logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

toxic Movie South movie

5 hrs ago
user_Ankaj-kumar123
Ankaj-kumar123
ग्वालपाड़ा, मधेपुरा, बिहार•
5 hrs ago

toxic Movie South movie

More news from बिहार and nearby areas
  • toxic Movie South movie
    1
    toxic Movie South movie
    user_Ankaj-kumar123
    Ankaj-kumar123
    ग्वालपाड़ा, मधेपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा अनोखा रंग, राखी बांधकर बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।रक्षाबंधन के अवसर पर परिवारों में उत्सव जैसा माहौल रहा। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस पावन पर्व पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे और प्रेम एवं स्नेह के साथ त्योहार मनाया।
    1
    रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा अनोखा रंग, राखी बांधकर बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।रक्षाबंधन के अवसर पर परिवारों में उत्सव जैसा माहौल रहा। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस पावन पर्व पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे और प्रेम एवं स्नेह के साथ त्योहार मनाया।
    user_Kabindar kumar
    Kabindar kumar
    सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    57 min ago
  • सौर बाजार में रक्षा बंधन को लेकर पूरे दिन लगी रही लोगों की भारी भीड़ भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षा बंधन को लेकर सौर बाजार में लोगों की भारी भीड़ लग गई जबकि मिठाई के दुकान पर रंग विरंग के स्वादिष्ट मिठाई भी लगभग सभी दुकानों में देखी गई जहां लोग अपने पसंद का मिठाई खरीद सके। हालाकि महंगाई की मार इस त्यौहार पर देखने को नहीं मिला। इसके अलावा राखी की दुकानों पर भी खास करके महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही जहां रंग विरंग की राखी को देखकर महिला समझ नहीं पा रही थी की कौन सा राखी खरीदा जा सके। मुख्य सड़क मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी जिससे वाहन चालक को जाम से निकलने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। हालाकि मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चालकों को आवागमन में ज्यादा परेशानी नहीं हो इसके लिए सौर बाजार थाना पुलिस ट्रैफिक को संभालने में लगी हुई थी इसके बाबजूद भी ई रिक्शा चालक के मनमानी रवैया से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं स्थानीय प्रशासन से लोगों से अनुरोध करते हुए बताया की पर्व त्यौहार में नकली मिठाई का प्रचलन बढ़ जाता है जिससे सेहत पर भी नुकसान होता है ऐसे में मिठाई खरीदने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
    1
    सौर बाजार में रक्षा बंधन को लेकर पूरे दिन लगी रही लोगों की भारी भीड़ 
भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षा बंधन को लेकर सौर बाजार में लोगों की भारी भीड़ लग गई जबकि मिठाई के दुकान पर रंग विरंग के स्वादिष्ट मिठाई भी लगभग सभी दुकानों में देखी गई जहां लोग अपने पसंद का मिठाई खरीद सके। हालाकि महंगाई की मार इस त्यौहार पर देखने को नहीं मिला। इसके अलावा राखी की दुकानों पर भी खास करके महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही जहां रंग विरंग की राखी को देखकर महिला समझ नहीं पा रही थी की कौन सा राखी खरीदा जा सके। मुख्य सड़क मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी जिससे वाहन चालक को जाम से निकलने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। हालाकि मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चालकों को आवागमन में ज्यादा परेशानी नहीं हो इसके लिए सौर बाजार थाना पुलिस ट्रैफिक को संभालने में लगी हुई थी इसके बाबजूद भी ई रिक्शा चालक के मनमानी रवैया से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं स्थानीय प्रशासन से लोगों से अनुरोध करते हुए बताया की पर्व त्यौहार में नकली मिठाई का प्रचलन बढ़ जाता है जिससे सेहत पर भी नुकसान होता है ऐसे में मिठाई खरीदने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • मंहगाई के असर के बीच रक्षाबंधन पर्व आज, बाजारों में चहल-पहल हुई तेज नई बात, संवाददाता। कुमारखंड । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में रक्षा बंधन को लेकर बुधवार से चहल पहल बढ़ गई है। शुक्रवार को भाई बहन के प्यार का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर मंहगाई की मार भी देखने को मिल रही है। राखी और मिठाई के दाम में बढ़ोतरी होने से जेब पर सीधा असर देखने को मिलेगा। बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी तथा भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए वचन देगा। राखी की खरीददारी को लेकर कुमारखंड, रामनगर, परमानंदपुर, टिकुलिया, यदुआपट्टी, रानीपट्टी सुखासन, बेलारी, भतनी, रहटा, मधुबनी, लक्ष्मीपुर भगवती स्थित हाट बाजारों में स्थित दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी रही। दोपहर बाद रक्षाबंधन के दो दिन पहले से ही बाजार सजने लगी है। सड़क किनारे रंग बिरंगी राखी की दुकानें सज गई। बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत और बढिया राखियां खरीदने का दौर धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लगी। वैसे इस पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को राखी व मिठाई की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिला। इन दुकानों पर महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती राखियां उपलब्ध है। राखियों और मिठाई की खरीदारी बहनों द्वारा एकदिन पहले जोर पकड़ ली। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कूरियर से राखियां भेज चुकी है। रुद्राक्ष, चांदी की राखियां सहित अन्य कई प्रकार की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजाइन वाली राखियां खूब पसंद आ रही हैं। राखी विक्रेता नरेश राय, पप्पू साह, रिपुुुदमन ठाकुर, अभेदानंद ठाकुर, संतोष गोस्वामी, आशीष झा सहित अन्य दुकानदार का कहना है कि कई कंपनियों ने बाजार में रंग बिरंगी राखियां उतारी हैं। बहनों द्वारा नये डिजाइन की राखी ज्यादा पसंद की जा रही है । दूसरी ओर मिठाई की खरीददारी भी जमकर की जा रही हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को पूर्णिमा के उदया तिथि में रहने के कारण रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में पंडित सुशील कुमार झा ने बताया कि कि शुक्रवार को 10.46से 12.22 बजे तक राहुकाल रहने के कारण सबेरे 9.08से दिन के 10:45 बजे तक और उसके बाद 1.52 बजे दिन से 4.32 बजे तक राखी बांधने का शुभ योग है। उन्होंने कहा कि राहु काल में रक्षा सूत्र बांधना वर्जित है। फोटो - रामनगर बाजार में राखी की दुकान पर दिख रही मंहगाई का असर
    1
    मंहगाई के असर के बीच रक्षाबंधन पर्व आज, बाजारों में चहल-पहल हुई तेज  

