Shuru
Apke Nagar Ki App…
सनकोटा के समीप सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर घायल, 112 से लाया गया जिला अस्पताल सनकोटा के सड़क दुर्घटना में ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों मुरैना के बताए जा रहे है, जिन्हें चोट आई है जिन्हें 112 से पायलेट किरण मौर्य और जितेंद्र मालवीय की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार दोपहर 12.30 बजे से घायलों का उपचार किया जा रहा
Govind kumbhkar
सनकोटा के समीप सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर घायल, 112 से लाया गया जिला अस्पताल सनकोटा के सड़क दुर्घटना में ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों मुरैना के बताए जा रहे है, जिन्हें चोट आई है जिन्हें 112 से पायलेट किरण मौर्य और जितेंद्र मालवीय की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार दोपहर 12.30 बजे से घायलों का उपचार किया जा रहा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दूध उत्पाद और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए 3 दुकानों पर कार्यवाही शाजापुर, 05 मार्च 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा के संयुक्त दल की औचक निरीक्षण कार्यवाही में आज जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा सर्वप्रथम शिकायती सूचना पर शाजापुर नगर के शिवम मावा भंडार से मावा एवं न्यू अशोक उपहार गृह से मावा तथा जलेबी और सेवा बाजार किराना दुकान से रोस्टेड पोहा एवं सौंफ के सैंपल संग्रहित कर पांचों नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। पक्के बिलों का संधारण करने, स्वच्छता से कार्य करने, परिसर में साफ सफाई रखने, खरीदी बिल के संग्रहण विक्रय रिकॉर्ड संधारित करने, गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री का ही संग्रहण तथा विक्रय करने के निर्देश दिए। जांच दल में प्रभारी नाहिद अंजुम नायब तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एमके वर्मा एवं केएल कुम्भकार, पुलिस बल एवं पटवारी शामिल रहे।3
- थाना बेरछा पुलिस की कार्यवाही चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार* दिनांक 07 फरवरी 2026 को फरियादी कमल परमार द्वारा थाना बेरछा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 ZA 9685 चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत किरार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए दिनांक 05 मार्च 2026 को चोरी गई मोटरसाइकिल MP 42 ZA 9685 बरामद कर ली गई तथा प्रकरण में एक *आरोपी सचिन उर्फ राजवीर गुर्जर* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। *उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत किरार , प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक रूप सिंह यादव, आरक्षक चालक शैलेंद्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।*1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया में खेल मैदान के आभाव के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- श्री दादाजी धूनीवाले का आज का सिंगर1
- मोहन बड़ोदिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था – कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, संस्था मटेवा, सेक्टर बिजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर जल, स्वच्छता एवं जैविक खेती तथा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारसी में दीवार लेखन कार्य संपन्न किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सामाजिक संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण समाज को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण, नशामुक्ति तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। जन अभियान परिषद का प्रमुख उद्देश्य समाज में जन-जागरूकता अभियान संचालित कर सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाना है। इसी क्रम में रचनात्मक एवं प्रभावी माध्यमों के द्वारा गांव-गांव तक जागरूकता संदेश पहुँचाए जा रहे हैं। दीवार लेखन के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, जल संरक्षण करने एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संस्था प्रतिनिधि श्री दिनेश कुमार कलमोदिया की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान का समन्वय व श्री विष्णु प्रसाद नागर जिला समन्वयक व श्री बसंत रावत, ब्लॉक समन्वयक मोहन बड़ोदिया द्वारा किया गया। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच एवं व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहन मिलेगा।।1
- होली के रंग में खून की छींटे, दो पक्षों में खूनी भिड़ंत। रंग लगाने की बात पर अहिरवार समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घटना जिगना थाना क्षेत्र के जिगना गांव की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- आगर मालवा। जिला मुख्यालय स्थित अयोध्या बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर घर में खड़ी बाइक सहित फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- पनवाड़ी के पास सड़क हादसा: साड़ी बाइक की चेन में फंसने से महिला गंभीर घायल शाजापुर/सुनेरा। सड़क सुरक्षा की अनदेखी और असावधानी के चलते गुरुवार को सुनेरा थाना अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की साड़ी अचानक गाड़ी की चेन में फंस गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर चलती बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। रंग पंचमी मनाकर लौट रही थी पीड़िता प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मना बाई (पिता गोकुल प्रसाद), निवासी भैंसवा माताजी, अपने परिजनों के साथ ग्राम लड़ावद से रंग डालकर वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक पनवाड़ी के पास पहुंची, महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये की चेन में उलझ गया। झटका इतना तेज था कि महिला सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। 108 एम्बुलेंस ने समय पर पहुंचाई मदद घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा सक्रिय हुई। पायलट बैजनाथ सिंह और ईएमटी राजेश बरेठा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता से पीड़िता को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। विशेष अपील: पुलिस और प्रशासन अक्सर दोपहिया वाहन पर बैठने वाली महिलाओं से अपील करते हैं कि वे वाहन पर बैठते समय अपने कपड़ों (साड़ी या दुपट्टा) का विशेष ध्यान रखें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।1