Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार के भगवान श्रीराम चौक पर हिंदू क्रांति दल ने राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस पूरे घटनाक्रम पर श्रद्धा TV नेटवर्क के संवाददाता विशाल सिंह ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।
SHRADDHA TV NETWORK
हरिद्वार के भगवान श्रीराम चौक पर हिंदू क्रांति दल ने राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस पूरे घटनाक्रम पर श्रद्धा TV नेटवर्क के संवाददाता विशाल सिंह ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- उत्तराखंड के लक्सर में आदरणीय, यशस्वी, ऊर्जावान और लोकप्रिय विनोद कुमार के उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष स्वागत समारोह में क्षेत्र के ग्रामीण वासियों के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- हरिद्वार के भगवान श्रीराम चौक पर हिंदू क्रांति दल ने राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस पूरे घटनाक्रम पर श्रद्धा TV नेटवर्क के संवाददाता विशाल सिंह ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।1
- हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा के एथल गांव में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक मोहम्मद शहजाद एथल गांव के जनरल शाहनवाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में वॉलीबॉल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने गांव के लोगों के बीच पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें वॉलीबॉल किट सौंपी।1
- हरिद्वार पुलिस ने लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने वाले एक बुलेट चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चलाया जा रहा 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार कामयाब साबित हो रहा है।1
- हरिद्वार के भारत माता मंदिर के पास सुबह-सुबह एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहाँ एक बेहद प्यासी गौ माता ने खुद अपने मुंह से पानी का नल खोला और अपनी प्यास बुझाई। टपकते हुए नल को देखकर गाय ने अपने मुंह का इस्तेमाल कर उसे खोला और पानी पीने लगी, जिसे देखकर लोग अचरज में पड़ गए और इस पूरे दृश्य का एक वीडियो भी बना लिया गया। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि जब पेट में आग लगती है, तो दिमाग अपने आप काम करने लगता है। आज के दौर में इंसान केवल अपने और अपने बच्चों के बारे में ही सोचता है, लेकिन इन बेजुबान जीव-जंतुओं के बारे में कोई नहीं विचार करता। यदि हम वास्तव में गाय को अपनी माता मानते हैं, तो हमें उनके पेट भरने और पानी पीने की उचित व्यवस्था करनी चाहिए और उनके लिए रोजाना एक रोटी जरूर निकालनी चाहिए। जब हम गौ माता के लिए कुछ करेंगे, तभी हम खुद को गौ माता का कहलाने के हकदार साबित कर पाएंगे। जय सनातन, जय भारत माता।1
- उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जनविरोधी नीतियों और प्रदेश व जिले की विभिन्न जन-समस्याओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी का भारी जन आक्रोश फूट पड़ा है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित इस विशाल जन आंदोलन में नगीना विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक और पूर्व मंत्री श्री मनोज पारस जी के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और हजारों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के भारी बैरिकेड्स को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया और अपनी बुलंद आवाज से गूंगी-बहरी सरकार को जगाने का काम किया। इसके बाद, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी बिजनौर को महामहिम राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।1
- हरिद्वार जनपद के लक्सर स्थित चंदन पैलेस में हिन्द मजदूर किसान समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनेऊ क्रांति गुरु एवं हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र मोहन जी पहुंचे। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे वहां भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 1000 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से जनेऊ धारण किया। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा वैदिक परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर भी गहनता से विचार व्यक्त किए गए।1
- हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में डांडी चौक के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की चपेट में आने से थाने में तैनात एक चेतककर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल चेतककर्मी को तुरंत इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।1