logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि विज्ञान केंद्र ने गन्ने की फसल पर प्रक्षेत्र परीक्षण प्रदर्शन किया, किसानों को दी उन्नत तकनीकों की जानकारी संवाददाता, ठाकुरद्वाराl कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शनिवार को गन्ने की फसल में उन्नत तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम रामूवाला शेखू में किसान बिजेंद्र सिंह के खेत पर प्रक्षेत्र परीक्षण प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को फसल की उत्पादकता बढ़ाने और रोग-कीट नियंत्रण के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी ने किसानों को गन्ने की फसल में संतुलित उर्वरक प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही मात्रा और समय पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। वहीं पादप सुरक्षा विषय के वैज्ञानिक दीपक कुमार ने मौके पर उपस्थित किसानों को बीज शोधन की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि बीज शोधन से फसल को शुरुआती अवस्था में लगने वाले रोगों और कीटों से बचाया जा सकता है, जिससे बेहतर अंकुरण और स्वस्थ पौध विकास सुनिश्चित होता है। वैज्ञानिकों की देखरेख में किसान बिजेंद्र सिंह के गन्ने के बीज का शोधन कार्बेंडाजिम 50 प्रतिशत और क्लोरोपाइरीफॉस 50 प्रतिशत से कराया गया। इसके साथ ही गन्ने में तना छेदक व अन्य हानिकारक कीटों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए खेत में क्लोरांट्रानिलिप्रोल (दानेदार) 0.4 प्रतिशत के उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि जो किसान इस समय गन्ने की बुवाई कर रहे हैं, वे बीज एवं भूमि शोधन के बाद ही बुवाई करें, ताकि लाल सड़न (कैंसर) जैसे खतरनाक रोगों की रोकथाम की जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र के इस प्रयास को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा गया कि इससे क्षेत्र में गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में मदद मिलेगी। फोटो दो

8 hrs ago
user_Eshank Sharma
Eshank Sharma
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
9859c65d-467e-44b9-9066-2d44761bc5d9

कृषि विज्ञान केंद्र ने गन्ने की फसल पर प्रक्षेत्र परीक्षण प्रदर्शन किया, किसानों को दी उन्नत तकनीकों की जानकारी संवाददाता, ठाकुरद्वाराl कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शनिवार को गन्ने की फसल में उन्नत तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम रामूवाला शेखू में किसान बिजेंद्र सिंह के खेत पर प्रक्षेत्र परीक्षण प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को फसल की उत्पादकता बढ़ाने और रोग-कीट नियंत्रण के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी ने किसानों को गन्ने की फसल में संतुलित उर्वरक प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही मात्रा और समय पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। वहीं पादप सुरक्षा विषय के वैज्ञानिक दीपक कुमार ने मौके पर उपस्थित किसानों को बीज शोधन की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि बीज शोधन से फसल को शुरुआती अवस्था में लगने वाले रोगों और कीटों से बचाया जा सकता है, जिससे बेहतर अंकुरण और स्वस्थ पौध विकास सुनिश्चित होता है। वैज्ञानिकों की देखरेख में किसान बिजेंद्र सिंह के गन्ने के बीज का शोधन कार्बेंडाजिम 50 प्रतिशत और क्लोरोपाइरीफॉस 50 प्रतिशत से कराया गया। इसके साथ ही गन्ने में तना छेदक व अन्य हानिकारक कीटों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए खेत में क्लोरांट्रानिलिप्रोल (दानेदार) 0.4 प्रतिशत के उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि जो किसान इस समय गन्ने की बुवाई कर रहे हैं, वे बीज एवं भूमि शोधन के बाद ही बुवाई करें, ताकि लाल सड़न (कैंसर) जैसे खतरनाक रोगों की रोकथाम की जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र के इस प्रयास को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा गया कि इससे क्षेत्र में गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में मदद मिलेगी। फोटो दो

