समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ, जमुई की 1335 जीविका दीदियों को मिली दूसरी किस्त जमुई. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। पटना के बापू सभागार से मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की पांच लाख महिला लाभुकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री नवीन की उपस्थिति में किया गया। इसमें जिले की बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जमुई जिले की 1335 जीविका दीदियों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका निधि से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत 112 ग्रामीण हाट के निर्माण का कार्यारंभ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने कार्यक्रम में शामिल जीविका दीदियों से बातचीत की और उनके स्वरोजगार से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जीविका दीदियों ने भी अपने-अपने स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों की जानकारी साझा की। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जमुई जिले में तीन लाख से अधिक महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये रोजगार शुरू करने के लिए उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराए जा चुके हैं। योजना का लाभ लेकर महिलाएं पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर समेत विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियां शुरू कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड की दिघी पंचायत में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का भी शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी, संचार प्रबंधक सुनीता कुमारी, प्रभारी बीपीएम जमुई सदर दिनेश कुमार दास समेत जीविका दीदियां मौजूद थीं।
समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ, जमुई की 1335 जीविका दीदियों को मिली दूसरी किस्त जमुई. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। पटना के बापू सभागार से मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की पांच लाख महिला लाभुकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री नवीन की उपस्थिति में किया गया। इसमें जिले की बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जमुई जिले की 1335 जीविका दीदियों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका निधि से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण, विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत 112 ग्रामीण हाट के निर्माण का कार्यारंभ तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। एनआईसी कक्ष
में जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने कार्यक्रम में शामिल जीविका दीदियों से बातचीत की और उनके स्वरोजगार से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जीविका दीदियों ने भी अपने-अपने स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों की जानकारी साझा की। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जमुई जिले में तीन लाख से अधिक महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये रोजगार शुरू करने के लिए उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराए जा चुके हैं। योजना का लाभ लेकर महिलाएं पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर समेत विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियां शुरू कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड की दिघी पंचायत में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का भी शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी, संचार प्रबंधक सुनीता कुमारी, प्रभारी बीपीएम जमुई सदर दिनेश कुमार दास समेत जीविका दीदियां मौजूद थीं।
- बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल रेफर रास्ते में मौत बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल रेफर रास्ते में मौत अलीगंज,अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। मृतका की पहचान कैथा गांव निवासी 45 वर्षीय किरण देवी, पति सुरेंद्र मांझी के रूप में बताई गई है। परिजनों के अनुसार, गांव की आशा कार्यकर्ता महिला को सरकारी योजना के तहत राशि मिलने की बात कहकर बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए अलीगंज पीएचसी लेकर गई थी। बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे महिला का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के बाद काफी देर तक उसे होश नहीं आया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के साथ उसकी गोतनी भी अस्पताल गई थी। परिजनों को फोन के माध्यम से महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। जब परिजन अलीगंज पीएचसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मरीज को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद परिजन आनन-फानन में जमुई सदर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला की मौत हो चुकी थी। पीएचसी प्रभारी ने कहा- सांस लेने में हो रही थी परेशानी इस संबंध में अलीगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. साजिद हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें है। महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन एक एनजीओ के माध्यम से कराया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर संबंधित एनजीओ की जांच कराने की मांग की है। साथ ही मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले में एनजीओ की भूमिका और ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने के कारणों की जांच की मांग उठ रही है।1
- 🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱 🍄 घर पर प्लास्टिक में प्राकृतिक तरीके से कम जगह में मशरूम उगाएँ। 🌱1
