दिनांक 17.04.2026 को थाना कोतवाली अन्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें 01 व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश की जा रही है, इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 22.03.2026 को कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम में दौराने इलाज 01 महिला की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वादी की तहरीर के आधार पर चिकित्सकों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, सीएमओ बलिया द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांच के उपरान्त दिनांक 14.04.2026 को विवेचक को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई थी, रिपोर्ट के आधार पर विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है, इस बीच मृतिका महिला के पति द्वारा कतिपय आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी जाने लगी, जिसके बाद एसडीएम सदर द्वारा युवक के विरूद्ध धारा 163 बीएनएसएस की नोटिस जारी की गई, जिसे नियमानुसार तामिला कराया गया, तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा युवक के घर जाकर उसके परिजनों को भी स्थिति से अवगत/समझाया बुझाया गया, इसके बाद भी आज युवक द्वारा अपने ऊपर तरल पदार्थ डालने का प्रयास किया गया, जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर अग्रिम की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट
दिनांक 17.04.2026 को थाना कोतवाली अन्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें 01 व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश की जा रही है, इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 22.03.2026 को कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम में दौराने इलाज 01 महिला की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वादी की तहरीर के आधार पर चिकित्सकों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, सीएमओ बलिया द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांच के उपरान्त दिनांक 14.04.2026 को विवेचक को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई थी, रिपोर्ट के आधार पर विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है, इस बीच मृतिका महिला के पति द्वारा कतिपय आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी जाने लगी, जिसके बाद एसडीएम सदर द्वारा युवक के विरूद्ध धारा 163 बीएनएसएस की नोटिस जारी की गई, जिसे नियमानुसार तामिला कराया गया, तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा युवक के घर जाकर उसके परिजनों को भी स्थिति से अवगत/समझाया बुझाया गया, इसके बाद भी आज युवक द्वारा अपने ऊपर तरल पदार्थ डालने का प्रयास किया गया, जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर अग्रिम की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट
- दिनांक 17.04.2026 को थाना कोतवाली अन्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें 01 व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश की जा रही है, इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 22.03.2026 को कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम में दौराने इलाज 01 महिला की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वादी की तहरीर के आधार पर चिकित्सकों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, सीएमओ बलिया द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांच के उपरान्त दिनांक 14.04.2026 को विवेचक को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई थी, रिपोर्ट के आधार पर विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है, इस बीच मृतिका महिला के पति द्वारा कतिपय आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी जाने लगी, जिसके बाद एसडीएम सदर द्वारा युवक के विरूद्ध धारा 163 बीएनएसएस की नोटिस जारी की गई, जिसे नियमानुसार तामिला कराया गया, तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा युवक के घर जाकर उसके परिजनों को भी स्थिति से अवगत/समझाया बुझाया गया, इसके बाद भी आज युवक द्वारा अपने ऊपर तरल पदार्थ डालने का प्रयास किया गया, जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर अग्रिम की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट1
- बेल्थरा रोड (बलिया): नगर के श्री संतोष गुप्ता (पायनियर) के पुत्र विवेक गुप्ता, जो आर बी चिल्ड्रेन स्कूल मुजौना के छात्र हैं, ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विवेक गुप्ता का मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने भी छात्र का भव्य स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विवेक की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।4
- Post by Sadik Ahmad Journalist2
- मैरवा में स्वर्ण व्यवसायियों का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोप—प्रशासन का भी आया जवाब मैरवा : सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में आज उस वक्त माहौल गरमा गया, जब स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नाराज़ व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और मैरवा थाना के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। व्यवसायियों का आरोप है कि पुलिस ने एक स्वर्ण व्यवसायी को विश्वास में लेकर थाना बुलाया और जब वह जेवर लेकर वहां पहुंचा, तो उससे जेवर लेकर उसे ही हाजत में बंद कर दिया गया। बाद में उसे दो कथित चोरों के साथ जेल भेज दिया गया, जिसे व्यवसायी “विश्वासघात” बता रहे हैं। धरने पर बैठे व्यवसायियों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति उनके पास जेवर बेचने आता है, तो वे कैसे पहचान करें कि वह चोरी का है या नहीं। ऐसे में सीधे कार्रवाई से व्यापारियों में डर का माहौल बन रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर व्यवसायी उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर एसडीपीओ गौरी कुमारी का कहना है कि स्वर्ण व्यवसायी ऋषभ कुमार के पास से चोरी का जेवर बरामद हुआ था, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है। फिलहाल, मामला संवेदनशील बना हुआ है। एक तरफ व्यवसायी न्याय की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस अपनी कार्रवाई को कानून के दायरे में बता रही है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- Post by User34461
- 🧢 CM को टोपी पहनाने पहुंचे औषधीय खेती करने वाले इस मुस्लिम शख्स का मामला—क्या है पूरी सच्चाई? जिस किसान को कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औषधीय खेती के लिए सम्मानित किया था, वही शख्स आज चर्चा में है। सिवान के लहेजी क्षेत्र से जुड़े इस औषधीय खेती करने वाले किसान ने जब वर्तमान बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें टोपी पहनाकर सम्मान देने की कोशिश की, तो मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पूरे मुद्दे पर हमने उस किसान से खास बातचीत की। उन्होंने साफ कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ सम्मान देना था, इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं है। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब जबकि किसान का पक्ष भी सामने आ चुका है, सवाल यह है कि आखिर एक सामान्य सम्मान को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना दिया गया? #BiharNews #Siwan #MedicinalFarming #KisanStory #GroundReport #TopiControversy #CMNews #PoliticalBuzz #ViralNews #SocialMediaReaction #TrendingNow #IndiaNews #BreakingNews #FarmersVoice #RealStory #NewsUpdate #HindiNews #BiharPolitics #PublicReaction #Debate #LatestNews #MustWatch #ViralStory #NewsTrending #KisanSamman #SiwanNews #OnGroundReport #RealityCheck #TrendingTopic #FullStory1
- बलिया जनपद के ग्राम सभा घोड़हरा में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे हालात बेहद भयावह हो गए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के रहना ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। पंखे-कूलर बंद हैं, पेयजल संकट गहराने लगा है और महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग गर्मी से बेहाल हैं। रात में अंधेरा और उमस लोगों की नींद छीन रहा है। इस बीच प्रधान पद प्रत्याशी सिराज खान ने तत्परता दिखाते हुए ट्रांसफार्मर जलने की सूचना संबंधित अधिकारियों को देकर ऑनलाइन बुकिंग भी कर दी है। वहीं लियाकत खान ने जिला पंचायत सदस्य से संपर्क कर तत्काल पहल करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। आइए जानते हैं समाजसेवी लियाकत खान ने क्या कुछ कहा1
- एआईएमआईएम पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, काजीपुर गांव में एआईएमआईएम पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एआइएमआइएम के पूर्वांचल अध्यक्ष जनाब इसरार अहमद एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी बलिया डॉ शाद आदिल, पूर्वांचल सचिव कारी जाफर अहमद साहब मोहम्मद अयुब सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव युथ रहे। कार्यक्रम के आयोजक यूथ जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी के नीतियों के बारे में जानकारी देने की सलाह दी। वहीं दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।इस अवसर पर मनियर ब्लॉक अध्यक्ष युथ वार्ड नंबर 17 से संभावित उम्मीदवार कृष्णा नन्द यादव के साथ ही सेराज अहमद, डॉ जमशेद साहब, अफजाल अहमद, शाहिद अली डब्लू, मो शाहिद, खुर्शीद आलम, साहिल अंसारी, मुमताज खान, रौशन खान, ताजुद्दीन, बबलू, हसमुद्दीन सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद है।1