Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन: लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई में लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। अब तक 7 अधिकारी बर्खास्त, लगभग ₹3–4 करोड़ की वसूली और 80 से अधिक ठेकेदारों व सप्लायर्स पर कार्रवाई की गई है। तकनीक और AI से निगरानी जारी है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है—जनता के पैसे का पारदर्शी उपयोग और नागरिकों तक उसका पूरा लाभ। — श्री संजय दुबे, ACS, नगरीय प्रशासन विभाग
Surendra sharma
मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन: लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई में लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। अब तक 7 अधिकारी बर्खास्त, लगभग ₹3–4 करोड़ की वसूली और 80 से अधिक ठेकेदारों व सप्लायर्स पर कार्रवाई की गई है। तकनीक और AI से निगरानी जारी है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है—जनता के पैसे का पारदर्शी उपयोग और नागरिकों तक उसका पूरा लाभ। — श्री संजय दुबे, ACS, नगरीय प्रशासन विभाग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन: लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई में लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। अब तक 7 अधिकारी बर्खास्त, लगभग ₹3–4 करोड़ की वसूली और 80 से अधिक ठेकेदारों व सप्लायर्स पर कार्रवाई की गई है। तकनीक और AI से निगरानी जारी है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है—जनता के पैसे का पारदर्शी उपयोग और नागरिकों तक उसका पूरा लाभ। — श्री संजय दुबे, ACS, नगरीय प्रशासन विभाग1
- डबरा पुलिस एक्शन एक्टिव मोड़ मे नजर आई अनु. विभा. अधिकारी पुलिस के निर्देशन मे कार्यवाही शुरू1
- दूसरों की निगरानी करने वाले खुद ही खतरे में , कौन करेगा अब उनकी सुरक्षा? डबरा ब्रेकिंग - दूसरों की निगरानी करने वाले खुद ही खतरे में, कौन करेगा अब उनकी सुरक्षा ? सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नहर रोड पर स्थित श्रीराम बाल विहार स्कूल के बाहर गेट पर लगे कैमरे को एक नकाब पोश चोर खींच ले गया यह पूरी घटना पास में लगे दूसरे कमरे में कैद हो गई । आखिरकार सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो दूसरों की सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं आज उन्हीं पर ढाका डाला गया है, अब सोचने वाली बातें यह है कि अब उनकी सुरक्षा कौन करेगा ?3
- फरार आरोपी को पुलिस ने कहां से किया गिरफ्तार और कैसे भेजा जेल थाना दुरसड़ा पुलिस ने फरार आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया,भेजा जेल दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल, द्वारा गुंडे बदमाशो पर सख़्त कार्यवाही के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना दुरसड़ा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 106/2026, धारा 307 एवं लूट की धाराओं में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक पंडित उर्फ अन्ना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दुरसड़ा उपनिरीक्षक नंदिनी शर्मा,आरक्षक सूरज यादव आरक्षक शैलेंद्र नोरोजी एवं कोतवाली थाने की फोर्स का सराहनीय योगदान रहा।।1
- पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बरका में दो लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय साधना की शादी 17 अप्रैल 2024 को भिंड जिले के फरदुआ निवासी राजीव कुशवाहा से हुई थी। शादी में पिता ने साढ़े तीन लाख रुपए नकद, प्लेटिना मोटरसाइकिल और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के पांच-छह महीने बाद पति नटी उर्फ राजीव, जेठानी बिन्ना, सास गुड्डी और ससुर बहादुर सिंह दो लाख रुपए की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने और खाना नहीं देने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को पति जेवर अपने पास रखकर उसे मायके छोड़ गया और दो लाख रुपए मिलने तक साथ रखने से इनकार कर दिया। मंगलवार 27 अक्टूबर को पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- *सेवड़ा में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल* *रात के अंधेरे में रेत के कारोबार की चर्चा, नए थाना प्रभारी की भूमिका पर उठे सवाल; प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?* *दतिया*। दतिया जिले के सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। आरोप हैं कि रात के अंधेरे में रेत का कारोबार संचालित किया जा रहा है और रेत माफिया खुलेआम नियमों को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस गतिविधि को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नए थाना प्रभारी के कार्यकाल में कथित अवैध रेत उत्खनन की गतिविधियां सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन पर प्रभावी रोक कब लगेगी? हालांकि, थाना प्रभारी के संरक्षण में उत्खनन होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। *काली रात में सफेद रेत का कारोबार!