logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, जेवरात व नकदी ले उड़े चोर चेचट कस्बे के खेड़ली रोड बड़ा खलियान क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे पर लगे तीन ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर अलमारी का ताला भी तोड़ डाला। चोर अलमारी में रखी चांदी की पायल, बच्चों के कड़े (चांदी के आभूषण), सोने के कान के जेवर और करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई वारदातों का अब तक खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

4 hrs ago
user_Aajam Choudhary
Aajam Choudhary
Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
4 hrs ago

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, जेवरात व नकदी ले उड़े चोर चेचट कस्बे के खेड़ली रोड बड़ा खलियान क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे पर लगे तीन ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर अलमारी का ताला भी तोड़ डाला। चोर अलमारी में रखी चांदी की पायल, बच्चों के कड़े (चांदी के आभूषण), सोने के कान के जेवर और करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई वारदातों का अब तक खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चेचट कस्बे के खेड़ली रोड बड़ा खलियान क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे पर लगे तीन ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर अलमारी का ताला भी तोड़ डाला। चोर अलमारी में रखी चांदी की पायल, बच्चों के कड़े (चांदी के आभूषण), सोने के कान के जेवर और करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई वारदातों का अब तक खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
    1
    चेचट कस्बे के खेड़ली रोड बड़ा खलियान क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे पर लगे तीन ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर अलमारी का ताला भी तोड़ डाला। चोर अलमारी में रखी चांदी की पायल, बच्चों के कड़े (चांदी के आभूषण), सोने के कान के जेवर और करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई वारदातों का अब तक खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गुराड़खेड़ा पंचायत क्षेत्र में सेवा और संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी एक गाय को समाजसेवियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित गौशाला पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था करवाई।जानकारी के अनुसार गाय के पैर में गहरी चोट थी, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ होकर सड़क पर ही तड़प रही थी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत बजरंग सेना के पदाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह तंवर (निवासी झंडाखेड़ा), कन्हीराम तंवर (श्योपुर खेड़ली), रामलाल तंवर, नानुराम तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष आयुष गुप्ता को अवगत कराया गया। इसके बाद समाजसेवी संदीप मान ने तत्काल पहल करते हुए अपना निजी वाहन उपलब्ध कराया। उनकी सक्रियता के चलते घायल गाय को सावधानीपूर्वक वाहन में बैठाकर निकटवर्ती गौशाला पहुंचाया गया, जहां उसके उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में रामदयाल तंवर (काल्याखेड़ी) और हेमराज तंवर (गोपालपुरा गुराड़िया) सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते उठाए गए इस कदम से न केवल एक बेजुबान पशु को राहत मिली, बल्कि सड़क पर संभावित दुर्घटना की आशंका भी टल गई। क्षेत्रवासियों ने समाजसेवियों की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण बताया है।
    4
    गुराड़खेड़ा पंचायत क्षेत्र में सेवा और संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी एक गाय को समाजसेवियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित गौशाला पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था करवाई।जानकारी के अनुसार गाय के पैर में गहरी चोट थी, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ होकर सड़क पर ही तड़प रही थी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत बजरंग सेना के पदाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह तंवर (निवासी झंडाखेड़ा), कन्हीराम तंवर (श्योपुर खेड़ली), रामलाल तंवर, नानुराम तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष आयुष गुप्ता को अवगत कराया गया। इसके बाद समाजसेवी संदीप मान ने तत्काल पहल करते हुए अपना निजी वाहन उपलब्ध कराया। उनकी सक्रियता के चलते घायल गाय को सावधानीपूर्वक वाहन में बैठाकर निकटवर्ती गौशाला पहुंचाया गया, जहां उसके उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई।
इस सेवा कार्य में रामदयाल तंवर (काल्याखेड़ी) और हेमराज तंवर (गोपालपुरा गुराड़िया) सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते उठाए गए इस कदम से न केवल एक बेजुबान पशु को राहत मिली, बल्कि सड़क पर संभावित दुर्घटना की आशंका भी टल गई।
क्षेत्रवासियों ने समाजसेवियों की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण बताया है।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्थिति सुरक्षा कंपनी में नियुक्ति की जा रही है मंदसौर जिला में बेरोजगारियों को रोजगार दिया जा रहा है किसी भी जिला और किसी भी राज्य का अप्लाई कर सकता है सैलरी 14000 सैलरी 32000 रहेगी अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें फोन नंबर 9009168079 9630225534
    4
    भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्थिति सुरक्षा कंपनी में नियुक्ति की जा रही है मंदसौर जिला में बेरोजगारियों को रोजगार दिया जा रहा है किसी भी जिला और किसी भी राज्य का अप्लाई कर सकता है सैलरी 14000 सैलरी 32000 रहेगी अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें 
फोन नंबर 9009168079
9630225534
    user_Narayan Singh Bharti Adhikari RTA NEEMUCH
    Narayan Singh Bharti Adhikari RTA NEEMUCH
    Security Guard Bhanpura, Mandsaur•
    5 hrs ago
  • Post by Durga lal dangi
    1
    Post by Durga lal dangi
    user_Durga lal dangi
    Durga lal dangi
    Shopfitter रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रायपुर, 13 फरवरी।कोटा संभाग व झालावाड़ जिला बैठक सम्पन्न, ग्राम समितियों को सशक्त बनाने व लाभकारी मूल्य की मांग पर जोर, भारतीय किसान संघ, कोटा संभाग एवं झालावाड़ जिले की महत्वपूर्ण बैठक पिड़ावा तहसील क्षेत्र के धार्मिक स्थल पांच पछावा माताजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, ग्राम समितियों की मजबूती तथा किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में किसानों ने देश के भंडार भर दिए हैं, लेकिन उन्हें अपनी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से आधुनिक खेती कर अधिक उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, परंतु उचित मूल्य के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय किसान संघ की मांग है कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाए। प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने ग्राम समितियों की नियमित बैठक एवं सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि यदि गांव स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम समिति के माध्यम से होगा तो किसान अधिक संख्या में संगठन से जुड़ेंगे और संगठन और अधिक मजबूत होगा। बैठक में राजस्थान प्रदेश राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर एवं संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी ने भी संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में झालावाड़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि किसान बार-बार शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं। कुछ समस्याओं का समाधान होता है, जबकि कई मामलों में केवल आश्वासन ही मिलते हैं। आज भी झालावाड़ जिले के सैकड़ों गांव सिंचाई सुविधा से वंचित हैं। साथ ही समय पर खाद-बीज उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन मुआवजा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। बैठक में कोटा संभाग से संभाग उपाध्यक्ष धनसिंह गुर्जर, संभाग मंत्री भूपेंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोहर लाल डांगी, मुकेश मेहर, सत्यनारायण धाकड़, संतोष दुबे, जगदीश खाती, श्रीकिशन पाटीदार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। झालावाड़ जिले से जिला मंत्री कालूराम डांगी, जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम डांगी, जिला पर्यावरण प्रमुख भगवान सिंह, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जिला विधि प्रमुख मनीष श्रृंगी जिला कार्यालय मंत्री रामलाल डांगी, जिला विद्युत प्रमुख बालूसिंह चौहान, पीरू सिंह जिला मंडी प्रमुख कैलाश सेन, पिड़ावा तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, तहसील मंत्री गोपाल डांगी, मुकेश पाटीदार, दरबार सिंह सहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में किसानों ने संकल्प लिया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और किसानों के अधिकारों एवं लाभकारी मूल्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
    2
    रायपुर, 13 फरवरी।कोटा संभाग व झालावाड़ जिला बैठक सम्पन्न, ग्राम समितियों को सशक्त बनाने व लाभकारी मूल्य की मांग पर जोर,
भारतीय किसान संघ, कोटा संभाग एवं झालावाड़ जिले की महत्वपूर्ण बैठक पिड़ावा तहसील क्षेत्र के धार्मिक स्थल पांच पछावा माताजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, ग्राम समितियों की मजबूती तथा किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में किसानों ने देश के भंडार भर दिए हैं, लेकिन उन्हें अपनी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से आधुनिक खेती कर अधिक उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, परंतु उचित मूल्य के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय किसान संघ की मांग है कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाए।
प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने ग्राम समितियों की नियमित बैठक एवं सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि यदि गांव स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम समिति के माध्यम से होगा तो किसान अधिक संख्या में संगठन से जुड़ेंगे और संगठन और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में राजस्थान प्रदेश राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर एवं संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी ने भी संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र में झालावाड़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि किसान बार-बार शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं। कुछ समस्याओं का समाधान होता है, जबकि कई मामलों में केवल आश्वासन ही मिलते हैं। आज भी झालावाड़ जिले के सैकड़ों गांव सिंचाई सुविधा से वंचित हैं। साथ ही समय पर खाद-बीज उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन मुआवजा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
