logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौत शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार 148 D भीम-उनियारा सड़क मार्ग पर रविवार सायं राज्यास गांव के पास नहर के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर केबिन के नीचे दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुलिया थाना अधिकारी दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस ने मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया। शाहपुरा से डीएसपी ओम प्रकाश विश्नोई भी मौके पर पहुंचे,ट्रेलर के नीचे दबे ड्राइवर को जेसीबी, हाइड्रो की मदद से बाहर निकाला ग्रामीण और पुलिस ने मिलकर जेसीबी की मदद से ट्रेलर को उठाने का काम कर रहे हैं। हादसे के कारण भीम-उनियारा मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। हादसे में चालक आत्मा राम पुत्र प्रहलाद मीना निवासी बोरदा थाना करवर जिला बूंदी की मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव को फूलियाकलां चिकित्सालय पहुंचाया गया।

7 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
7 hrs ago

ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौत शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार 148 D भीम-उनियारा सड़क मार्ग पर रविवार सायं राज्यास गांव के पास नहर के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर केबिन के नीचे दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुलिया थाना अधिकारी दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस ने

मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया। शाहपुरा से डीएसपी ओम प्रकाश विश्नोई भी मौके पर पहुंचे,ट्रेलर के नीचे दबे ड्राइवर को जेसीबी, हाइड्रो की मदद से बाहर निकाला ग्रामीण और पुलिस ने मिलकर जेसीबी की मदद से ट्रेलर को उठाने का काम कर रहे हैं। हादसे के कारण भीम-उनियारा मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। हादसे में चालक आत्मा राम पुत्र प्रहलाद मीना निवासी बोरदा थाना करवर जिला बूंदी की मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव को फूलियाकलां चिकित्सालय पहुंचाया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौत शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार 148 D भीम-उनियारा सड़क मार्ग पर रविवार सायं राज्यास गांव के पास नहर के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर केबिन के नीचे दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुलिया थाना अधिकारी दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस ने मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया। शाहपुरा से डीएसपी ओम प्रकाश विश्नोई भी मौके पर पहुंचे,ट्रेलर के नीचे दबे ड्राइवर को जेसीबी, हाइड्रो की मदद से बाहर निकाला ग्रामीण और पुलिस ने मिलकर जेसीबी की मदद से ट्रेलर को उठाने का काम कर रहे हैं। हादसे के कारण भीम-उनियारा मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। हादसे में चालक आत्मा राम पुत्र प्रहलाद मीना निवासी बोरदा थाना करवर जिला बूंदी की मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव को फूलियाकलां चिकित्सालय पहुंचाया गया।
    2
    ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौत 
शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार 
148 D भीम-उनियारा सड़क मार्ग पर रविवार सायं राज्यास गांव के पास नहर के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर केबिन के नीचे दब गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फुलिया थाना अधिकारी दिनेश कुमार मय जाप्ता मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस ने मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया। शाहपुरा से डीएसपी ओम प्रकाश विश्नोई भी मौके पर पहुंचे,ट्रेलर के नीचे दबे ड्राइवर को जेसीबी, हाइड्रो की मदद से बाहर निकाला ग्रामीण और पुलिस ने मिलकर जेसीबी की मदद से ट्रेलर को उठाने का काम कर रहे हैं। हादसे के कारण भीम-उनियारा मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। हादसे में चालक आत्मा राम पुत्र प्रहलाद मीना निवासी बोरदा थाना करवर जिला बूंदी की मौत हो गई हैं।
