logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजीतमल ब्लाक के अमावता में माता का भव्य एक दिवसीय जागरण आयोजित औरैया। जनपद के विकासखंड अजीतमल के ग्राम अमावता में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां एक दिवसीय माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक राधा बाल्मीकि रहीं, जिनके नेतृत्व में पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। जागरण में माता के भजन, कीर्तन एवं भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाने की अपील

9 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

अजीतमल ब्लाक के अमावता में माता का भव्य एक दिवसीय जागरण आयोजित औरैया। जनपद के विकासखंड अजीतमल के ग्राम अमावता में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां एक दिवसीय माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक राधा बाल्मीकि रहीं, जिनके नेतृत्व में पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। जागरण में माता के भजन, कीर्तन एवं भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाने की अपील

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश बाबू गौतम, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरैया ने की, जबकि संचालन पार्टी के प्रवक्ता अनवर सिंह यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के जीवन, विचारों और उनके समाजवादी आंदोलन में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समरथ पाल (एसआईआर प्रभारी, जनपद औरैया), पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’ तथा वरिष्ठ समाजसेवी लालजी शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि डॉ. लोहिया का पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को आत्मसात करें और समाजवादी मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें महेश कठेरिया (पूर्व जिलाध्यक्ष, एससी/एसटी प्रकोष्ठ), श्रीमती मीना कठेरिया (प्रदेश सदस्य, महिला सभा), नरसिंह यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), महेंद्र त्रिपाठी, नन्हू प्रधान, योगेश विसारिया, वैकुंठ यादव, क्षत्रपाल सिंह वर्मा, लालजी गुप्ता, गौरव यादव, वी.पी. यादव, राम सिंह पाल, मनीष कठेरिया, राजकुमार गौतम तथा राजन यादव प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. लोहिया के आदर्शों को अपनाने और समाज में समता व न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया।
    1
    औरैया। महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश बाबू गौतम, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरैया ने की, जबकि संचालन पार्टी के प्रवक्ता अनवर सिंह यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के जीवन, विचारों और उनके समाजवादी आंदोलन में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समरथ पाल (एसआईआर प्रभारी, जनपद औरैया), पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’ तथा वरिष्ठ समाजसेवी लालजी शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि डॉ. लोहिया का पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को आत्मसात करें और समाजवादी मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें महेश कठेरिया (पूर्व जिलाध्यक्ष, एससी/एसटी प्रकोष्ठ), श्रीमती मीना कठेरिया (प्रदेश सदस्य, महिला सभा), नरसिंह यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), महेंद्र त्रिपाठी, नन्हू प्रधान, योगेश विसारिया, वैकुंठ यादव, क्षत्रपाल सिंह वर्मा, लालजी गुप्ता, गौरव यादव, वी.पी. यादव, राम सिंह पाल, मनीष कठेरिया, राजकुमार गौतम तथा राजन यादव प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. लोहिया के आदर्शों को अपनाने और समाज में समता व न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • औरैया। पीड़ित महिलाओं ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि स्मार्ट वैल्यू आईटी संस्था ने लोगों को जोडती रही और उनसे रुपये जमा कराती रही और अब धोखाधड़ी हुई। करीब 3 सैकड़ा से अधिक महिलाओं के साथ लाखो रूपए की धोखाधड़ी होने की बात कही।
    1
    औरैया।  पीड़ित महिलाओं ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि स्मार्ट वैल्यू आईटी संस्था ने लोगों को जोडती रही और उनसे रुपये जमा कराती रही और अब धोखाधड़ी हुई। करीब 3 सैकड़ा से अधिक महिलाओं के साथ लाखो रूपए की धोखाधड़ी होने की बात कही।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *धुरंधर 2 का 'खौफ': पाकिस्तान की गलियों में जासूसों की तलाश!* धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में ख़ौफ़ का माहौल है। अब पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान लयारी जैसे इलाकों में लोग भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि फिल्म देखने के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है और लोग "हमज़ा अली मज़ारी" (फिल्म का पात्र) जैसे जासूसों को ढूंढ रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान विरोधी सामग्री और वहां के आतंकी नेटवर्क को दिखाए जाने के कारण इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए केवल 4 दिनों में दुनिया भर में लगभग ₹750 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*धुरंधर 2 का 'खौफ': पाकिस्तान की गलियों में जासूसों की तलाश!*
धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में ख़ौफ़ का माहौल है। अब पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान लयारी जैसे इलाकों में लोग भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि फिल्म देखने के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है और लोग "हमज़ा अली मज़ारी" (फिल्म का पात्र) जैसे जासूसों को ढूंढ रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान विरोधी सामग्री और वहां के आतंकी नेटवर्क को दिखाए जाने के कारण इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। धुरंधर 2  ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए केवल 4 दिनों में दुनिया भर में लगभग ₹750 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बड़ी खबर इटावा , 👉🏻बैखौफ हुए दबंग शाम 6 बजे दुकान में घुसकर दुकानदार पर किया हमला वीडियो वायरल सीसीटीवी कैमरे में कैद 👉🏻 आपको बता दे की खबर इटावा जनपद के थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम समथर से है जहां कुछ दबंगों ने दुकानदार पर हमला बोल दिया 👉🏻और दुकानदार सददाम के साथ बैठे रिस्तेदार साडू काशिम पर भी हमला बोल दिया साडू भी घायल 👉🏻और मारपीट करने लगे इसके बाद में दुकानदार की मां घर पर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई 👉🏻जहां पर दबंगों ने दुकानदार की मां पर पर भी जानलेवा हमला बोल दिया 👉🏻 जिससे दुकान दार सददाम कि माँ गंभीर रूप से घायल हो गयीं 👉🏻जिनको तुरंत एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल इटावा में भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा हैं हालत नाजुक बानी हुए हैं दवंग मौक़े से मौक़े फरार हैं
    2
    बड़ी खबर इटावा 
, 👉🏻बैखौफ हुए  दबंग शाम 6 बजे  दुकान में घुसकर दुकानदार पर किया हमला वीडियो वायरल सीसीटीवी कैमरे  में कैद 
👉🏻 आपको बता दे की खबर इटावा जनपद के थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम समथर से है जहां कुछ दबंगों ने  दुकानदार पर हमला बोल दिया
👉🏻और दुकानदार सददाम के  साथ बैठे रिस्तेदार साडू  काशिम पर भी हमला बोल दिया  साडू भी घायल 
👉🏻और मारपीट करने लगे इसके बाद में दुकानदार की मां  घर पर सूचना मिलते  ही घटनास्थल पर पहुंच गई 
👉🏻जहां पर दबंगों ने दुकानदार की मां पर  पर भी जानलेवा हमला बोल दिया
👉🏻 जिससे दुकान दार सददाम 
कि माँ गंभीर रूप से घायल हो गयीं 
👉🏻जिनको तुरंत एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल इटावा में  भर्ती कराया  जहाँ इलाज  चल रहा हैं हालत नाजुक बानी हुए हैं 
दवंग मौक़े से 
मौक़े फरार हैं
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिधूना दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना क्षेत्र स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संध्या आरती के समय मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से गूंज उठा। महिला और पुरुष भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ मां का आवाहन कर आरती में सहभागिता की। मंदिर समिति के अनुसार नवरात्रि के चलते प्रतिदिन भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है, जिससे भक्तों को बिना किसी परेशानी के मां के दर्शन मिल सकें।
    1
    बिधूना दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना क्षेत्र स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संध्या आरती के समय मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से गूंज उठा। महिला और पुरुष भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ मां का आवाहन कर आरती में सहभागिता की।
मंदिर समिति के अनुसार नवरात्रि के चलते प्रतिदिन भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है, जिससे भक्तों को बिना किसी परेशानी के मां के दर्शन मिल सकें।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ankur Tripathi
    1
    Post by Ankur Tripathi
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित जिला टीम देर रात घोषित कर दी गई। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद नई टीम की घोषणा की। जिला टीम में आठ उपाध्यक्षों के रूप में रजनीश पांडे, अमरचंद राठौर, सौरभ भूषण शर्मा, योगेंद्र कैथवार, सुधांशु ऋषि पांडे, इंद्रपाल पाल, मंजू सिंह चौहान और माधव राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला और मनु राजपूत को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा आठ जिला मंत्रियों के रूप में आशीष दुबे, आदर्श ठाकुर, प्रतीक राजावत, सुनील वाल्मीकि, विमल दुबे, रविंद्र शाक्य, वासुदेव प्रजापति और दीक्षांत गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र सेंगर तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में बृजेश बंधु और जगमोहन सिंह को नियुक्त किया गया है। मीडिया से बेहतर समन्वय को देखते हुए भूरे चौबे को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोनू सोनी को कार्यालय प्रभारी, सौरभ राजपूत को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अभिषेक त्रिपाठी को सह सोशल मीडिया प्रभारी तथा रविकांत गौर को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    1
    औरैया। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित जिला टीम देर रात घोषित कर दी गई। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद नई टीम की घोषणा की।
जिला टीम में आठ उपाध्यक्षों के रूप में रजनीश पांडे, अमरचंद राठौर, सौरभ भूषण शर्मा, योगेंद्र कैथवार, सुधांशु ऋषि पांडे, इंद्रपाल पाल, मंजू सिंह चौहान और माधव राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला और मनु राजपूत को महामंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा आठ जिला मंत्रियों के रूप में आशीष दुबे, आदर्श ठाकुर, प्रतीक राजावत, सुनील वाल्मीकि, विमल दुबे, रविंद्र शाक्य, वासुदेव प्रजापति और दीक्षांत गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है।
कोषाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र सेंगर तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में बृजेश बंधु और जगमोहन सिंह को नियुक्त किया गया है। मीडिया से बेहतर समन्वय को देखते हुए भूरे चौबे को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
सोनू सोनी को कार्यालय प्रभारी, सौरभ राजपूत को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अभिषेक त्रिपाठी को सह सोशल मीडिया प्रभारी तथा रविकांत गौर को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.