logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेटवा में योजनाओं एवं सामाजिक संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण समाज को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण, नशामुक्ति तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया मोहन बड़ोदिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था – कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, संस्था मटेवा, सेक्टर बिजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर जल, स्वच्छता एवं जैविक खेती तथा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारसी में दीवार लेखन कार्य संपन्न किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सामाजिक संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण समाज को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण, नशामुक्ति तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। जन अभियान परिषद का प्रमुख उद्देश्य समाज में जन-जागरूकता अभियान संचालित कर सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाना है। इसी क्रम में रचनात्मक एवं प्रभावी माध्यमों के द्वारा गांव-गांव तक जागरूकता संदेश पहुँचाए जा रहे हैं। दीवार लेखन के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, जल संरक्षण करने एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संस्था प्रतिनिधि श्री दिनेश कुमार कलमोदिया की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान का समन्वय व श्री विष्णु प्रसाद नागर जिला समन्वयक व श्री बसंत रावत, ब्लॉक समन्वयक मोहन बड़ोदिया द्वारा किया गया। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच एवं व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहन मिलेगा।।

2 hrs ago
user_Rajesh jamliya
Rajesh jamliya
Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

मेटवा में योजनाओं एवं सामाजिक संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण समाज को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण, नशामुक्ति तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया मोहन बड़ोदिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था – कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, संस्था मटेवा, सेक्टर बिजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर जल, स्वच्छता एवं जैविक खेती तथा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारसी में दीवार लेखन कार्य संपन्न किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सामाजिक संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण समाज को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण, नशामुक्ति तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। जन अभियान परिषद का प्रमुख उद्देश्य समाज में जन-जागरूकता अभियान संचालित कर सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाना है। इसी क्रम में रचनात्मक एवं प्रभावी माध्यमों के द्वारा गांव-गांव तक जागरूकता संदेश पहुँचाए जा रहे हैं। दीवार लेखन के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, जल संरक्षण करने एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संस्था प्रतिनिधि श्री दिनेश कुमार कलमोदिया की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान का समन्वय व श्री विष्णु प्रसाद नागर जिला समन्वयक व श्री बसंत रावत, ब्लॉक समन्वयक मोहन बड़ोदिया द्वारा किया गया। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच एवं व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहन मिलेगा।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पनवाड़ी के पास सड़क हादसा: साड़ी बाइक की चेन में फंसने से महिला गंभीर घायल शाजापुर/सुनेरा। सड़क सुरक्षा की अनदेखी और असावधानी के चलते गुरुवार को सुनेरा थाना अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की साड़ी अचानक गाड़ी की चेन में फंस गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर चलती बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। रंग पंचमी मनाकर लौट रही थी पीड़िता प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मना बाई (पिता गोकुल प्रसाद), निवासी भैंसवा माताजी, अपने परिजनों के साथ ग्राम लड़ावद से रंग डालकर वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक पनवाड़ी के पास पहुंची, महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये की चेन में उलझ गया। झटका इतना तेज था कि महिला सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। 108 एम्बुलेंस ने समय पर पहुंचाई मदद घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा सक्रिय हुई। पायलट बैजनाथ सिंह और ईएमटी राजेश बरेठा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता से पीड़िता को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। विशेष अपील: पुलिस और प्रशासन अक्सर दोपहिया वाहन पर बैठने वाली महिलाओं से अपील करते हैं कि वे वाहन पर बैठते समय अपने कपड़ों (साड़ी या दुपट्टा) का विशेष ध्यान रखें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    पनवाड़ी के पास सड़क हादसा: साड़ी बाइक की चेन में फंसने से महिला गंभीर घायल