बैठक में कोटा संभाग से संभाग उपाध्यक्ष धनसिंह गुर्जर, संभाग मंत्री भूपेंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोहर लाल डांगी, मुकेश मेहर, सत्यनारायण धाकड़, संतोष दुबे, जगदीश खाती, श्रीकिशन पाटीदार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
झालावाड़ जिले से जिला मंत्री कालूराम डांगी, जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम डांगी, जिला पर्यावरण प्रमुख भगवान सिंह, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जिला विधि प्रमुख मनीष श्रृंगी जिला कार्यालय मंत्री रामलाल डांगी, जिला विद्युत प्रमुख बालूसिंह चौहान, पीरू सिंह जिला मंडी प्रमुख कैलाश सेन, पिड़ावा तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, तहसील मंत्री गोपाल डांगी, मुकेश पाटीदार, दरबार सिंह सहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में किसानों ने संकल्प लिया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और किसानों के अधिकारों एवं लाभकारी मूल्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रावतभाटा से पंजाबी समाज के अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी गुरुवार को हरिद्वार से पधारे गुरु श्री कुंज लाल महाराज दोपहर 2 बजे रावतभाटा स्थित पंजाबी धर्मशाला अयोध्यापुरी पहुंचे। वहा पर पंजाबी समाज के सदस्यों द्वारा दुपट्टा माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया गया। गुरू श्री कुंज लाल द्वारा समाज की मातृशक्ति एवं बंधुओ को दुपट्टा पहना कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। उसके उपरांत उनके मुख वचन से अरदास की गई। उसके बाद समाज द्वारा सदर बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हरिद्वार से पधारे गुरु श्री कुंज लाल द्वारा पूरी शोभायात्रा में राधा कृष्ण के भजन गाय गए। मंच संचालन मनोज मलिक और अशोक वधवा द्वारा किया गया। शोभायात्रा के प्रभारी जगदीश छाबड़ा और संजय वधवा ने शोभायात्रा की व्यवस्था देखी। स्वागत एवं आतिशबाजी का कार्य सिद्धार्थ वधवा और भारत वधवा द्वारा देखा गया। इस मौके पर समाज के रामलाल मलिक, बलदेव वधवा, पंडित गुलशन शर्मा, रामलाल माटा, चुन्नीलाल दुआ, भीमसेन अरोड़ा, रमेश कुमार गुलाटी, बलदेव माटा, अशोक एलामादि, प्रकाश वधवा, सुरेश वधवा, हीरा मलिक, दिनेश मलिक, प्रकाश वधवा,विनय गुलाटी, मोहन मनिक, सोहन मनिक, दीपक शर्मा, दिनेश वधवा, दिनेश छाबड़ा, सुरेश छाबड़ा, श्याम गुलाटी, हर्ष छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, ओम प्रकाश वधवा, भगवान दास मलिक, हरीश ढींगरा, अंकित वधवा, किशोरी लाल वधवा, चन्दन वधवा, तिलक अरोड़ा, राजेश अरोड़ा , हरिश वधवा मनोज मनिक, गिरधारी वधवा एवं अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।
    1
    रावतभाटा से पंजाबी समाज के अध्यक्ष बाल किशन गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी गुरुवार को हरिद्वार से पधारे गुरु श्री कुंज लाल महाराज दोपहर 2 बजे रावतभाटा स्थित पंजाबी धर्मशाला अयोध्यापुरी पहुंचे। वहा पर पंजाबी समाज के सदस्यों द्वारा दुपट्टा माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया गया। गुरू श्री कुंज लाल द्वारा  समाज की मातृशक्ति एवं बंधुओ को दुपट्टा पहना कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।  उसके उपरांत उनके मुख वचन से अरदास की गई। उसके बाद समाज द्वारा सदर बाजार में शोभायात्रा निकाली गई।  शोभायात्रा में हरिद्वार से पधारे गुरु श्री कुंज लाल द्वारा पूरी शोभायात्रा में राधा कृष्ण के भजन गाय गए। मंच संचालन मनोज मलिक और अशोक वधवा द्वारा किया गया।  शोभायात्रा के प्रभारी जगदीश छाबड़ा और संजय वधवा ने शोभायात्रा की व्यवस्था देखी। स्वागत एवं आतिशबाजी का कार्य सिद्धार्थ वधवा और भारत वधवा द्वारा देखा गया। इस मौके पर समाज के रामलाल मलिक, बलदेव वधवा, पंडित गुलशन शर्मा, रामलाल माटा, चुन्नीलाल दुआ, भीमसेन अरोड़ा, रमेश कुमार गुलाटी, बलदेव माटा, अशोक एलामादि, प्रकाश वधवा, सुरेश वधवा, हीरा मलिक, दिनेश मलिक, प्रकाश वधवा,विनय गुलाटी, मोहन मनिक, सोहन मनिक, दीपक शर्मा, दिनेश वधवा, दिनेश छाबड़ा, सुरेश छाबड़ा, श्याम गुलाटी, हर्ष छाबड़ा, मनोज छाबड़ा, ओम प्रकाश वधवा, भगवान दास मलिक, हरीश ढींगरा, अंकित वधवा, किशोरी लाल वधवा, चन्दन वधवा, तिलक अरोड़ा, राजेश अरोड़ा , हरिश वधवा मनोज मनिक, गिरधारी वधवा एवं अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मल्हारगढ. तहसील के गांव गुडभेली मे मा. विधालय मे मधुमक्खीयो का छत्ता बना चिंता का विषय..
    1
    मल्हारगढ.
तहसील के गांव गुडभेली मे  मा. विधालय मे मधुमक्खीयो का छत्ता बना चिंता का विषय..
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रामगंजमंडी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पंचमुखी पुलिया के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास तब हुई जब महिला अचानक पटरी के पास आ गई, इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
    1
    रामगंजमंडी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पंचमुखी पुलिया के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास तब हुई जब महिला अचानक पटरी के पास आ गई, इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.