logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SDRF और पुलिस की मुस्तैदी, गंगा में फंसे दो युवक सुरक्षित बचाए गए 🚨 The Aman Times हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर तैनात रेस्क्यू टीम ने गंगा के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को सकुशल रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान मेरठ निवासी मनीष और हरियाणा के जींद निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस की अपील: गंगा में स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा सीमाओं का पालन करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

2 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

SDRF और पुलिस की मुस्तैदी, गंगा में फंसे दो युवक सुरक्षित बचाए गए 🚨 The Aman Times हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर तैनात रेस्क्यू टीम ने गंगा के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को सकुशल रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान मेरठ निवासी मनीष और हरियाणा के जींद निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस की अपील: गंगा में स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा सीमाओं का पालन करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार। NIU देहरादून NIU ✍️वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के दिशानिर्देशन, वानिकी महाविद्यालय एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) तारा सिंह मेहरा एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. अरविंद बिजल्वाण के सहयोग एवं मार्गदर्शन में, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से 28 से 30 जुलाई, 2026 तक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून (टाटा ट्रस्ट की एक पहल) के सहयोग से कृषकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय "कृषि एवं बागवानी फसलों में जैविक प्रणाली के अंतर्गत समेकित पादप रोग एवं कीट प्रबंधन" है। कार्यक्रम का समन्वयन पादप रोग विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा किया जा रहा है। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. तौफीक अहमद और डॉ. अंकित टम्टा के ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोद प्रदान किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रायोजक संस्था हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून के प्रतिनिधि डॉ. अक्षित कुकरेती एवं संदीप रतूड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह क्लस्टरों "थलीसैंण, मालदेवता, जड़ीपानी, देवाल, उत्तरकाशी तथा दुगड्डा के अंतर्गत चयनित 13 गाँवों से कुल 25 कृषक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं बागवानी फसलों में रोग एवं कीटों के समेकित, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा टिकाऊ एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। डॉ. अरविन्द बिजल्वाण, निदेशक शैक्षणिक, भरसार, विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं किसानो को अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया । डॉ लक्ष्मी रावत, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष पादप रोग विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को व्यावहारिक ज्ञान देना एवं विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए भरसार विश्वविद्यालय केे कुलपति प्रोफेसर बीपी भट्ट एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तारा सिंह महरा के प्रति आभार प्रकट किया। उद्घाटन सत्र में डॉ आर.के प्रसाद, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉ. संजीव रवि, डॉ. गिरीश दांगी, डॉ. अमन डबराल, डॉ. उदय भानु प्रताप, डॉ शिखा टम्टा, डॉक्टर बिजेंद्र लाल, रजनी रमोला, ललिता, सौरभ रावत, नीलम नेगी तथा मुकेश कोठारी आदि कुल 60 से अधिक लोग सम्मिलित थे । बाइट : डॉ. अरविंद बिजल्वाण निदेशक शैक्षणिक, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर
    1
    वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार। NIU 
देहरादून NIU ✍️वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के दिशानिर्देशन, वानिकी महाविद्यालय एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) तारा सिंह मेहरा एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. अरविंद बिजल्वाण के सहयोग एवं मार्गदर्शन में, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से 28 से 30 जुलाई, 2026 तक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून (टाटा ट्रस्ट की एक पहल) के सहयोग से कृषकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय "कृषि एवं बागवानी फसलों में जैविक प्रणाली के अंतर्गत समेकित पादप रोग एवं कीट प्रबंधन" है। कार्यक्रम का समन्वयन पादप रोग विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा किया जा रहा है। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. तौफीक अहमद और डॉ. अंकित टम्टा के ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोद प्रदान किया जा रहा है।
उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रायोजक संस्था हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून के प्रतिनिधि डॉ. अक्षित कुकरेती एवं  संदीप रतूड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह क्लस्टरों "थलीसैंण, मालदेवता, जड़ीपानी, देवाल, उत्तरकाशी तथा दुगड्डा के अंतर्गत चयनित 13 गाँवों से कुल 25 कृषक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं बागवानी फसलों में रोग एवं कीटों के समेकित, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा टिकाऊ एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। डॉ. अरविन्द बिजल्वाण, निदेशक शैक्षणिक, भरसार, विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं किसानो को अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया ।
