गिद्धौर में 20 फिट गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार, बाल-बाल बचे कार पर सवार गिद्धौर थाना क्षेत्र के बांय गांव स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर शुक्रवार को लगभग 12 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि खोटाही नदी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। चालक को हल्की चोट आने की सूचना है। जानकारी के अनुसार कार हजारीबाग की ओर से चतरा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान खोटाही नदी के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि खोटाही नदी पर बने पुल की स्थिति काफी जर्जर है और सड़क के किनारे सुरक्षा घेराबंदी नहीं होने के कारण इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से यहां सुरक्षा बैरियर लगाने की मांग की है।

- Post by Md Amanullah1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- औरंगाबाद में 25 हजार के इनामी अपराधी छोटन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार। औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माली थाना क्षेत्र से 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी छोटन सिंह को गिरफ्तार किया गया। अंबा थाना क्षेत्र में सोनवर्षा एवं बलिया के बीच अहरा के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से ₹58,880/- की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में गठित SIT द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी की गई। साक्ष्य संकलन के बाद इनामी एवं कुख्यात अपराधी छोटन सिंह को माली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।1
- रफीगंज के काजीचक अमरपुरा नहर में डूब जाने से मोहम्मद असलम के 24 वर्षीय पुत्र अहमद रज्जा की मौत 12 अगस्त 2025 को हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को रफीगंज अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह द्वारा मृतक की आश्रित मां रुबिया खातून को ₹4लाख अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया। मृतक के चाचा गुलाम सरवर ने बताया कि 11अगस्त 2025 की संध्या में शौच करने के लिए मोहम्मद अहमद रज्जा उर्फ गुड्डू घर से निकले थे। रात्रि में वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाया था 12 अगस्त की सुबह में ग्रामीणों ने देखा कि छोटकी नहर में उक्त युवक की सो तैर रहा है। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी के अथक प्रयास से आज मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि मिला। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने कहा कि मृतक बेहद ही गरीब परिवार से थे। जिला प्रशासन की तत्परता से एवं कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया। अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद₹400000 का मुआवजा दिया गया।1
- बड़ी कार्रवाई छतरपुर सिली दाग पंचायत के रोजगार सेवक ₹6000 रिश्वत लेते गिरफ्तार1
- शिवपुरी, डोकोटांड, भुइयां टोली #हजारीबाग #वार्ड #नंबर 22 का यह #वीडियो दर्शा कर विनम्र अपील है भावी #मेयर व #वार्ड #पार्षद से कि यहां के गरीब व मजबूर निवासियों के हालत व हालात जरूर बदलने की कृपा करेंगे। इस चुनावी जंग में आप सभी प्रत्याशी स्वयं वहां पहुंचकर जरूर हालात से वाकिफ हो गए होंगे। नोट:- यह वीडियो PVM द्वारा सितंबर माह 2025 में बनाया गया था। #नगरनिगम #चुनाव #हजारीबाग #झारखंड1
- Post by Md Amanullah1
- रफीगंज के कासमा पुलिस ने बक्शी बिगहा मोड़ के समीप से 266 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी ओम प्रकाश चौटाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा दो मोटरसाइकिल को जप्त किया है एक मोटरसाइकिल चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार अपराह्न 3:30 में थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- NTPC बादम, CCL चंद्रगुप्त, अडानी एवं NMDC सहित अन्य कंपनियों को आवंटित कोल माइंस में अनियमितताओं पर चिंता NTPC Limited के बादम परियोजना, Central Coalfields Limited (CCL) के चंद्रगुप्त परियोजना, Adani Group, NMDC Limited तथा अन्य कंपनियों को आवंटित कोल माइंस क्षेत्रों में जनसुनवाई, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं मुआवजा भुगतान की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना ही कंपनियों एवं उनके MDO द्वारा बलपूर्वक भूमि खाली कर उत्खनन कार्य प्रारंभ किए जाने की सूचना अत्यंत चिंताजनक है। स्थानीय ग्रामीणों एवं भूमिधारकों के विरोध करने पर उनके विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कर भय और दमन का वातावरण बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विधि के शासन के विरुद्ध है। मैं सरकार से स्पष्ट रूप से मांग करता हूँ कि— *सर्वप्रथम सार्वजनिक जनसुनवाई विधिवत आयोजित की जाए। *विधि सम्मत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। *प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) सुनिश्चित किया जाए। *उचित एवं पारदर्शी मुआवजा भुगतान किया जाए। *ग्रामसभा एवं स्थानीय जनता की जनसहमति प्राप्त करने के पश्चात ही खनन कार्य प्रारंभ किया जाए। विकास कार्य जनहित में होना चाहिए, न कि जनता के अधिकारों का हनन कर। सरकार से आग्रह है कि वह अविलंब संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।1