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Aks@ tkd News संवाददाता, ठाकुरद्वारा।निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्षेत्र में प्रशासन ने सख्ती का परिचय देते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के गांव फौलादपुर में हाईवे और ग्राम समाज की जमीन पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपने निर्माण बचाने के लिए विरोध भी किया और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के बावजूद जेसीबी मशीनों ने एक-एक कर अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे ग्राम समाज और एनएच की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इनमें एक पूर्व प्रधान सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच कराई और करीब छह महीने पहले पैमाइश कर भूमि को चिन्हित करते हुए कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। साफ चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा जमीन खाली न करने पर शनिवार को प्रशासन, एनएचआई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी ढिलाई के बुलडोजर चला दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि यह जमीन ग्राम समाज की थी, जिसका उपयोग पहले कूड़ा निस्तारण के लिए होता था, लेकिन धीरे-धीरे इस पर अवैध कब्जे हो गए। अब हाईवे निर्माण के चलते यह जमीन बाधा बन रही थी, जिसे खाली कराना अनिवार्य हो गया था। वहीं एनएचआई के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने दो टूक कहा कि हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक प्रार्थना विद्यालय का हिस्सा, पूर्व प्रधान हाजी दिलशाद, छिद्धा अहमद, बाबू की दुकान, जावेद सैफी, नन्हे शाह समेत कई लोगों के निर्माण हटाए गए हैं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक अन्य कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फोटो कैप्शन :
    2
    Aks@ tkd News
संवाददाता, ठाकुरद्वारा।निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्षेत्र में प्रशासन ने सख्ती का परिचय देते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के गांव फौलादपुर में हाईवे और ग्राम समाज की जमीन पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपने निर्माण बचाने के लिए विरोध भी किया और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के बावजूद जेसीबी मशीनों ने एक-एक कर अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे ग्राम समाज और एनएच की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इनमें एक पूर्व प्रधान सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच कराई और करीब छह महीने पहले पैमाइश कर भूमि को चिन्हित करते हुए कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। साफ चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।
इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा जमीन खाली न करने पर शनिवार को प्रशासन, एनएचआई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी ढिलाई के बुलडोजर चला दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।
ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि यह जमीन ग्राम समाज की थी, जिसका उपयोग पहले कूड़ा निस्तारण के लिए होता था, लेकिन धीरे-धीरे इस पर अवैध कब्जे हो गए। अब हाईवे निर्माण के चलते यह जमीन बाधा बन रही थी, जिसे खाली कराना अनिवार्य हो गया था।
वहीं एनएचआई के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने दो टूक कहा कि हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक प्रार्थना विद्यालय का हिस्सा, पूर्व प्रधान हाजी दिलशाद, छिद्धा अहमद, बाबू की दुकान, जावेद सैफी, नन्हे शाह समेत कई लोगों के निर्माण हटाए गए हैं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक अन्य कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन :
    user_Eshank Sharma
    Eshank Sharma
    ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    1
    Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी, नामजद तहरीर सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा नगर की नई बस्ती क्षेत्र में एक महिला के घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी उजमा पत्नी रिजवान ने थाना ठाकुरद्वारा में दी तहरीर में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनमें टीका, झुमके, चैन, पायल सहित अन्य जेवर शामिल हैं। सोने का अनुमानित वजन लगभग सात तोला बताया गया है। पीड़िता ने तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए बताया कि घटना के समय एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में घर के पास से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ठाकुरद्वारा — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    4
    घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी, नामजद तहरीर
सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
ठाकुरद्वारा नगर की नई बस्ती क्षेत्र में एक महिला के घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी उजमा पत्नी रिजवान ने थाना ठाकुरद्वारा में दी तहरीर में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़िता के अनुसार घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनमें टीका, झुमके, चैन, पायल सहित अन्य जेवर शामिल हैं। सोने का अनुमानित वजन लगभग सात तोला बताया गया है।
पीड़िता ने तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए बताया कि घटना के समय एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में घर के पास से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ठाकुरद्वारा — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा महिला की हत्या के मामले में 10 हजार रुपये के इनामियां आरोपी अभियुक्त को मय आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार।
    1
    थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा महिला की हत्या के मामले में 10 हजार रुपये के इनामियां आरोपी अभियुक्त को मय आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    9 hrs ago
  • नजीबाबाद रोड पर डीपीएस स्कूल के पास भीषण हादसा दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी आग मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।
    1
    नजीबाबाद रोड पर डीपीएस 
स्कूल के पास भीषण हादसा
दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर।
टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी  आग मौके पर मची अफरा-तफरी।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया
घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर।
दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    14 min ago
  • अमरोहा। जनपद की मंडी धनौरा थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मंडी धनौरा थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामगंगा नहर की पटरी के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की तीन ई-रिक्शा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक ईको कार, 12 बैटरियां और अन्य पुर्जे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनके पुर्जे अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य पिन्टू अपनी कबाड़ी की दुकान की आड़ में चोरी का माल खपाने का काम करता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ई-रिक्शा की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर भी मिटा देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम और नाजिर निवासी बिजनौर तथा पिन्टू निवासी अमरोहा के रूप में की है। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
    4
    अमरोहा। जनपद की मंडी धनौरा थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मंडी धनौरा थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामगंगा नहर की पटरी के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की तीन ई-रिक्शा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक ईको कार, 12 बैटरियां और अन्य पुर्जे बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनके पुर्जे अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य पिन्टू अपनी कबाड़ी की दुकान की आड़ में चोरी का माल खपाने का काम करता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ई-रिक्शा की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर भी मिटा देते थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम और नाजिर निवासी बिजनौर तथा पिन्टू निवासी अमरोहा के रूप में की है। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिजनौर क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास होंडा अमेज तथा मारुति अल्टो में आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें दोनों ड्राइवर का देहांत हो गया होंडा सिटी वाला ड्राइवर रॉन्ग साइड आ रहा था ऑटो गाड़ी पर एडवोकेट का लोगो लगा हुआ है
    1
    बिजनौर क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास होंडा अमेज तथा मारुति अल्टो में आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें दोनों ड्राइवर का देहांत हो गया होंडा सिटी वाला ड्राइवर रॉन्ग साइड आ रहा था ऑटो गाड़ी पर एडवोकेट का लोगो लगा हुआ है
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.