डॉ लक्ष्मी रावत, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष पादप रोग विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को व्यावहारिक ज्ञान देना एवं विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए भरसार विश्वविद्यालय केे कुलपति प्रोफेसर बीपी भट्ट एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तारा सिंह महरा के प्रति आभार प्रकट किया। 
उद्घाटन सत्र में डॉ आर.के प्रसाद, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉ. संजीव रवि, डॉ. गिरीश दांगी, डॉ. अमन डबराल, डॉ. उदय भानु प्रताप, डॉ शिखा टम्टा, डॉक्टर बिजेंद्र लाल, रजनी रमोला, ललिता, सौरभ रावत, नीलम नेगी तथा मुकेश कोठारी आदि कुल 60 से अधिक लोग सम्मिलित थे ।
बाइट : डॉ. अरविंद बिजल्वाण 
निदेशक शैक्षणिक, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला SDRF जवान ने दिखाई बहादुरी हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला, SDRF जवान ने दिखाई बहादुरी हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। गंगा में स्नान कर रहा एक शिवभक्त अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सहायता के लिए आवाज़ लगाई गई। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस SDRF के कांस्टेबल नितेश खेतवाल ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक के सकुशल बचने पर घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली तथा कांस्टेबल नितेश खेतवाल की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की। SDRF की इस त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    1
    हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला SDRF जवान ने दिखाई बहादुरी 
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला, SDRF जवान ने दिखाई बहादुरी
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। गंगा में स्नान कर रहा एक शिवभक्त अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सहायता के लिए आवाज़ लगाई गई।
सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस SDRF के कांस्टेबल नितेश खेतवाल ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
युवक के सकुशल बचने पर घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली तथा कांस्टेबल नितेश खेतवाल की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की। SDRF की इस त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे
    1
    मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे
मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रीमहंत रवींद्र पुरी से भक्तों ने लिया आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रीमहंत रवींद्र पुरी से भक्तों ने लिया आशीर्वाद
    1
    गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रीमहंत रवींद्र पुरी से भक्तों ने लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रीमहंत रवींद्र पुरी से भक्तों ने लिया आशीर्वाद
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 min ago
  • टिहरी में भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट लगातार बारिश के कारण टिहरी गढ़वाल की भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत घनसाली ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों को नदी, गदेरों और नालों से दूर रहने तथा जलस्तर बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।
    1
    टिहरी में भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

लगातार बारिश के कारण टिहरी गढ़वाल की भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत घनसाली ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों को नदी, गदेरों और नालों से दूर रहने तथा जलस्तर बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • 🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन The Aman Times 🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन देहरादून के हर्रावाला स्थित आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों ने चार वर्षों से परीक्षा परिणाम घोषित न होने के विरोध में जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कुलपति (वीसी) का रास्ता रोकते हुए उनका घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे परिसर में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंचे डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने मोर्चा संभालते हुए छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि छात्र नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे और वीसी के घेराव की बात पर डटे रहे। छात्रों की मुख्य मांग है कि पिछले चार वर्षों से लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।
    1
    🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
The Aman Times 
🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
देहरादून के हर्रावाला स्थित आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों ने चार वर्षों से परीक्षा परिणाम घोषित न होने के विरोध में जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कुलपति (वीसी) का रास्ता रोकते हुए उनका घेराव करने की कोशिश की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे परिसर में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
मौके पर पहुंचे डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने मोर्चा संभालते हुए छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि छात्र नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे और वीसी के घेराव की बात पर डटे रहे।
छात्रों की मुख्य मांग है कि पिछले चार वर्षों से लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.