logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बक्सर में 2027 जनगणना का हुआ आगाज, जिलाधिकारी ने की बैठक *समाहरणालय बक्सर* *जिला जन संपर्क कार्यालय* *प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 अप्रैल 2026* आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति एवं चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। उक्त बैठक में जनगणना, 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु अब-तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। जनगणना, 2027 के प्रथम चरण हेतु अब तक सभी प्रशिक्षण (प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण को छोडकर) पूर्ण कर लिया गया है। प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सभी चार्ज स्तर पर दिनांक 13.04.2026 से 24.04.2026 तक दिया जायेगा। प्रशिक्षण के संबंध में उपस्थित सभी चार्ज अधिकारियों (प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय) द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण की सभी तैयारियों कर ली गई है। सभी चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के समस्याओं का समाधान करने का निदेश दिया गया। प्रधान जनगणना अधिकारी द्वारा दिनांक 17.04.2026 से प्रारम्भ होने वाले Self Enumeration Portal के प्रचार प्रसार पर विशेष बल दिया गया है। उनके द्वारा निदेशित किया गया

7 hrs ago
user_पत्रकार
पत्रकार
बक्सर, बक्सर, बिहार•
7 hrs ago
8b45040c-0aa6-47f1-ae32-4f5c5d028445

बक्सर में 2027 जनगणना का हुआ आगाज, जिलाधिकारी ने की बैठक *समाहरणालय बक्सर* *जिला जन संपर्क कार्यालय* *प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 अप्रैल 2026* आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति एवं चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। उक्त बैठक में जनगणना, 2027 के

सफल क्रियान्वयन हेतु अब-तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। जनगणना, 2027 के प्रथम चरण हेतु अब तक सभी प्रशिक्षण (प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण को छोडकर) पूर्ण कर लिया गया है। प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सभी चार्ज स्तर पर दिनांक 13.04.2026 से 24.04.2026 तक दिया जायेगा। प्रशिक्षण के संबंध में उपस्थित सभी चार्ज अधिकारियों (प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी

नगर निकाय) द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण की सभी तैयारियों कर ली गई है। सभी चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के समस्याओं का समाधान करने का निदेश दिया गया। प्रधान जनगणना अधिकारी द्वारा दिनांक 17.04.2026 से प्रारम्भ होने वाले Self Enumeration Portal के प्रचार प्रसार पर विशेष बल दिया गया है। उनके द्वारा निदेशित किया गया

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by User3446
    1
    Post by User3446
    user_User3446
    User3446
    Ballia, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बलिया। जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र की 80 वर्षीय सुभावती देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी आवास स्वीकृत कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उनकी भूमि भोला-चकभीठ में स्थित है, जहां वह निवास करती हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने वर्ष 2018 में मारपीट कर जमीन के हिस्से पर कब्जा कर लिया और उसी भूमि को दिखाकर फर्जी तरीके से आवास योजना का लाभ उठा लिया। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में डूडा विभाग को भी शिकायत दी थी, बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और फर्जी आवास निरस्त करने की मांग की है।
    1
    बलिया। जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र की 80 वर्षीय सुभावती देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी आवास स्वीकृत कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उनकी भूमि भोला-चकभीठ में स्थित है, जहां वह निवास करती हैं। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने वर्ष 2018 में मारपीट कर जमीन के हिस्से पर कब्जा कर लिया और उसी भूमि को दिखाकर फर्जी तरीके से आवास योजना का लाभ उठा लिया। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में डूडा विभाग को भी शिकायत दी थी, बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और फर्जी आवास निरस्त करने की मांग की है।
    user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sushil kumar sharma संपादक
    1
    Post by Sushil kumar sharma संपादक
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    Actor/Actress केसाठ, बक्सर, बिहार•
    15 hrs ago
