logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर मे भड़की भीषण आग,समय रहते पहुंची पुलिस और फायर टीम, टला बड़ा हादसा आगर मालवा। जिला मुख्यालय स्थित अयोध्या बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर घर में खड़ी बाइक सहित फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7 hrs ago
user_Arif Khan
Arif Khan
Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

घर मे भड़की भीषण आग,समय रहते पहुंची पुलिस और फायर टीम, टला बड़ा हादसा आगर मालवा। जिला मुख्यालय स्थित अयोध्या बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर घर में खड़ी बाइक सहित फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • थाना बेरछा पुलिस की कार्यवाही चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार* दिनांक 07 फरवरी 2026 को फरियादी कमल परमार द्वारा थाना बेरछा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 ZA 9685 चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत किरार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए दिनांक 05 मार्च 2026 को चोरी गई मोटरसाइकिल MP 42 ZA 9685 बरामद कर ली गई तथा प्रकरण में एक *आरोपी सचिन उर्फ राजवीर गुर्जर* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। *उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत किरार , प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक रूप सिंह यादव, आरक्षक चालक शैलेंद्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।*
    1
    थाना बेरछा पुलिस की कार्यवाही
चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
दिनांक 07 फरवरी 2026 को फरियादी कमल परमार द्वारा थाना बेरछा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह लक्ष्मी मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 ZA 9685 चोरी कर ली गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत किरार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए दिनांक 05 मार्च 2026 को चोरी गई मोटरसाइकिल MP 42 ZA 9685 बरामद कर ली गई तथा प्रकरण में एक *आरोपी सचिन उर्फ राजवीर गुर्जर* को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरत किरार , प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक रूप सिंह यादव, आरक्षक चालक शैलेंद्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।*
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया में खेल मैदान के आभाव के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
    1
    📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*मोहन बड़ोदिया में खेल मैदान के आभाव के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह*
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भोजाखेड़ी ट्रेडर्स पर बीकेटी टायर जो ट्रैक्टर के छोटे और बड़े टायर और ट्राली के टायर
    1
    भोजाखेड़ी ट्रेडर्स पर बीकेटी टायर जो ट्रैक्टर के छोटे और बड़े टायर और ट्राली के टायर
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्री दादाजी धूनीवाले का आज का सिंगर
    1
    श्री दादाजी धूनीवाले का आज का सिंगर
    user_नरेंद्र सिंह राजपूत
    नरेंद्र सिंह राजपूत
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परिवार सहित पत्रकार साथियों शासकीय कर्मचारीयो के साथ मनाई होली
    1
    कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परिवार सहित पत्रकार
साथियों शासकीय कर्मचारीयो के साथ मनाई होली
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झरादेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलते अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने उतारी मन्नत ​महिदपुर रोड | क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम झरावदा स्थित सुप्रसिद्ध झरादेश्वर महादेव मंदिर पर धुलेंडी (होली के अगले दिन) के पावन अवसर पर चूल और मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी अटूट आस्था लेकर महादेव के दरबार में पहुँचे। ​मान्यता है कि झरादेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी और महादेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए श्रद्धालु दहकते हुए अंगारों (चूल) के बीच से नंगे पैर निकले। आश्चर्य की बात यह रही कि इतनी भीषण गर्मी और आग के बीच से निकलने के बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरों पर भय के बजाय भक्ति का तेज नजर आया। ​#mahidpurroadwale👬🌴🌥❤️‍🔥 #JharadeshwarMahade#jharavda #mahidpur
    1
    झरादेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलते अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने उतारी मन्नत
​महिदपुर रोड | क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम झरावदा स्थित सुप्रसिद्ध झरादेश्वर महादेव मंदिर पर धुलेंडी (होली के अगले दिन) के पावन अवसर पर चूल और मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी अटूट आस्था लेकर महादेव के दरबार में पहुँचे।
​मान्यता है कि झरादेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी और महादेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए श्रद्धालु दहकते हुए अंगारों (चूल) के बीच से नंगे पैर निकले। आश्चर्य की बात यह रही कि इतनी भीषण गर्मी और आग के बीच से निकलने के बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरों पर भय के बजाय भक्ति का तेज नजर आया।
​#mahidpurroadwale👬🌴🌥❤️‍🔥 #JharadeshwarMahade#jharavda #mahidpur
