logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्योपुर में गुटखा और तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक अप्रैल से तंबाकू उत्पादों पर जीएसटी की दर बढ़ने जा रही है, लेकिन नई दरें लागू होने से पहले ही श्योपुर के कुछ थोक कारोबारियों ने जमाखोरी और मुनाफाखोरी का खेल शुरू कर दिया है। श्योपुर में सागर और राजश्री जैसे गुटखा ब्रांड की एजेंसियां रखने वाले कुछ थोक व्यापारी पुराने स्टॉक को भी मनमाने और लूट जैसे दामों पर बेच रहे हैं। बाजार में 40 रुपये वाली राजश्री गुटखा का पैकेट, जो पहले फुटकर दुकानदारों को करीब 330 रुपये में मिलता था, अब वही पैकेट 400 रुपये तक बेचा जा रहा है। इसी तरह 5 रुपये वाली सागर गुटखा का पैकेट, जो पहले करीब 125 रुपये में मिलता था, अब 150 से 160 रुपये तक बेचा जा रहा है। इस तरह एक पैकेट पर 30 से 80 रुपये तक की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। थोक बाजार में बढ़े हुए दामों का असर अब सीधे फुटकर बाजार में दिखाई देने लगा है। 5 रुपये वाली राजश्री गुटखा 10 रुपये तक और 40 रुपये वाली राजश्री 45 से 50 रुपये तक बेची जा रही है। इससे छोटे दुकानदारों को भी मजबूरी में ग्राहकों से ज्यादा कीमत लेनी पड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि कई व्यापारियों के पास गुटखा का भारी भंडारण मौजूद होने के बावजूद बाजार में कृत्रिम कमी का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि मनमाने दाम वसूले जा सकें। इतना ही नहीं, अधिक कीमत लेने के बावजूद कई थोक व्यापारी फुटकर दुकानदारों को कोई रसीद तक नहीं दे रहे, जिससे पूरा लेन-देन नियमों से परे नजर आ रहा है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि जब बाजार में इस तरह खुलेआम जमाखोरी और मुनाफाखोरी हो रही है, तो आखिर जिला प्रशासन, खाद्य एवं औषधि विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इन व्यापारियों पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रहे हैं।

2 hrs ago
user_Imran Hussein journalist
Imran Hussein journalist
पत्रकार श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

श्योपुर में गुटखा और तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक अप्रैल से तंबाकू उत्पादों पर जीएसटी की दर बढ़ने जा रही है, लेकिन नई दरें लागू होने से पहले ही श्योपुर के कुछ थोक कारोबारियों ने जमाखोरी और मुनाफाखोरी का खेल शुरू कर दिया है। श्योपुर में सागर और राजश्री जैसे गुटखा ब्रांड की एजेंसियां रखने वाले कुछ थोक व्यापारी पुराने स्टॉक को भी मनमाने और लूट जैसे दामों पर बेच रहे हैं। बाजार में 40 रुपये वाली राजश्री गुटखा का पैकेट, जो पहले फुटकर दुकानदारों को करीब 330 रुपये में मिलता था, अब वही पैकेट 400 रुपये तक बेचा जा रहा है। इसी तरह 5 रुपये वाली सागर गुटखा का पैकेट, जो पहले करीब 125 रुपये में मिलता था, अब 150 से 160 रुपये तक बेचा जा रहा है। इस तरह एक पैकेट पर 30 से 80 रुपये तक की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। थोक बाजार में बढ़े हुए दामों का असर अब सीधे फुटकर बाजार में दिखाई देने लगा है। 5 रुपये वाली राजश्री गुटखा 10 रुपये तक और 40 रुपये वाली राजश्री 45 से 50 रुपये तक बेची जा रही है। इससे छोटे दुकानदारों को भी मजबूरी में ग्राहकों से ज्यादा कीमत लेनी पड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि कई व्यापारियों के पास गुटखा का भारी भंडारण मौजूद होने के बावजूद बाजार में कृत्रिम कमी का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि मनमाने दाम वसूले जा सकें। इतना ही नहीं, अधिक कीमत लेने के बावजूद कई थोक व्यापारी फुटकर दुकानदारों को कोई रसीद तक नहीं दे रहे, जिससे पूरा लेन-देन नियमों से परे नजर आ रहा है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि जब बाजार में इस तरह खुलेआम जमाखोरी और मुनाफाखोरी हो रही है, तो आखिर जिला प्रशासन, खाद्य एवं औषधि विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इन व्यापारियों पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रहे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिले में 14 से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महावीर पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा तथा नगर परिषद आयुक्त गौरव कुमार मित्तल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महावीर पार्क परिसर में साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सवाई माधोपुर को पर्यटन सिटी के साथ-साथ स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता सप्ताह का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
    1
    सवाई माधोपुर। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिले में 14 से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महावीर पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा तथा नगर परिषद आयुक्त गौरव कुमार मित्तल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महावीर पार्क परिसर में साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सवाई माधोपुर को पर्यटन सिटी के साथ-साथ स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता सप्ताह का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सवाई माधोपुर राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत आज 15 मार्च को प्रातः 7:00 बजे दशहरा मैदान से सर्किट हाउस, सवाई माधोपुर रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जा रहा है।
    1
    सवाई माधोपुर राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत आज 15 मार्च को प्रातः 7:00 बजे दशहरा मैदान से सर्किट हाउस, सवाई माधोपुर रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जा रहा है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    47 min ago