  • रसड़ा (बलिया):हाल ही में घोषित हुए कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि संस्थान और अपने माता-पिता का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन कर दिया। तानिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य में इससे भी ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की निर्देशक श्रीमती इंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को मिठाई भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तानिया की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। #SethMRJaipuria #RasraNews #BalliaEducation #BoardResults #Topper #TaniaSingh #StudentSuccess #Inspiration #JaipuriaSchool #AcademicExcellence**
    1
    रसड़ा (बलिया):हाल ही में घोषित हुए कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि संस्थान और अपने माता-पिता का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन कर दिया।
तानिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य में इससे भी ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की निर्देशक श्रीमती इंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को मिठाई भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तानिया की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।
#SethMRJaipuria #RasraNews #BalliaEducation #BoardResults #Topper #TaniaSingh #StudentSuccess #Inspiration #JaipuriaSchool #AcademicExcellence**
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गाजीपुर जनपद के थाना गहमर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुतुबपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें तीन गोवंश वध हेतु बिहार राज्य ले जाए जा रहे थे। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और गोवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र शिवबदन यादव, निवासी ग्राम बहोरिक राय पट्टी, रेवतीपुर थाना क्षेत्र, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रवि प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति, निवासी ग्राम गहमर चकवा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना गहमर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    1
    गाजीपुर जनपद के थाना गहमर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुतुबपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें तीन गोवंश वध हेतु बिहार राज्य ले जाए जा रहे थे। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और गोवंश को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सतेन्द्र यादव पुत्र शिवबदन यादव, निवासी ग्राम बहोरिक राय पट्टी, रेवतीपुर थाना क्षेत्र, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रवि प्रजापति पुत्र बबलू प्रजापति, निवासी ग्राम गहमर चकवा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना गहमर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया काराकाट /रोहतास: शुक्रवार की अहले सुबह जब गांव की पगडंडियों पर सन्नाटा था और लोग अपने रोजमर्रा के कामों की शुरुआत भी नहीं कर पाए थे, तभी नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोथा मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान जयश्री गांव निवासी 55 वर्षीय स्वामीनाथ पासी उर्फ बउल पासी के रूप में हुई है,जो स्वर्गीय बलूंदर पासी उर्फ यमुना पासी के पुत्र थे । बताया जाता है कि स्वामीनाथ रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे अपने घर से बगीचे की ओर निकले थे । लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा । जैसे ही वे मोथा द्वार के समीप पहुंचे,उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से रौंद डाला और चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया ।घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए । देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । सूचना मिलने पर काराकाट,नासरीगंज,कछवां और राजपुर थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है । इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है । स्वामीनाथ पासी अपने पीछे एक असहाय पत्नी को छोड़ गए हैं । उनकी कोई संतान नहीं थी । गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है ।
    4
    नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया
सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला
टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया
काराकाट /रोहतास: शुक्रवार की अहले सुबह जब गांव की पगडंडियों पर सन्नाटा था और लोग अपने रोजमर्रा के कामों की शुरुआत भी नहीं कर पाए थे, तभी नेशनल हाईवे 120 (ए) पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोथा मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान जयश्री गांव निवासी 55 वर्षीय स्वामीनाथ पासी उर्फ बउल पासी के रूप में हुई है,जो स्वर्गीय बलूंदर पासी उर्फ यमुना पासी के पुत्र थे । बताया जाता है कि स्वामीनाथ रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे अपने घर से बगीचे की ओर निकले थे । लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा । जैसे ही वे मोथा द्वार के समीप पहुंचे,उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से रौंद डाला और चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी भयावह थी कि स्वामीनाथ पासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया ।घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए । देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । सूचना मिलने पर काराकाट,नासरीगंज,कछवां और राजपुर थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है । इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है । स्वामीनाथ पासी अपने पीछे एक असहाय पत्नी को छोड़ गए हैं । उनकी कोई संतान नहीं थी । गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है ।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दिनांक 17.04.2026 को थाना कोतवाली अन्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें 01 व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश की जा रही है, इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 22.03.2026 को कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम में दौराने इलाज 01 महिला की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वादी की तहरीर के आधार पर चिकित्सकों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, सीएमओ बलिया द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांच के उपरान्त दिनांक 14.04.2026 को विवेचक को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई थी, रिपोर्ट के आधार पर विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है, इस बीच मृतिका महिला के पति द्वारा कतिपय आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी जाने लगी, जिसके बाद एसडीएम सदर द्वारा युवक के विरूद्ध धारा 163 बीएनएसएस की नोटिस जारी की गई, जिसे नियमानुसार तामिला कराया गया, तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा युवक के घर जाकर उसके परिजनों को भी स्थिति से अवगत/समझाया बुझाया गया, इसके बाद भी आज युवक द्वारा अपने ऊपर तरल पदार्थ डालने का प्रयास किया गया, जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर अग्रिम की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट
    1
    दिनांक 17.04.2026 को थाना कोतवाली अन्तर्गत वायरल वीडियो जिसमें 01 व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश की जा रही है,  इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 22.03.2026 को कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम में दौराने इलाज 01 महिला की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वादी की तहरीर के आधार पर चिकित्सकों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, सीएमओ बलिया द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांच के उपरान्त दिनांक 14.04.2026 को विवेचक को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई थी, रिपोर्ट के आधार पर विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है, इस बीच मृतिका महिला के पति द्वारा कतिपय आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी जाने लगी, जिसके बाद एसडीएम सदर द्वारा युवक के विरूद्ध धारा 163 बीएनएसएस की नोटिस जारी की गई, जिसे नियमानुसार तामिला कराया गया, तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा युवक के घर जाकर उसके परिजनों को भी स्थिति से अवगत/समझाया बुझाया गया, इसके बाद भी आज युवक द्वारा अपने ऊपर तरल पदार्थ डालने का प्रयास किया गया, जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा  उसे हिरासत में लेकर अग्रिम की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर  मो0 उस्मान की वीडियो बाइट
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    12 hrs ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव एमडीजे पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के सभी टॉपर्स छात्रों को किया गया सम्मानित 315 छात्रों में 173 छात्र प्रथम श्रेणी से रहे उत्तीर्ण स्कूल टॉपर्स छात्र-छात्राओं को कक्षा 11,12 में मुफ्त पढ़ाई की घोषणा एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में आज सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए सभी छात्र-छात्राओं को मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सभी मेधावी छात्रों के माता-पिता एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। अपनी मेहनत और लगन के बल पर कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्रों में विवेक कुमार पिता पप्पू कुमार साह ने 94.4% मार्क्स प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का काम किया। दूसरे स्थान पर निशा कुमारी 94.2% तथा तीसरे स्थान पर आदर्श श्रीवास्तव 92.2% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनने का काम किया। इसके साथ-साथ आरूषी कुमारी 91.8%, रिया कुमारी 86.6%,मोहम्मद सरफराज आलम 85.8%, रोहन कुमार 85.2%, दिव्या कुमारी 83.9%, अनुष्का कुमारी 83.6%, कुमार अमन राज 83.6%, अमिताभ मिश्रा 82.4%, आदर्श राज 81.8%, बालाजी शर्मा 81.6%, पल्लवी कुमारी 81.5% आलोक कुमार 81.2%, आयुष पांडे 80%, शुभम कुमार 79.4% मार्क्स प्राप्त कर अपने साथ-साथ अपने माता-पिता गुरुजनों एवं क्षेत्र के समस्त