Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनीशा राय मामले में बड़ा मोड़ DM ऑफिस के बाहर ' आत्मदाह' की कोशिश अनीशा राय केस: गिरफ्तारी की जगह आत्मदाह न्याय की गुहार, पेट्रोल की धार: कलेक्ट्रेट में हड़कंप डॉक्टर फरार, पीड़ित गिरफ्तार? प्रशासन पर उठे सवाल #SystemFailure #CommonManCry #MedicalNegligenceIndia #DemandJustice #CorruptionInHealth #AnishaRaiMurderCase
Sadik Ahmad Journalist
अनीशा राय मामले में बड़ा मोड़ DM ऑफिस के बाहर ' आत्मदाह' की कोशिश अनीशा राय केस: गिरफ्तारी की जगह आत्मदाह न्याय की गुहार, पेट्रोल की धार: कलेक्ट्रेट में हड़कंप डॉक्टर फरार, पीड़ित गिरफ्तार? प्रशासन पर उठे सवाल #SystemFailure #CommonManCry #MedicalNegligenceIndia #DemandJustice #CorruptionInHealth #AnishaRaiMurderCase
More news from Ballia and nearby areas
- एआईएमआईएम पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, काजीपुर गांव में एआईएमआईएम पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एआइएमआइएम के पूर्वांचल अध्यक्ष जनाब इसरार अहमद एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी बलिया डॉ शाद आदिल, पूर्वांचल सचिव कारी जाफर अहमद साहब मोहम्मद अयुब सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव युथ रहे। कार्यक्रम के आयोजक यूथ जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी के नीतियों के बारे में जानकारी देने की सलाह दी। वहीं दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।इस अवसर पर मनियर ब्लॉक अध्यक्ष युथ वार्ड नंबर 17 से संभावित उम्मीदवार कृष्णा नन्द यादव के साथ ही सेराज अहमद, डॉ जमशेद साहब, अफजाल अहमद, शाहिद अली डब्लू, मो शाहिद, खुर्शीद आलम, साहिल अंसारी, मुमताज खान, रौशन खान, ताजुद्दीन, बबलू, हसमुद्दीन सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद है।1
- Post by User34461
- बलिया। जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र की 80 वर्षीय सुभावती देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी आवास स्वीकृत कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उनकी भूमि भोला-चकभीठ में स्थित है, जहां वह निवास करती हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने वर्ष 2018 में मारपीट कर जमीन के हिस्से पर कब्जा कर लिया और उसी भूमि को दिखाकर फर्जी तरीके से आवास योजना का लाभ उठा लिया। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में डूडा विभाग को भी शिकायत दी थी, बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और फर्जी आवास निरस्त करने की मांग की है।1
- *समाहरणालय बक्सर* *जिला जन संपर्क कार्यालय* *प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 अप्रैल 2026* आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति एवं चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। उक्त बैठक में जनगणना, 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु अब-तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। जनगणना, 2027 के प्रथम चरण हेतु अब तक सभी प्रशिक्षण (प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण को छोडकर) पूर्ण कर लिया गया है। प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सभी चार्ज स्तर पर दिनांक 13.04.2026 से 24.04.2026 तक दिया जायेगा। प्रशिक्षण के संबंध में उपस्थित सभी चार्ज अधिकारियों (प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय) द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण की सभी तैयारियों कर ली गई है। सभी चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के समस्याओं का समाधान करने का निदेश दिया गया। प्रधान जनगणना अधिकारी द्वारा दिनांक 17.04.2026 से प्रारम्भ होने वाले Self Enumeration Portal के प्रचार प्रसार पर विशेष बल दिया गया है। उनके द्वारा निदेशित किया गया3
- लखनऊ में 250 घर एक ही बस्ती के आग लगने से सब जल कर राख हो गया1
- गाजीपुर जनपद के थाना गहमर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुतुबपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें तीन गोवंश वध हेतु बिहार राज्य ले जाए जा रहे थे। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और गोवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र शिवबदन यादव, निवासी ग्राम बहोरिक राय पट्टी, रेवतीपुर थाना क्षेत्र, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रवि प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति, निवासी ग्राम गहमर चकवा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना गहमर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1