- लखीसराय। मंडल कारा विधिक सेवा प्राधिकार में क्या निरीक्षण मंडल कारा का विधिक सेवा प्राधिकार ने किया निरीक्षण। लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार सहित कर्मी सदानंद कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता की जानकारी ली गई। बताया गया कि अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में असमर्थ बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बंदी आवेदन कर सकते हैं। टीम ने मंडल कारा के अस्पताल, विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का भी निरीक्षण किया। बंदियों से पूछताछ में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर कारा अधीक्षक को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।1
- घरों में छापेमारी, 13 लीटर चुलाई शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने घरों से कुल 13 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्व. प्रेमन यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के घर से 3.5 लीटर चुलाई शराब मिली। दूसरी कार्रवाई शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में की गई, जहां स्व. भुनेश्वर मांझी के घर से 9.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि दोनों कार्रवाई एएसआई डिम्पी कुमारी, शंभूनाथ पांडेय और सशस्त्र बलों की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।1
- भारत में आरक्षण (Reservation) की वजह से देश के हालात @sauravjbt1
- खेशनरो नीमाडीह सड़क कीचड़मुक्त ,युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य खेशनरों-निमाडीह सड़क कीचड़मुक्त, युवा समाजसेवी मनोहर लाल यादव ने निजी खर्च से कराया कार्य गावां/गिरिडीह :-गदर पंचायत के खेशनरों-निमाडीह गांव जाने वाली सड़क की स्थिति लंबे समय से काफी जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर कीचड़ एवं पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार समस्या काफी दिनों से बनी हुई थी, लेकिन इस ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। इसी बीच गांव के युवा साथी अजय कुमार ने सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी युवा समाजसेवी एवं भावी मुखिया उम्मीदवार मनोहर लाल यादव को दी। सूचना मिलते ही मनोहर लाल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने निजी खर्च पर जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क पर जमा कीचड़ एवं पानी को हटवाने का कार्य शुरू कराया। जेसीबी के माध्यम से सड़क की साफ-सफाई कर आवागमन को सुगम बनाया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की सफाई होने से अब आने-जाने में काफी सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। इस कार्य में संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश यादव, अजीत कुमार, जागेश्वर यादव, महेंद्र यादव, भुनेश्वर यादव सहित दर्जनों युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने मनोहर लाल यादव एवं सभी युवा साथियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है4
- BPSC AE रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- "इंजीनियर जैसी महत्वपूर्ण भर्ती से खिलवाड़ बंद करो" जल्द जारी हो सहायक अभियंता भर्ती का परिणाम BPSC AE रिजल्ट में देरी: अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कहा- "इंजीनियर जैसी महत्वपूर्ण भर्ती से खिलवाड़ बंद करो" जल्द जारी हो सहायक अभियंता भर्ती का परिणाम1
- वर्षों के जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शेखोपुरसराय में वर्षों से जलजमाव और गड्ढों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। भेदली चौक के समीप सैकड़ों ग्रामीणों ने शेखोपुरसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों और जमा गंदे पानी के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। अधिवक्ता शंकर प्रियदर्शी भी इसी सड़क के गड्ढे में गिरकर पैर तुड़वा चुके हैं और उन्होंने प्रशासन को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जलजमाव का स्थायी समाधान, सड़क की मरम्मत और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए।1
- तिसरी: मलेरिया से पति की मौत, 3 बच्चों संग टपकती मिट्टी की छत के नीचे फुल्वा समाजसेवी अकलेश्वर साव ने उठाई आवास देने की मांग तिसरी: मलेरिया से पति की मौत, 3 बच्चों संग टपकती मिट्टी की छत के नीचे फुल्वा समाजसेवी अकलेश्वर साव ने उठाई आवास देने की मांग तिसरी प्रखंड के चन्दौरी पंचायत अंतर्गत ग्राम मोदी विधा में 24 वर्षीय फुल्वा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते दिनों मलेरिया व टाइफाइड से पीड़ित पति स्व० रीतलाल रविदास की इलाज के दौरान बोकारो के अस्पताल में मौत हो गई। पति के जाने के बाद 3 छोटे-छोटे बच्चों जिसमें एक बच्चा अभी गोद में है के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी लाचार फुल्वा पर आ गई है। पीड़ित महिला का परिवार फिलहाल एक जर्जर मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर है, जिसकी छत से बारिश का पानी टपकता है। फुल्वा देवी ने उपायुक्त गिरिडीह और BDO तिसरी को आवेदन देकर आवास, पेंशन, राशन कार्ड और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने की गुहार लगाई है। समाजसेवी अकलेश्वर साव ने की प्रशासनिक मदद की मांग इस पूरे मामले पर चन्दौरी पंचायत के समाजसेवी अकलेश्वर साव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन व सरकार से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि— "फुल्वा देवी का परिवार अत्यंत गरीब और असहाय स्थिति में है। सिर पर सुरक्षित छत न होने से बच्चों के साथ रहना जोखिम भरा है। सरकार और प्रखंड प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इस पीड़ित परिवार को तुरंत अबुआ/पीएम आवास योजना का लाभ देना चाहिए। साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक सहायता और राशन कार्ड तुरंत मुहैया कराया जाए।2