नई बात, संवाददाता।
कुमारखंड । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में रक्षा बंधन को लेकर बुधवार से चहल पहल बढ़ गई है। शुक्रवार को भाई बहन के प्यार का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर मंहगाई की मार भी देखने को मिल रही है। राखी और मिठाई के दाम में बढ़ोतरी होने से जेब पर सीधा असर देखने को मिलेगा। बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी तथा भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए वचन देगा। राखी की खरीददारी को लेकर कुमारखंड, रामनगर, परमानंदपुर, टिकुलिया, यदुआपट्टी, रानीपट्टी सुखासन, बेलारी, भतनी, रहटा, मधुबनी, लक्ष्मीपुर भगवती स्थित हाट बाजारों में स्थित दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी रही।  दोपहर बाद रक्षाबंधन के दो दिन पहले से ही बाजार सजने लगी है। सड़क किनारे रंग बिरंगी राखी की दुकानें सज गई। बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत और बढिया राखियां खरीदने का दौर धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लगी। वैसे इस पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को राखी व मिठाई की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिला। इन दुकानों पर महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती राखियां उपलब्ध है। राखियों और मिठाई की खरीदारी बहनों द्वारा एकदिन पहले जोर पकड़ ली। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कूरियर से राखियां भेज चुकी है। रुद्राक्ष, चांदी की राखियां सहित अन्य कई प्रकार की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजाइन वाली राखियां खूब पसंद आ रही हैं। राखी विक्रेता नरेश राय, पप्पू साह, रिपुुुदमन ठाकुर, अभेदानंद ठाकुर, संतोष गोस्वामी, आशीष झा सहित अन्य दुकानदार का कहना है कि कई कंपनियों ने बाजार में रंग बिरंगी राखियां उतारी हैं। बहनों द्वारा नये डिजाइन की राखी ज्यादा पसंद की जा रही है । दूसरी ओर मिठाई की खरीददारी भी जमकर की जा रही हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को पूर्णिमा के उदया तिथि में रहने के कारण रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में पंडित सुशील कुमार झा ने बताया कि कि शुक्रवार को 10.46से 12.22 बजे तक राहुकाल रहने के कारण सबेरे 9.08से दिन के 10:45 बजे तक और उसके बाद 1.52 बजे दिन से 4.32 बजे तक राखी बांधने का शुभ योग है।  उन्होंने कहा कि राहु काल में रक्षा सूत्र बांधना वर्जित है। 
फोटो - रामनगर बाजार में राखी की दुकान पर दिख रही मंहगाई का असर
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    22 hrs ago
  • मानसी प्रखंड केबदलाघाट ढाला के पास लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे यात्री बदलाघाट ढाला के पास लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे यात्री खगड़िया | मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के बलहा पंचायत अंतर्गत बदलाघाट ढाला के समीप शुक्रवार को भीषण महाजाम लग गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री व वाहन चालक घंटों फंसे रहे। यातायात का दबाव बढ़ने के कारण स्टेशन परिसर में भी करीब आधे घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा। शुक्रवार को मां कात्यायनी धाम में बैरागन के दिन और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आम लोग आवागमन कर रहे थे। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बदलाघाट ढाला के आसपास महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे महिला, बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक परेशान रहे। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा भीड़ के समय पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।
    1
    मानसी प्रखंड केबदलाघाट ढाला के पास लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे यात्री
बदलाघाट ढाला के पास लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे यात्री
खगड़िया | मानसी
