सवाई माधोपुर: राजस्थान दिवस पर स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत,महावीर पार्क में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का आह्वान, सवाई माधोपुर। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिले में 14 से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महावीर पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा तथा नगर परिषद आयुक्त गौरव कुमार मित्तल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महावीर पार्क परिसर में साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सवाई माधोपुर को पर्यटन सिटी के साथ-साथ स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता सप्ताह का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
सवाई माधोपुर: राजस्थान दिवस पर स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत,महावीर पार्क में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का आह्वान, सवाई माधोपुर। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिले में 14 से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महावीर पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा तथा नगर परिषद आयुक्त गौरव कुमार मित्तल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महावीर पार्क परिसर में साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सवाई माधोपुर को पर्यटन सिटी के साथ-साथ स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता सप्ताह का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
- सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिले में कुल 10 बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर चार, गंगापुर सिटी में दो तथा बौंली, खण्डार, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा में एक-एक बैंच के माध्यम से प्री-लिटीगेशन स्तर के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।1
- दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।2
- दिल्ली में, अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय "इंदिरा भवन" में दिल्ली प्रदेश के ज़िलेवार एवं ब्लॉकवार संगठन गतिविधियों की समीक्षा बैठक ।1
- टोंक, राजस्थान - जिला प्रशासन और 'राजीविका' के संयुक्त तत्वावधान में टोंक जिले में 'राजसखी टोंक मेला 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। "भारत एक सूत्रधार - दिल से रची हाथों से सजी कला" के ध्येय वाक्य के साथ यह मेला स्थानीय कला और महिला उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। प्रशासन की अपील उनियारा के विकास अधिकारी श्री शंकर लाल मेघवाल ने एक विशेष संदेश के माध्यम से आम जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा: "यह मेला हमारी ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि कम से कम एक दिन इस मेले में अवश्य पधारें और महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।" मेले की मुख्य विशेषताएं: यह मेला न केवल व्यापार का केंद्र है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी पेश करता है। विविध उत्पाद: मेले में महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावटी सामान, जैविक खाद्य पदार्थ और अन्य पारंपरिक कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। महिला सशक्तिकरण: मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सीधा बाजार उपलब्ध कराना है। स्टॉल्स की संख्या: मेले में 50 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के राजस्थानी व्यंजनों और हस्तशिल्प का लुत्फ उठाया जा सकता है। महत्वपूर्ण विवरण: अवधि: 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक। समय: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक। स्थान: कलेक्ट्रेट परिसर, सूचना एवं जनसंपर्क केंद्र के सामने, टोंक। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि वे इस उत्सव का हिस्सा बनें और 'लोकल फॉर वोकल' के संकल्प को मजबूत करें।1
- राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र में स्थित एक मदरसे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग बालिकाओं के साथ वहां के मौलाना द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकतें की जा रही थीं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- village pagre post tihseel uniyara desitk tonk rajthan2
- सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में धरना -प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि को आम जनता के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बताया। धरना स्थल पर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों कांग्रेस प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी चूल्हा बनाकर उस पर चाय तैयार की और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में बाधाओं के कारण छोटे व्यापारियों और आम लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रही है और इस तानाशाहीपूर्ण फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।धरना प्रदर्शन पर मौजूद कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि जिस प्रकार आज देश के हालत होते जा रहे हे ओर आज जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका के साथ समझौते पर समझौते किए जा रहे हे। उन्होंने कहा कि उसी का संकट इस देश पर आता जा रहा हे उन्होंने कहा कि मोदी जी का छप्पन इंच का सीना अब सकरा होता जा रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि आज जिस तरीके से युद्ध चल रहे हे ईरान ओर इजराइल के बीच में उन्होंने कहा कि जो ईरान के बीच हमारे सम्बन्ध थे मोदी जी उन्हें बिगाड़ने का काम क्योंकर रहे हे यह समझ से बाहर हे।इंदिरा मीणा ने कहा कि ज्यों अमेरिका मोदी से कहता हे कि आपको तेल यहां से खरीदना हे सीजफायर करना हे वह करते हे। इंदिरा मीणा ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि देश के अंदर किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है तो यह लाइन है किसकी लगी हुई है।उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत कैसे हो रही हे कौन कर रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा की ऊपर ओर नीचे मोदी जी की डबल इंजन की सरकार काम कर रही हे क्या डबल इंजन फेल हो गए हैं।1
- Post by Anil Kumar journalist4
- राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।3