने परिवार से दूर रहकर ईमानदारी से काम किया। इसके बावजूद आज उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही है।
चालकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 90 दिनों के भीतर उनकी 10 सूत्री मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो देशभर के चालक स्टीयरिंग छोड़कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Consultant Bihar Sharif, Nalanda•
    21 hrs ago
  • नई सराय मस्जिद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की दावत-ए-इफ्तार, नए कार्यालय का उद्घाटन।
    1
    नई सराय मस्जिद में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की दावत-ए-इफ्तार, नए कार्यालय का उद्घाटन।
    user_PRANSHI TV
    PRANSHI TV
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.