* रात के अंधेरे में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें यदि सही हैं, तो यह प्रशासनिक निगरानी के लिए गंभीर चुनौती है। सवाल यह भी है कि खनिज विभाग और पुलिस की निगरानी के बावजूद ऐसी गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं? क्या संबंधित विभागों को इन गतिविधियों की जानकारी है, या फिर कार्रवाई के अभाव में कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं? *वायरल वीडियो की जांच और कार्रवाई की मांग* सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की जांच किया जाना आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्षेत्र में रेत का उत्खनन वैध अनुमति के तहत हो रहा है या नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यदि अवैध उत्खनन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए संबंधित विभागों ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। *अब कार्रवाई का इंतजार* सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध कारोबार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब निगाहें पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग पर टिकी हैं। वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच, अवैध उत्खनन पर रोक और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना जरूरी है। बड़ा सवाल यह है कि यदि सेवड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन हो रहा है, तो इसे रोकने की जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित विभाग इस पर कब कार्रवाई करेंगे? *सेवड़ा में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल* *रात के अंधेरे में रेत के कारोबार की चर्चा, नए थाना प्रभारी की भूमिका पर उठे सवाल; प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?* *दतिया*। दतिया जिले के सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। आरोप हैं कि रात के अंधेरे में रेत का कारोबार संचालित किया जा रहा है और रेत माफिया खुलेआम नियमों को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस गतिविधि को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नए थाना प्रभारी के कार्यकाल में कथित अवैध रेत उत्खनन की गतिविधियां सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन पर प्रभावी रोक कब लगेगी? हालांकि, थाना प्रभारी के संरक्षण में उत्खनन होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। *काली रात में सफेद रेत का कारोबार!* रात के अंधेरे में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें यदि सही हैं, तो यह प्रशासनिक निगरानी के लिए गंभीर चुनौती है। सवाल यह भी है कि खनिज विभाग और पुलिस की निगरानी के बावजूद ऐसी गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं? क्या संबंधित विभागों को इन गतिविधियों की जानकारी है, या फिर कार्रवाई के अभाव में कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं? *वायरल वीडियो की जांच और कार्रवाई की मांग* सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की जांच किया जाना आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्षेत्र में रेत का उत्खनन वैध अनुमति के तहत हो रहा है या नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यदि अवैध उत्खनन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए संबंधित विभागों ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। *अब कार्रवाई का इंतजार* सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध कारोबार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब निगाहें पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग पर टिकी हैं। वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच, अवैध उत्खनन पर रोक और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना जरूरी है। बड़ा सवाल यह है कि यदि सेवड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन हो रहा है, तो इसे रोकने की जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित विभाग इस पर कब कार्रवाई करेंगे?1
- भोपाल में स्वदेशी मेले में पहुंचे लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ‘गुड्डू भैया’ भोपाल। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित स्वदेशी मेले में *लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा ‘गुड्डू भैया’ पहुंचे।* इस दौरान उनके साथ योग आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा जी,भाजपा दबोह मंडल अध्यक्ष श्री शिव कुमार गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। स्वदेशी अपनाएं, भारत को आगे बढ़ाएं।1
- भाजपा के पूर्व ग्रहमंत्री डॉक्टर मिश्रा से कांग्रेस विधायक हाथ मिलाते हुए कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर मंच से निकले दतिया में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भाषण के बाद वर्तमान कांग्रेस के दतिया विधायक घनश्याम सिंह बीच में ही मंच छोड़कर निकले दतिया नगर में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई जब पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के माइक पर बोलने के बाद वर्तमान कांग्रेस दतिया विधायक घनश्याम सिंह कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा से हाथ मिलाते हुए मंच से निकल गए। बताया जा रहा है कि मंच पर बागेश्वर महाराज से आशीर्वाद को लेकर कांग्रेस विधायक ने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ दिया। अचानक मंच छोड़ने से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए चर्चा का विषय बना रहा।।1