Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी कार्रवाई छतरपुर सिली दाग पंचायत के रोजगार सेवक ₹6000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
Bikram reporting News
बड़ी कार्रवाई छतरपुर सिली दाग पंचायत के रोजगार सेवक ₹6000 रिश्वत लेते गिरफ्तार
More news from Palamu and nearby areas
- बड़ी कार्रवाई छतरपुर सिली दाग पंचायत के रोजगार सेवक ₹6000 रिश्वत लेते गिरफ्तार1
- तरहसी (पलामू): तरहसी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रमुख सिरिस्ता भुईयां ने औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नियमित समय पर कार्यालय नहीं खुलने और कर्मियों के समय पर उपस्थित नहीं रहने से दूर-दराज से आए ग्रामीणों को बिना काम कराए लौटना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने कार्यालय में खाली कुर्सी को जांच की और अनुपस्थित कर्मियों के नाम चिन्हित किए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार समय पर वेतन देती है, फिर भी यदि कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं निभाते हैं तो यह जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमुख ने राजस्व उप निरीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यालय के अभिलेखों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। अंचल सहायक कक्ष में भी कार्यों के लंबित रहने पर सख्त नाराजगी जताई गई। ऑनलाइन कार्यों के धीमे निष्पादन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगवाए जाएं और समयबद्ध तरीके से काम निपटाया जाए। बाल विकास परियोजना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था पर भी असंतोष व्यक्त किया गया। निर्धारित मानकों के पालन में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को सुधार का निर्देश दिया गया। मनरेगा कार्यालय में भी ऑपरेटर व रोजगार सेवक की अनुपस्थिति पर कड़ी आपत्ति दर्ज की गई और पंचायत स्तर पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रमुख ने कहा कि यह पहली चेतावनी है। यदि भविष्य में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक 15 दिन पर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमुख की इस कार्रवाई को आवश्यक कदम बताया है। लंबे समय से कार्यालय में अनियमितता और कर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के बाद कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई है।1
- नगर निगम डाल्टनगंज शाहपुर की जनता का समस्या पर कोई काम नहीं हुआ#डाल्टनगंज1
- रंका बांदु बजार विद्यालय में निशुल्क बच्चों के बीच ड्रेस के साथ शिक्षण किट का हुआ वितरण1
- गिद्धौर थाना क्षेत्र के बांय गांव स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर शुक्रवार को लगभग 12 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि खोटाही नदी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। चालक को हल्की चोट आने की सूचना है। जानकारी के अनुसार कार हजारीबाग की ओर से चतरा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान खोटाही नदी के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि खोटाही नदी पर बने पुल की स्थिति काफी जर्जर है और सड़क के किनारे सुरक्षा घेराबंदी नहीं होने के कारण इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से यहां सुरक्षा बैरियर लगाने की मांग की है।1
- छत्तीसगढ़ के रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार #Chhatisgarh #Smoking #ViralVideo | #ZeeNews1
- class 10th maths circle ⭕#math#circle1
- Post by Sunil singh1