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के बलहा पंचायत अंतर्गत बदलाघाट ढाला के समीप शुक्रवार को भीषण महाजाम लग गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री व वाहन चालक घंटों फंसे रहे। यातायात का दबाव बढ़ने के कारण स्टेशन परिसर में भी करीब आधे घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा।
शुक्रवार को मां कात्यायनी धाम में बैरागन के दिन और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आम लोग आवागमन कर रहे थे। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बदलाघाट ढाला के आसपास महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
भीषण गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे महिला, बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक परेशान रहे। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा भीड़ के समय पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • नवहट्टा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल, कचरा फैलाकर जताया विरोध 5 महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप, सफाई कर्मियों ने किया काम बंद
    1
    नवहट्टा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल, कचरा फैलाकर जताया विरोध
5 महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप, सफाई कर्मियों ने किया काम बंद
    user_Mukesh kr mandal
    Mukesh kr mandal
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    23 min ago
  • झूलन का आखिरी दिन नवगछिया पहले के झूलन की बात ही कुछ और थी नवगछिया का झूलन… पहले की बात ही कुछ और थी 🥹🎡 क्या आपको भी अपना बचपन वाला झूलन याद है? ❤️ बताइए, पहले का झूलन कैसा होता था? 👇 #naugachia
    1
    झूलन का आखिरी दिन नवगछिया पहले के झूलन की बात ही कुछ और थी
नवगछिया का झूलन… पहले की बात ही कुछ और थी 🥹🎡
क्या आपको भी अपना बचपन वाला झूलन याद है? ❤️
बताइए, पहले का झूलन कैसा होता था? 👇
#naugachia
    user_Explore Naugachia
    Explore Naugachia
    Content Creator (YouTuber) नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • सौर बाजार के जीरो माइल चौक पर जल जमाव की समस्या से लोगों को आवागमन में हो रही है भारी परेशानी नगर पंचायत सौर बाजार के रीढ़ कहे जाने वाले जीरो माईल चौक वर्षों से उपेक्षा का शिकार होते आया है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार एवं लोगों ने बताया की जीरो माईल चौक से कई स्थानों तक लोग सफर करते हैं मगर न तो यात्री के लिए समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के शुद्ध पानी का कोई व्यवस्था है। इतना ही नहीं शौचालय भवन नहीं रहने से खास करके महिला यात्री को ज्यादा परेशानी होती है। इसके अलावा जीरो माईल चौक पर बारिश के दिनों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। जल निकासी को लेकर अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि को अवगत भी करवाया गया है मगर उसके द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाना घोर लापरवाही को दर्शाता है।
    1
    सौर बाजार के जीरो माइल चौक पर जल जमाव की समस्या से लोगों को आवागमन में हो रही है भारी परेशानी 
नगर पंचायत सौर बाजार के रीढ़ कहे जाने वाले जीरो माईल चौक वर्षों से उपेक्षा का शिकार होते आया है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार एवं लोगों ने बताया की जीरो माईल चौक से कई स्थानों तक लोग सफर करते हैं मगर न तो यात्री के लिए समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के शुद्ध पानी का कोई व्यवस्था है। इतना ही नहीं शौचालय भवन नहीं रहने से खास करके महिला यात्री को ज्यादा परेशानी होती है। इसके अलावा जीरो माईल चौक पर बारिश के दिनों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। जल निकासी को लेकर अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि को अवगत भी करवाया गया है मगर उसके द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाना घोर लापरवाही को दर्शाता है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.