पुलिस ने शव को फूलियाकलां चिकित्सालय पहुंचाया गया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • हादसा: राज्यास नहर के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, चालक की मौत* *दो जेसीबी से दो घंटे की मशक्कत के बाद केबिन से निकाला चालक का शव* फूलियाकलां (के. एम. कुरेशी)। फूलियाकलां थाना क्षेत्र में राज्यास नहर के पास रविवार शाम करीब 4:30 बजे रेत से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक चालक की पहचान आत्माराम पुत्र प्रहलाद मीना, निवासी बोरदा, थाना करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर फूलियाकलां थाने से एएसआई मांगीलाल, कांस्टेबल शैतान, 112 वाहन चालक अमित पारीक तथा सीओ शाहपुरा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। चालक को ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन से निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि ट्रेलर शाहपुरा की ओर से आ रहा था और उसमें बूस्टर (रेत) भरी हुई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    हादसा: राज्यास नहर के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, चालक की मौत*

*दो जेसीबी से दो घंटे की मशक्कत के बाद केबिन से निकाला चालक का शव*
फूलियाकलां (के. एम. कुरेशी)। फूलियाकलां थाना क्षेत्र में राज्यास नहर के पास रविवार शाम करीब 4:30 बजे रेत से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक चालक की पहचान आत्माराम पुत्र प्रहलाद मीना, निवासी बोरदा, थाना करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर फूलियाकलां थाने से एएसआई मांगीलाल, कांस्टेबल शैतान, 112 वाहन चालक अमित पारीक तथा सीओ शाहपुरा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।
चालक को ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन से निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि ट्रेलर शाहपुरा की ओर से आ रहा था और उसमें बूस्टर (रेत) भरी हुई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026 आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026 भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    4
    आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026
आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026
भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।
चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन
बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर ANTF का बड़ा धमाका: 6 साल से फरार ₹65 हजार का इनामी तस्कर उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से गिरफ्तार भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान-मध्यप्रदेश में सक्रिय डोडा-चूरा तस्करी के कथित सूत्रधार पप्पूलाल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। छह साल से फरार चल रहे आरोपी पर विभिन्न पुलिस अधीक्षकों की ओर से कुल 65 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ANTF की टीम ने उसे उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से दबोचा। ANTF महानिरीक्षक पुलिस शरत कविराज ने बताया कि कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन और महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार आरोपी पप्पूलाल उर्फ पप्पू पुत्र बाबुलाल उर्फ बाबरूलाल (33), निवासी हांडीपुरा, थाना रतनगढ़, नीमच (मध्यप्रदेश) है। *मजदूरी से तस्करी तक का सफर* पुलिस के अनुसार आरोपी 12वीं तक पढ़ा है। खेती-बाड़ी से पर्याप्त आमदनी नहीं होने पर वह दोस्तों की संगत में आकर डोडा-चूरा तस्करी से जुड़ गया। वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश के सिंगोली थाने में उसके खिलाफ NDPS एक्ट का पहला मामला दर्ज हुआ और करीब एक साल जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद भी उसने तस्करी नहीं छोड़ी। वर्ष 2021 में बेगूं थाना क्षेत्र में डोडा-चूरा तस्करी का मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया। *16 से ज्यादा मुकदमे, पुलिस पर फायरिंग तक का इतिहास* पुलिस के मुताबिक पप्पूलाल के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वह भीलवाड़ा के कोटड़ी, चित्तौड़गढ़ के बेगूं, जोधपुर के बिलाड़ा, फलोदी के लोहावट, श्रीगंगानगर के राजियासर तथा मध्यप्रदेश के रतनगढ़ और जावद थाना क्षेत्रों के मामलों में फरार बताया जा रहा था। एनसीबी कोटा के मामले में भी उसकी तलाश थी। उस पर भीलवाड़ा एसपी ने 25 हजार, चित्तौड़गढ़ एसपी ने 25 हजार, नागौर एसपी ने 5 हजार और नीमच एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। *मारवाड़ तक पहुंचाता था नशे की खेप* ANTF के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के अफीम किसानों से संपर्क कर माल एकत्रित करता था और उसे मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों तक पहुंचाने के लिए गाड़ियां भरवाने में सक्रिय भूमिका निभाता था। तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से संपत्ति खड़ी करने के आरोप भी उस पर हैं। वर्ष 2022 में CBN कोटा में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई भी की गई थी। *मोबाइल छोड़ा, बसों से करता था सफर* पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और आवागमन के लिए बसों का सहारा लेता था। ANTF को सूचना मिली कि वह उदयपुर आया हुआ है। टीम ने शास्त्री नगर और हिरण मगरी क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि आरोपी खरीदारी के लिए सेलिब्रेशन मॉल गया है। ANTF की टीम आम खरीदारों के बीच पहुंची और आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते वह भाग नहीं सका। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा कथित तस्करी नेटवर्क का यह अहम आरोपी आखिरकार ANTF के शिकंजे में आ गया।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर ANTF का बड़ा धमाका: 6 साल से फरार ₹65 हजार का इनामी तस्कर उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से गिरफ्तार
भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान-मध्यप्रदेश में सक्रिय डोडा-चूरा तस्करी के कथित सूत्रधार पप्पूलाल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। छह साल से फरार चल रहे आरोपी पर विभिन्न पुलिस अधीक्षकों की ओर से कुल 65 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ANTF की टीम ने उसे उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से दबोचा।
ANTF महानिरीक्षक पुलिस शरत कविराज ने बताया कि कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन और महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार आरोपी पप्पूलाल उर्फ पप्पू पुत्र बाबुलाल उर्फ बाबरूलाल (33), निवासी हांडीपुरा, थाना रतनगढ़, नीमच (मध्यप्रदेश) है।
*मजदूरी से तस्करी तक का सफर*
पुलिस के अनुसार आरोपी 12वीं तक पढ़ा है। खेती-बाड़ी से पर्याप्त आमदनी नहीं होने पर वह दोस्तों की संगत में आकर डोडा-चूरा तस्करी से जुड़ गया। वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश के सिंगोली थाने में उसके खिलाफ NDPS एक्ट का पहला मामला दर्ज हुआ और करीब एक साल जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद भी उसने तस्करी नहीं छोड़ी। वर्ष 2021 में बेगूं थाना क्षेत्र में डोडा-चूरा तस्करी का मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया।
*16 से ज्यादा मुकदमे, पुलिस पर फायरिंग तक का इतिहास*
पुलिस के मुताबिक पप्पूलाल के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वह भीलवाड़ा के कोटड़ी, चित्तौड़गढ़ के बेगूं, जोधपुर के बिलाड़ा, फलोदी के लोहावट, श्रीगंगानगर के राजियासर तथा मध्यप्रदेश के रतनगढ़ और जावद थाना क्षेत्रों के मामलों में फरार बताया जा रहा था। एनसीबी कोटा के मामले में भी उसकी तलाश थी।
उस पर भीलवाड़ा एसपी ने 25 हजार, चित्तौड़गढ़ एसपी ने 25 हजार, नागौर एसपी ने 5 हजार और नीमच एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
*मारवाड़ तक पहुंचाता था नशे की खेप*
ANTF के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के अफीम किसानों से संपर्क कर माल एकत्रित करता था और उसे मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों तक पहुंचाने के लिए गाड़ियां भरवाने में सक्रिय भूमिका निभाता था। तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से संपत्ति खड़ी करने के आरोप भी उस पर हैं। वर्ष 2022 में CBN कोटा में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई भी की गई थी।
*मोबाइल छोड़ा, बसों से करता था सफर*
पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और आवागमन के लिए बसों का सहारा लेता था। ANTF को सूचना मिली कि वह उदयपुर आया हुआ है। टीम ने शास्त्री नगर और हिरण मगरी क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि आरोपी खरीदारी के लिए सेलिब्रेशन मॉल गया है।
ANTF की टीम आम खरीदारों के बीच पहुंची और आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते वह भाग नहीं सका। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा कथित तस्करी नेटवर्क का यह अहम आरोपी आखिरकार ANTF के शिकंजे में आ गया।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • युवा को देश निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए:- डॉक्टर रमेश भीलवाड़ा। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला ईकाई भीलवाड़ा के अध्यक्ष रतनलाल जाट एवं महामंत्री राकेश जैन के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव पीरु सिंह गौड़ ने बताया कि मख्य अतिथि श्री रमेश अग्रवाल क्षेत्रीय संचालक राजस्थान क्षेत्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात वंदे मातरम् का गायन किया गया। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य आदित्य नारायण जाजपुरा ने भाव गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता श्री रमेश अग्रवाल ने संघ की स्थापना, संघ के पूरे भारत में विस्तार, हिंदू को संगठित करने में संघ की भूमिका और संघ के पंच परिवर्तन पर विस्तार से जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने युवाओं से संवाद किया और युवाओ से सुझाव लिए, युवाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर संतुष्ट किया। उन्होंने सज्जन शक्ति से अपने परिवार, समाज के युवाओं को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने और भारतीय संस्कारों को जीवन में उतारने हेतु प्रेरित करने का आव्हान किया एवं सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर जोर दिया, साथ ही पंच परिवर्तन के अनुसार जीवन ढालने पर बल दिया। श्री रतनलाल जाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संयोजक युवराज चंदेल और अंकित शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन रक्षा तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद सुरेशचंद्र सुवालका, राजेश सामरिया, आदित्यनारायण जाजपुरा, ओमप्रकाश शर्मा, रघुनन्दन सिंह कानावत, पीरू सिंह गौड़, धर्मवीर सिंह कानावत, श्यामलाल वेद, राजेश सामरिया, हंसराज यादव, दुर्गेश शर्मा, आशीषराज सिंघवी, ओमप्रकाश लड्डा, राघवेंद्रनाथ व्यास, राजेंद्र कचोलिया, राजेश शर्मा, गोपाल सोनी, रामपाल शर्मा, मनोज दाधीच,अनिल कुमार पारीक, मुकेश सुवालका, सूर्यप्रकाश सरगरा सहित जिला ईकाई भीलवाड़ा कार्यकारिणी, प्रांत ईकाई पदाधिकारीगण एवं कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।
    1
    युवा को देश निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए:- डॉक्टर रमेश 
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला ईकाई भीलवाड़ा के अध्यक्ष रतनलाल जाट एवं महामंत्री राकेश जैन के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव पीरु सिंह गौड़ ने बताया कि मख्य अतिथि श्री रमेश अग्रवाल क्षेत्रीय संचालक राजस्थान क्षेत्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात वंदे मातरम् का गायन किया गया। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य आदित्य नारायण जाजपुरा ने भाव गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता श्री रमेश अग्रवाल ने संघ की स्थापना, संघ के पूरे भारत में विस्तार, हिंदू को संगठित करने में संघ की भूमिका और संघ के पंच परिवर्तन पर विस्तार से जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने युवाओं से संवाद किया और युवाओ से सुझाव लिए, युवाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर संतुष्ट किया। उन्होंने सज्जन शक्ति से अपने परिवार, समाज के युवाओं को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने और भारतीय संस्कारों को जीवन में उतारने हेतु प्रेरित करने का आव्हान किया एवं सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर जोर दिया, साथ ही पंच परिवर्तन के अनुसार जीवन ढालने पर बल दिया। श्री रतनलाल जाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संयोजक युवराज चंदेल और अंकित शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन रक्षा तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद सुरेशचंद्र सुवालका, राजेश सामरिया, आदित्यनारायण जाजपुरा, ओमप्रकाश शर्मा, रघुनन्दन सिंह कानावत, पीरू सिंह गौड़, धर्मवीर सिंह कानावत, श्यामलाल वेद, राजेश सामरिया, हंसराज यादव, दुर्गेश शर्मा, आशीषराज सिंघवी, ओमप्रकाश लड्डा, राघवेंद्रनाथ व्यास, राजेंद्र कचोलिया, राजेश शर्मा, गोपाल सोनी, रामपाल शर्मा, मनोज दाधीच,अनिल कुमार पारीक, मुकेश सुवालका, सूर्यप्रकाश सरगरा सहित जिला ईकाई भीलवाड़ा कार्यकारिणी, प्रांत ईकाई पदाधिकारीगण एवं कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • यह वीडियो भीलवाड़ा जिले के #मांडल क्षेत्र के किसी भाखलिया गांव का बताया जा रहा है जिसमें यह वीडियो भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र के किसी भाखलिया गांव का बताया जा रहा है जिसमें अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति द्वारा कुर्सी पर बैठने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई है, जिसके चलते वहां पर हंगामा हो गया ,आज भी भीलवाड़ा जांतकवादियों का गढ़ बना हुआ है, दलित समाज आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, ऐसे जांतकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जहां एक ओर देश स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटना सामने आना हमारे हम सभी के लिए शर्मनाक है,,
    2
    यह वीडियो भीलवाड़ा जिले के #मांडल  क्षेत्र के किसी भाखलिया गांव का बताया जा रहा है जिसमें