    user_मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    Advertising agency महिदपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शाजापुर: छोटा चौक विद्युत मंडल के खंभे पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी शाजापुर। गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नगर के व्यस्ततम क्षेत्र छोटा चौक स्थित विद्युत मंडल के डीपी (ट्रांसफार्मर) और बिजली के खंभों पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। भीषण गर्मी और शॉर्ट सर्किट का अंदेशा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर की चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बिजली के तारों से चिंगारियां उठने लगीं, जिसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और समय रहते लोग वहां से दूर हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है, जिससे पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ना और शॉर्ट सर्किट होना आम बात हो गई है। विद्युत विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को संभाला। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बढ़ती ये घटनाएं बिजली कंपनी के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं। सावधानी ही बचाव है: स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शॉर्ट सर्किट की स्थिति में तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें और आग बुझाने के लिए पानी के बजाय अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें।
    2
    शाजापुर: छोटा चौक विद्युत मंडल के खंभे पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी
शाजापुर। गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नगर के व्यस्ततम क्षेत्र छोटा चौक स्थित विद्युत मंडल के डीपी (ट्रांसफार्मर) और बिजली के खंभों पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई।
भीषण गर्मी और शॉर्ट सर्किट का अंदेशा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर की चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बिजली के तारों से चिंगारियां उठने लगीं, जिसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और समय रहते लोग वहां से दूर हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय
क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है, जिससे पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ना और शॉर्ट सर्किट होना आम बात हो गई है। विद्युत विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को संभाला। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बढ़ती ये घटनाएं बिजली कंपनी के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं।
सावधानी ही बचाव है: स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शॉर्ट सर्किट की स्थिति में तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें और आग बुझाने के लिए पानी के बजाय अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बीसा पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां शाजापुर। श्री स्थानकवासी बीसा पोरवाल पारमार्थिक ट्रस्ट, शाजापुर के तत्वावधान में स्थानीय धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकता और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के विभिन्न मंडलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां रहीं। रत्न पोरवाल महिला मंडल और आनंद बहु मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से फागुन के रंगों को जीवंत कर दिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक श्री राजेंद्र जैन ने समाज को संबोधित करते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री पीयूष जैन, उपाध्यक्ष श्री राजीव चौधरी एवं सचिव श्री प्रतीक जैन सहित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। 04 मार्च को होगा भव्य होली उत्सव ट्रस्ट के सचिव प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 04 मार्च 2026 (धुलैंडी) को समाज का मुख्य होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे से आनंद रत्न पोरवाल धर्मशाला परिसर में प्रारंभ होगा। ट्रस्ट मंडल ने समस्त समाजजनों से अपील की है कि वे सपरिवार इस उत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी सौहार्द के इस पर्व को यादगार बनाएं।
    1
    बीसा पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
शाजापुर। श्री स्थानकवासी बीसा पोरवाल पारमार्थिक ट्रस्ट, शाजापुर के तत्वावधान में स्थानीय धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकता और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम झलक देखने को मिली।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के विभिन्न मंडलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां रहीं। रत्न पोरवाल महिला मंडल और आनंद बहु मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से फागुन के रंगों को जीवंत कर दिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक श्री राजेंद्र जैन ने समाज को संबोधित करते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री पीयूष जैन, उपाध्यक्ष श्री राजीव चौधरी एवं सचिव श्री प्रतीक जैन सहित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
04 मार्च को होगा भव्य होली उत्सव
ट्रस्ट के सचिव प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 04 मार्च 2026 (धुलैंडी) को समाज का मुख्य होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे से आनंद रत्न पोरवाल धर्मशाला परिसर में प्रारंभ होगा। ट्रस्ट मंडल ने समस्त समाजजनों से अपील की है कि वे सपरिवार इस उत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी सौहार्द के इस पर्व को यादगार बनाएं।
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सनकोटा के सड़क दुर्घटना में ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों मुरैना के बताए जा रहे है, जिन्हें चोट आई है जिन्हें 112 से पायलेट किरण मौर्य और जितेंद्र मालवीय की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार दोपहर 12.30 बजे से घायलों का उपचार किया जा रहा
    1
    सनकोटा के सड़क दुर्घटना में ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों मुरैना के बताए जा रहे है, जिन्हें चोट आई है जिन्हें 112 से पायलेट किरण मौर्य और जितेंद्र मालवीय की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार दोपहर 12.30 बजे से घायलों का उपचार किया जा रहा
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.