शाजापुर/सुनेरा। सड़क सुरक्षा की अनदेखी और असावधानी के चलते गुरुवार को सुनेरा थाना अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की साड़ी अचानक गाड़ी की चेन में फंस गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर चलती बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
रंग पंचमी मनाकर लौट रही थी पीड़िता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मना बाई (पिता गोकुल प्रसाद), निवासी भैंसवा माताजी, अपने परिजनों के साथ ग्राम लड़ावद से रंग डालकर वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक पनवाड़ी के पास पहुंची, महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये की चेन में उलझ गया। झटका इतना तेज था कि महिला सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
108 एम्बुलेंस ने समय पर पहुंचाई मदद
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा सक्रिय हुई। पायलट बैजनाथ सिंह और ईएमटी राजेश बरेठा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता से पीड़िता को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
विशेष अपील: पुलिस और प्रशासन अक्सर दोपहिया वाहन पर बैठने वाली महिलाओं से अपील करते हैं कि वे वाहन पर बैठते समय अपने कपड़ों (साड़ी या दुपट्टा) का विशेष ध्यान रखें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बीसा पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां शाजापुर। श्री स्थानकवासी बीसा पोरवाल पारमार्थिक ट्रस्ट, शाजापुर के तत्वावधान में स्थानीय धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकता और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के विभिन्न मंडलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां रहीं। रत्न पोरवाल महिला मंडल और आनंद बहु मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से फागुन के रंगों को जीवंत कर दिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक श्री राजेंद्र जैन ने समाज को संबोधित करते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री पीयूष जैन, उपाध्यक्ष श्री राजीव चौधरी एवं सचिव श्री प्रतीक जैन सहित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। 04 मार्च को होगा भव्य होली उत्सव ट्रस्ट के सचिव प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 04 मार्च 2026 (धुलैंडी) को समाज का मुख्य होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे से आनंद रत्न पोरवाल धर्मशाला परिसर में प्रारंभ होगा। ट्रस्ट मंडल ने समस्त समाजजनों से अपील की है कि वे सपरिवार इस उत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी सौहार्द के इस पर्व को यादगार बनाएं।
    1
    बीसा पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
शाजापुर। श्री स्थानकवासी बीसा पोरवाल पारमार्थिक ट्रस्ट, शाजापुर के तत्वावधान में स्थानीय धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकता और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम झलक देखने को मिली।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के विभिन्न मंडलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां रहीं। रत्न पोरवाल महिला मंडल और आनंद बहु मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से फागुन के रंगों को जीवंत कर दिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक श्री राजेंद्र जैन ने समाज को संबोधित करते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री पीयूष जैन, उपाध्यक्ष श्री राजीव चौधरी एवं सचिव श्री प्रतीक जैन सहित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
04 मार्च को होगा भव्य होली उत्सव
ट्रस्ट के सचिव प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 04 मार्च 2026 (धुलैंडी) को समाज का मुख्य होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे से आनंद रत्न पोरवाल धर्मशाला परिसर में प्रारंभ होगा। ट्रस्ट मंडल ने समस्त समाजजनों से अपील की है कि वे सपरिवार इस उत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी सौहार्द के इस पर्व को यादगार बनाएं।
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सनकोटा के सड़क दुर्घटना में ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों मुरैना के बताए जा रहे है, जिन्हें चोट आई है जिन्हें 112 से पायलेट किरण मौर्य और जितेंद्र मालवीय की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार दोपहर 12.30 बजे से घायलों का उपचार किया जा रहा
    1
    सनकोटा के सड़क दुर्घटना में ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों मुरैना के बताए जा रहे है, जिन्हें चोट आई है जिन्हें 112 से पायलेट किरण मौर्य और जितेंद्र मालवीय की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार दोपहर 12.30 बजे से घायलों का उपचार किया जा रहा
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है ऐ आई से बनी वीडियो
    1
    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है ऐ आई से बनी वीडियो
    user_Dharmendra Pushpad
    Dharmendra Pushpad
    Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आगर मालवा। जिला मुख्यालय स्थित अयोध्या बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर घर में खड़ी बाइक सहित फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    आगर मालवा। जिला मुख्यालय स्थित अयोध्या बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया,  एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर घर में खड़ी बाइक सहित फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाजापुर: छोटा चौक विद्युत मंडल के खंभे पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी शाजापुर। गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नगर के व्यस्ततम क्षेत्र छोटा चौक स्थित विद्युत मंडल के डीपी (ट्रांसफार्मर) और बिजली के खंभों पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। भीषण गर्मी और शॉर्ट सर्किट का अंदेशा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर की चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बिजली के तारों से चिंगारियां उठने लगीं, जिसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और समय रहते लोग वहां से दूर हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है, जिससे पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ना और शॉर्ट सर्किट होना आम बात हो गई है। विद्युत विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को संभाला। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बढ़ती ये घटनाएं बिजली कंपनी के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं। सावधानी ही बचाव है: स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शॉर्ट सर्किट की स्थिति में तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें और आग बुझाने के लिए पानी के बजाय अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें।
    2
    शाजापुर: छोटा चौक विद्युत मंडल के खंभे पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी
शाजापुर। गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नगर के व्यस्ततम क्षेत्र छोटा चौक स्थित विद्युत मंडल के डीपी (ट्रांसफार्मर) और बिजली के खंभों पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई।
भीषण गर्मी और शॉर्ट सर्किट का अंदेशा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर की चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बिजली के तारों से चिंगारियां उठने लगीं, जिसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और समय रहते लोग वहां से दूर हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय
क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है, जिससे पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ना और शॉर्ट सर्किट होना आम बात हो गई है। विद्युत विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को संभाला। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बढ़ती ये घटनाएं बिजली कंपनी के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं।
सावधानी ही बचाव है: स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शॉर्ट सर्किट की स्थिति में तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें और आग बुझाने के लिए पानी के बजाय अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर जिले की बेरछा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने होली के मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भूमड़िया गांव के ये आरोपी त्योहार पर घर आए हैं। इसके बाद टीम बनाकर दबिश दी गई और चारों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई बुधवार को सुबह की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मिथुन पिता जगदीशनाथ, जो धारा 363, 366, 376 के मामले में तीन साल से फरार था। कालू नाथ पिता रमेशनाथ मारपीट के प्रकरण में छ: साल से फरार चल रहा था। भेरू पिता मधुनाथ और संजय पिता भेरूनाथ भी मारपीट के मामलों में पांच-पांच साल से फरार थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
    1
    शाजापुर जिले की बेरछा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने होली के मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भूमड़िया गांव के ये आरोपी त्योहार पर घर आए हैं। इसके बाद टीम बनाकर दबिश दी गई और चारों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई बुधवार को सुबह की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में मिथुन पिता जगदीशनाथ, जो धारा 363, 366, 376 के मामले में तीन साल से फरार था। कालू नाथ पिता रमेशनाथ मारपीट के प्रकरण में छ: साल से फरार चल रहा था। भेरू पिता मधुनाथ और संजय पिता भेरूनाथ भी मारपीट के मामलों में पांच-पांच साल से फरार थे।
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कालापीपल : कालापीपल से कुरावर रोड पर कालापीपल से 5 km दूर पीपली आम के पास एक खेत में रायड़ा के खेत मे रायड़ा के भूसा के ढेर मे आग लगने से मोका पर ही दमकल की गाड़ी फायर ब्रिगेड मोका पर ही पहुचाने के कारण आग पर काबू पाने मे सफलता मिली और आसपास आग फेल ने से रोक दिया गया और आस पास के फसलो का नुक़सान होने से बच गया???
    1
    कालापीपल :
कालापीपल से कुरावर रोड पर कालापीपल से 5 km दूर पीपली आम के पास एक खेत में रायड़ा के खेत मे
रायड़ा के भूसा के ढेर मे आग लगने से 
मोका पर ही दमकल की गाड़ी फायर ब्रिगेड मोका पर ही पहुचाने के कारण आग पर काबू पाने मे सफलता मिली 
और आसपास आग फेल ने से रोक दिया गया और आस पास के फसलो का नुक़सान होने से बच गया???
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.