  • टोंक, राजस्थान - जिला प्रशासन और 'राजीविका' के संयुक्त तत्वावधान में टोंक जिले में 'राजसखी टोंक मेला 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। "भारत एक सूत्रधार - दिल से रची हाथों से सजी कला" के ध्येय वाक्य के साथ यह मेला स्थानीय कला और महिला उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। ​प्रशासन की अपील ​उनियारा के विकास अधिकारी श्री शंकर लाल मेघवाल ने एक विशेष संदेश के माध्यम से आम जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा: ​"यह मेला हमारी ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि कम से कम एक दिन इस मेले में अवश्य पधारें और महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।" ​मेले की मुख्य विशेषताएं: ​यह मेला न केवल व्यापार का केंद्र है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी पेश करता है। ​विविध उत्पाद: मेले में महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावटी सामान, जैविक खाद्य पदार्थ और अन्य पारंपरिक कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ​महिला सशक्तिकरण: मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सीधा बाजार उपलब्ध कराना है। ​स्टॉल्स की संख्या: मेले में 50 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के राजस्थानी व्यंजनों और हस्तशिल्प का लुत्फ उठाया जा सकता है। ​महत्वपूर्ण विवरण: ​अवधि: 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक। ​समय: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक। ​स्थान: कलेक्ट्रेट परिसर, सूचना एवं जनसंपर्क केंद्र के सामने, टोंक। ​जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि वे इस उत्सव का हिस्सा बनें और 'लोकल फॉर वोकल' के संकल्प को मजबूत करें।
    1
    टोंक, राजस्थान - जिला प्रशासन और 'राजीविका' के संयुक्त तत्वावधान में टोंक जिले में 'राजसखी टोंक मेला 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। "भारत एक सूत्रधार - दिल से रची हाथों से सजी कला" के ध्येय वाक्य के साथ यह मेला स्थानीय कला और महिला उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है।
​प्रशासन की अपील
​उनियारा के विकास अधिकारी श्री शंकर लाल मेघवाल ने एक विशेष संदेश के माध्यम से आम जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा:
​"यह मेला हमारी ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि कम से कम एक दिन इस मेले में अवश्य पधारें और महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।"
​मेले की मुख्य विशेषताएं:
​यह मेला न केवल व्यापार का केंद्र है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी पेश करता है।
​विविध उत्पाद: मेले में महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावटी सामान, जैविक खाद्य पदार्थ और अन्य पारंपरिक कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
​महिला सशक्तिकरण: मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सीधा बाजार उपलब्ध कराना है।
​स्टॉल्स की संख्या: मेले में 50 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के राजस्थानी व्यंजनों और हस्तशिल्प का लुत्फ उठाया जा सकता है।
​महत्वपूर्ण विवरण:
​अवधि: 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक।
​समय: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।
​स्थान: कलेक्ट्रेट परिसर, सूचना एवं जनसंपर्क केंद्र के सामने, टोंक।
​जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि वे इस उत्सव का हिस्सा बनें और 'लोकल फॉर वोकल' के संकल्प को मजबूत करें।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • village pagre post tihseel uniyara desitk tonk rajthan
    2
    village pagre post tihseel uniyara desitk tonk rajthan
    user_Hansraj Meena
    Hansraj Meena
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा: इंद्रगढ़ में कल से अवध-ओर मुम्बई जयपुर सुपरफास्ट ट्रैन का होगा अस्थायी ठहराव।
    1
    नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा: इंद्रगढ़ में कल से अवध-ओर मुम्बई जयपुर सुपरफास्ट ट्रैन का होगा अस्थायी ठहराव।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पीसीसी मुख्यालय में स्व. Jai Narayan Vyas को श्रद्धांजलि,#rajasthan #jaipurnews #latestupdates
    1
    पीसीसी मुख्यालय में स्व. Jai Narayan Vyas को श्रद्धांजलि,#rajasthan #jaipurnews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सवाई माधोपुर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, विवादों का आपसी सहमति से होगा निस्तारण। जिला न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित मिडिया से हुए रूबरू
    1
    सवाई माधोपुर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, विवादों का आपसी सहमति से होगा निस्तारण।
जिला न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित मिडिया से हुए रूबरू
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • इंद्रगढ़ इलाके में बाबई के पास खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक हुआ गंभीर घायल।
    1
    इंद्रगढ़ इलाके में बाबई के पास खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक हुआ गंभीर घायल।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गैस एजेंसियों की भीड़ के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण 🚨#madhyapradesh #damohnews #latestupdates
    1
    गैस एजेंसियों की भीड़ के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण 🚨#madhyapradesh #damohnews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.