Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा अनोखा रंग, राखी बांधकर बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।रक्षाबंधन के अवसर पर परिवारों में उत्सव जैसा माहौल रहा। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस पावन पर्व पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे और प्रेम एवं स्नेह के साथ त्योहार मनाया।
Kabindar kumar
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा अनोखा रंग, राखी बांधकर बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।रक्षाबंधन के अवसर पर परिवारों में उत्सव जैसा माहौल रहा। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस पावन पर्व पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे और प्रेम एवं स्नेह के साथ त्योहार मनाया।
More news from बिहार and nearby areas
- रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा अनोखा रंग, राखी बांधकर बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।रक्षाबंधन के अवसर पर परिवारों में उत्सव जैसा माहौल रहा। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस पावन पर्व पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे और प्रेम एवं स्नेह के साथ त्योहार मनाया।1
- मानसी प्रखंड केबदलाघाट ढाला के पास लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे यात्री बदलाघाट ढाला के पास लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे यात्री खगड़िया | मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के बलहा पंचायत अंतर्गत बदलाघाट ढाला के समीप शुक्रवार को भीषण महाजाम लग गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री व वाहन चालक घंटों फंसे रहे। यातायात का दबाव बढ़ने के कारण स्टेशन परिसर में भी करीब आधे घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा। शुक्रवार को मां कात्यायनी धाम में बैरागन के दिन और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आम लोग आवागमन कर रहे थे। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बदलाघाट ढाला के आसपास महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे महिला, बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक परेशान रहे। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा भीड़ के समय पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।1
- toxic Movie South movie1
- सौर बाजार में रक्षा बंधन को लेकर पूरे दिन लगी रही लोगों की भारी भीड़ भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षा बंधन को लेकर सौर बाजार में लोगों की भारी भीड़ लग गई जबकि मिठाई के दुकान पर रंग विरंग के स्वादिष्ट मिठाई भी लगभग सभी दुकानों में देखी गई जहां लोग अपने पसंद का मिठाई खरीद सके। हालाकि महंगाई की मार इस त्यौहार पर देखने को नहीं मिला। इसके अलावा राखी की दुकानों पर भी खास करके महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही जहां रंग विरंग की राखी को देखकर महिला समझ नहीं पा रही थी की कौन सा राखी खरीदा जा सके। मुख्य सड़क मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी जिससे वाहन चालक को जाम से निकलने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। हालाकि मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चालकों को आवागमन में ज्यादा परेशानी नहीं हो इसके लिए सौर बाजार थाना पुलिस ट्रैफिक को संभालने में लगी हुई थी इसके बाबजूद भी ई रिक्शा चालक के मनमानी रवैया से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं स्थानीय प्रशासन से लोगों से अनुरोध करते हुए बताया की पर्व त्यौहार में नकली मिठाई का प्रचलन बढ़ जाता है जिससे सेहत पर भी नुकसान होता है ऐसे में मिठाई खरीदने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।1
- *आज बिहार के सभी जिलों में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस दीदी को पेट्रोलिंग टीम अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों मे फ्लैग ऑफ किया गया*।1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप। खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा शाम करीब सात बजे तक चलता रहा। सूचना मिलने पर गोगरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, पसराहा गांव निवासी गुंजन कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। दरअसल में महिला का पहला बच्चा था। जो लड़की के रूप में जन्म लिया था। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक रोसक कुमार का कहना है कि बच्चा मृत अवस्था में ही पैदा हुआ था। चिकित्सक ने इलाज में किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। नवजात की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के दावों में अंतर है। गोगरी थाना के 112 पुलिस के एएसआई चितरंजन ओझा ने बताया कि मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- gaon mein road per masala banane ka kahan tak yah sahi hai yah chij aap dekhiae aur yah Van vibhag lekar kat ke jhuki chhod deta hai logon kam karna hai to saaf बगल-बगल karna chahie usko3
- कस्तूरबा विद्यालय में अधिकारियों ने छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन कस्तूरबा विद्यालय में अधिकारियों ने छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन खगड़िया | चौथम गौतम कुमार चौरसिया चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अधिकारियों और अतिथियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। अधिकारियों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, सीओ रविराज, शिक्षा डीपीओ स्थापना आकांक्षा चौधरी, बीपीआरओ प्रमथ मयंक, प्रभारी बीईओ मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह सत्यम कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय की वार्डन प्रीति कुमारी एवं शिक्षिकाएं संजू कुमारी और रीना कुमारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के साथ पर्व मनाना भावनात्मक और सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्राएं लगन से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करें, इसके लिए शिक्षा विभाग हरसंभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्सवपूर्ण रहा। खुशबू, अन्नू, आंचल सहित कई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।1