बुद्ध जीवियों के मान सम्मान को ऊंचा बनाए रखने का काम किया है । इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह ने बताया हमारे विद्यालय के शिक्षकों की अथक मेहनत और हमारे बच्चों का पढ़ाई के प्रति लगन का ही परिणाम है कि इस बार का कक्षा दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहा। हमारे यहां कुल 315 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी जिसमें शत-प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। कुल 315 छात्र-छात्राओं में 173 छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण किए। शेष छात्र छात्राओं ने भी अच्छे मार्क्स प्राप्त कर अपनी सफलता की एक नई इबारत लिखने का काम किया है मैं उन सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं कि आप जीवन के जिस क्षेत्र में जाएं अपने साथ-साथ अपने माता-पिता गुरूजनों के नाम को भी रोशन करें । सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह के द्वारा माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, गोल्ड मेडल पहनाकर, स्मृति चिन्ह, वॉल क्लॉक, कापी और कलम देकर सम्मानित किया गया तथा साथ ही साथ निदेशक महोदय के द्वारा यह घोषणा किया गया की सीबीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 11 और 12 में बिना कोई स्कूल फीस लिए बिल्कुल फ्री शिक्षा दी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया मौके पर गर्ल्स स्कूल के प्राचार्या सुमति सिंह शिक्षक रीता सिंह, राजेश्वरी कुमारी, सुष्मिता कुमारी, संतोष कुमार सिंह, रितेश कुमार, राजू कुमार, अमरजीत मिश्रा, सुभाष सिंह, सांची मिश्रा, नीतू मिश्रा, मालती कुमारी, राजेश कुमार, सरिता सिंह, चंदन कुमार समेत विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सराहनीय भूमिका निभाई।
    4
    आरा से संजय श्रीवास्तव
एमडीजे पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के सभी टॉपर्स छात्रों को किया गया सम्मानित
315 छात्रों में 173 छात्र प्रथम श्रेणी से रहे उत्तीर्ण
स्कूल टॉपर्स छात्र-छात्राओं को कक्षा 11,12 में मुफ्त पढ़ाई की घोषणा 
एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में आज सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए सभी छात्र-छात्राओं को मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सभी मेधावी छात्रों के माता-पिता एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। अपनी मेहनत और लगन के बल पर कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्रों में विवेक कुमार पिता पप्पू कुमार साह ने 94.4% मार्क्स प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का काम किया। दूसरे स्थान पर निशा कुमारी 94.2% तथा तीसरे स्थान पर आदर्श श्रीवास्तव 92.2% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनने का काम किया।
इसके साथ-साथ आरूषी कुमारी 91.8%, रिया कुमारी 86.6%,मोहम्मद सरफराज आलम 85.8%, रोहन कुमार 85.2%, दिव्या कुमारी 83.9%, अनुष्का कुमारी 83.6%, कुमार अमन राज 83.6%, अमिताभ मिश्रा 82.4%, आदर्श राज 81.8%, बालाजी शर्मा 81.6%, पल्लवी कुमारी 81.5% आलोक कुमार 81.2%, आयुष पांडे  80%, शुभम कुमार 79.4% मार्क्स प्राप्त कर अपने साथ-साथ अपने माता-पिता गुरुजनों एवं क्षेत्र के समस्त बुद्ध जीवियों के मान सम्मान को ऊंचा बनाए रखने का काम किया है ।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह ने बताया हमारे विद्यालय के शिक्षकों की अथक मेहनत और हमारे बच्चों का पढ़ाई के प्रति लगन का ही परिणाम है कि इस बार का कक्षा दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहा। हमारे यहां कुल 315 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी जिसमें शत-प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की।
कुल 315 छात्र-छात्राओं में 173 छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण किए। शेष छात्र छात्राओं ने भी अच्छे मार्क्स प्राप्त कर अपनी सफलता की एक नई इबारत लिखने का काम किया है मैं उन सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं कि आप जीवन के जिस क्षेत्र में जाएं अपने साथ-साथ अपने माता-पिता गुरूजनों के नाम को भी रोशन करें ।
सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह के द्वारा माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, गोल्ड मेडल पहनाकर, स्मृति चिन्ह, वॉल क्लॉक, कापी और कलम  देकर सम्मानित किया गया तथा साथ ही साथ निदेशक महोदय के द्वारा यह  घोषणा किया गया की सीबीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 11 और 12 में बिना कोई स्कूल फीस लिए बिल्कुल फ्री शिक्षा दी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया मौके पर गर्ल्स स्कूल के प्राचार्या  सुमति सिंह शिक्षक रीता सिंह, राजेश्वरी कुमारी, सुष्मिता कुमारी, संतोष कुमार सिंह, रितेश कुमार, राजू कुमार, अमरजीत मिश्रा, सुभाष सिंह, सांची मिश्रा, नीतू मिश्रा, मालती कुमारी, राजेश कुमार, सरिता सिंह, चंदन कुमार समेत विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सराहनीय भूमिका निभाई।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.