Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौरीशंकर मुक्ति सेवा समिति का श्रमदान, बगिया से गाजर घास को जड़ से उखाड़ा
Pushpendra hatta Press reporter
गौरीशंकर मुक्ति सेवा समिति का श्रमदान, बगिया से गाजर घास को जड़ से उखाड़ा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शराब पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत,छोटी देवरी गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा मौत का सही कारण.. एंकर/- दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के छोटी देवरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक ने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय ज्ञानी सिंह यादव निवासी छोटी देवरी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को पटेरा तहसील में ज्ञानी की पेशी थी। पेशी के सिलसिले में वह पटेरा गए थे, जहां शाम के समय उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजनों का कहना है कि उल्टी में शराब की बदबू आ रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1
- गौरीशंकर मुक्ति सेवा समिति का श्रमदान, बगिया से गाजर घास को जड़ से उखाड़ा1
- ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल दलदल भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर मासूम दमोह/पटेरा। ग्राम ढोडा में बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है। स्कूली बच्चे टहनियों का सहारा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने हटा विधायक उमा देवी खटीक से सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों में आक्रोश भी नजर आ रहा है इस तरह से विकास की बातें जो जमीन स्तर पर नहीं खरीद साबित हो रहे आखिर सरकार जहां विकास की बातों की बात करती है तो जमीन स्तर पर यह मामले क्यों नजर आ रहे |1
- सागर*बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मौत के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप*1
- कुमेरिया में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी देहात थाना पुलिस दमोह। देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत ग्राम कुमेरिया में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अज्ञात चोर भैंस को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम कुमेरिया निवासी आशीष जैन के घर के बाहर भैंस बंधी हुई थी। रात के समय अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और भैंस को चोरी कर ले गए। पूरी घटना घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुबह भैंस गायब मिलने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित परिवार सागर नाका चौकी पहुंचा और अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद शनिवार रात 11 बजे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- *दमोह जिले के पटेरा से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजन मौत की बजह शराब पीना बता रहे हैं। आरोप है कि पटेरा में स्थि *दमोह जिले के पटेरा से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजन मौत की बजह शराब पीना बता रहे हैं। आरोप है कि पटेरा में स्थित शराब दुकान की शराब पीने से युवक की मौत हुई है। मृतक पटेरा इलाके के छोटी देवरी गाँव का निवासी बताया जा रहा....*1
- मिशन ग्रीन से पर्यावरण संरक्षण को मिला प्रोत्साहन l दमोह। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन ग्रीन दमोह सीजन-11 के तहत शासकीय पीजी कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 250 पौधों का वितरण एवं 100 पौधों का रोपण किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम में श्रीमती पूजा सिद्धार्थ मलैया, नीलेश सिंघाई, प्राचार्य डॉ. आलोक जैन, प्रोफेसर डॉ. पी.के. ढाका, जितेन्द्र चौधरी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- अधिवक्ता के सूने घर में लाखों की चोरी, चोरों ने तोड़े ताले, पुलिस गश्त पर फिर उठे सवाल,दो दिन में चौथी चोरी से हटा में मचा हड़कंप,आखिर रात में कहां है पुलिस की गश्ती टीम... एंकर/- दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बोरी खुर्द में एक अधिवक्ता के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी उस वक्त लगी जब पड़ोसियों ने मकान के टूटे हुए ताले देखे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हटा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर मामले की जांच शुरू की। बोरी खुर्द निवासी अधिवक्ता श्याम विवेक चौरसिया अपने परिवार के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर गए हुए थे। घर सूना था और इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने गुरुवार देर रात मकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और सामान को खंगालते हुए सोने का हार, चांदी के कलश, पायल, मंगलसूत्र समेत करीब 25 हजार रुपए की नकदी एवं इनवर्टर चोरी कर ले गए। शुक्रवार रात पड़ोसियों की नजर जब टूटे हुए ताले मकान के खुले गेट पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की पूरी घटना सामने आई।1