यह वीडियो भीलवाड़ा जिले के मांडल  क्षेत्र के किसी भाखलिया गांव का बताया जा रहा है जिसमें  अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति द्वारा कुर्सी पर बैठने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई है,  जिसके चलते वहां पर हंगामा हो गया ,आज भी भीलवाड़ा जांतकवादियों का गढ़ बना हुआ है, दलित समाज आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, ऐसे जांतकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जहां एक ओर देश स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटना सामने आना हमारे हम सभी के लिए शर्मनाक है,,
    user_Mahaveer meghwanshi
    Mahaveer meghwanshi
    Local News Reporter मंडल, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • हैंडपंप सही करवाने हेतु जिला ब्यावर तहसील मसूदा ग्राम पंचायत नंदवारा ग्राम शिवपुरी में रामदेव/मगना जी के घर के पास हैंडपंप कई दिनों से खराब हो रहा तो इसको जल्दी से जल्दी सही करवाने की कृपा करे
    1
    हैंडपंप सही करवाने हेतु
जिला ब्यावर तहसील मसूदा ग्राम पंचायत नंदवारा ग्राम शिवपुरी में रामदेव/मगना जी के घर के पास हैंडपंप कई दिनों से खराब हो रहा तो इसको जल्दी से जल्दी सही करवाने की कृपा करे
    user_Omprakash
    Omprakash
    मसूदा, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • निकायों की आरक्षण लॉटरी कल, पंचायत राज की लॉटरी स्थगित; अब 17-18 सितंबर को होगा फैसला नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर सोमवार, 17 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी, लेकिन जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण की प्रस्तावित लॉटरी स्थगित कर दी गई है। पंचायत राज संस्थाओं की यह लॉटरी अब 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी। नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, मांडलगढ़ एवं बिजौलिया नगर पालिकाओं के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के पद एवं सीटों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर जसमीत सिंह संधू के अनुसार लॉटरी की प्रक्रिया 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के समस्त विधायकगणों को आमंत्रित किया गया है। इधर, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों तथा प्रधान पदों के आरक्षण के लिए 17 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे प्रस्तावित लॉटरी को निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। अब पंचायत राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी। नगर निकायों की आरक्षण लॉटरी से सोमवार को कई वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। किस वार्ड की सीट सामान्य रहेगी और कौन-सा वार्ड महिला या आरक्षित वर्ग के लिए जाएगा, इसका फैसला लॉटरी के बाद होगा। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजरें अब 17 अगस्त की सुबह होने वाली आरक्षण लॉटरी पर टिकी हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार रात करीब 9 बजे दी
    1
    निकायों की आरक्षण लॉटरी कल, पंचायत राज की लॉटरी स्थगित; अब 17-18 सितंबर को होगा फैसला
नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर सोमवार, 17 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी, लेकिन जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण की प्रस्तावित लॉटरी स्थगित कर दी गई है। पंचायत राज संस्थाओं की यह लॉटरी अब 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी।
नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, मांडलगढ़ एवं बिजौलिया नगर पालिकाओं के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के पद एवं सीटों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर जसमीत सिंह संधू के अनुसार लॉटरी की प्रक्रिया 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के समस्त विधायकगणों को आमंत्रित किया गया है।
इधर, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों तथा प्रधान पदों के आरक्षण के लिए 17 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे प्रस्तावित लॉटरी को निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। अब पंचायत राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी।
नगर निकायों की आरक्षण लॉटरी से सोमवार को कई वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। किस वार्ड की सीट सामान्य रहेगी और कौन-सा वार्ड महिला या आरक्षित वर्ग के लिए जाएगा, इसका फैसला लॉटरी के बाद होगा। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजरें अब 17 अगस्त की सुबह होने वाली आरक्षण लॉटरी पर टिकी हैं।
यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार रात करीब 9 बजे दी
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.