logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरार आरोपी को पुलिस ने कहां से किया गिरफ्तार और कैसे भेजा जेल थाना दुरसड़ा पुलिस ने फरार आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया,भेजा जेल दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल, द्वारा गुंडे बदमाशो पर सख़्त कार्यवाही के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना दुरसड़ा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 106/2026, धारा 307 एवं लूट की धाराओं में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक पंडित उर्फ अन्ना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दुरसड़ा उपनिरीक्षक नंदिनी शर्मा,आरक्षक सूरज यादव आरक्षक शैलेंद्र नोरोजी एवं कोतवाली थाने की फोर्स का सराहनीय योगदान रहा।।

1 hr ago
user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पंडोखर सरकार के प्रतिनिधि सागर ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को वस्त्र भेंट कर किया स्वागत दतिया नगर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम में पंडोखर सरकार के प्रतिनिधि मुकेश सागर ने बागेश्वर धाम महाराज को वस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद दतिया नगर में हो रहे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के भव्य कार्यक्रम में कई संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों का आगमन हुआ। इसी क्रम में पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज के प्रतिनिधि मुकेश सागर भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंच पर उपस्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। मुकेश सागर ने बागेश्वर महाराज को वस्त्र भेंट करते हुए उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच पर मौजूद सभी अतिथियों और पत्रकारों ने जयकारों के साथ दोनों महाराजों का अभिनंदन किया। पंडोखर धाम और बागेश्वर धाम दोनों ही बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हैं और दोनों धामों के प्रतिनिधियों का एक ही मंच पर मिलन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम में पत्रकारों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।।
    1
    पंडोखर सरकार के प्रतिनिधि सागर ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को वस्त्र भेंट कर किया स्वागत
दतिया नगर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम में पंडोखर सरकार के प्रतिनिधि मुकेश सागर ने बागेश्वर धाम महाराज को वस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद
दतिया नगर में हो रहे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के भव्य कार्यक्रम में कई संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों का आगमन हुआ।
इसी क्रम में पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज के प्रतिनिधि मुकेश सागर भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंच पर उपस्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया।
मुकेश सागर ने बागेश्वर महाराज को वस्त्र भेंट करते हुए उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच पर मौजूद सभी अतिथियों और पत्रकारों ने जयकारों के साथ दोनों महाराजों का अभिनंदन किया।
पंडोखर धाम और बागेश्वर धाम दोनों ही बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हैं और दोनों धामों के प्रतिनिधियों का एक ही मंच पर मिलन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम में पत्रकारों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन: लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई में लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। अब तक 7 अधिकारी बर्खास्त, लगभग ₹3–4 करोड़ की वसूली और 80 से अधिक ठेकेदारों व सप्लायर्स पर कार्रवाई की गई है। तकनीक और AI से निगरानी जारी है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है—जनता के पैसे का पारदर्शी उपयोग और नागरिकों तक उसका पूरा लाभ। — श्री संजय दुबे, ACS, नगरीय प्रशासन विभाग
    1
    मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन: लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई
वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई में लगभग 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं। अब तक 7 अधिकारी बर्खास्त, लगभग ₹3–4 करोड़ की वसूली और 80 से अधिक ठेकेदारों व सप्लायर्स पर कार्रवाई की गई है।
तकनीक और AI से निगरानी जारी है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है—जनता के पैसे का पारदर्शी उपयोग और नागरिकों तक उसका पूरा लाभ।
— श्री संजय दुबे, ACS, नगरीय प्रशासन विभाग
    user_Surendra sharma
    Surendra sharma
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बरका में दो लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय साधना की शादी 17 अप्रैल 2024 को भिंड जिले के फरदुआ निवासी राजीव कुशवाहा से हुई थी। शादी में पिता ने साढ़े तीन लाख रुपए नकद, प्लेटिना मोटरसाइकिल और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के पांच-छह महीने बाद पति नटी उर्फ राजीव, जेठानी बिन्ना, सास गुड्डी और ससुर बहादुर सिंह दो लाख रुपए की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने और खाना नहीं देने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को पति जेवर अपने पास रखकर उसे मायके छोड़ गया और दो लाख रुपए मिलने तक साथ रखने से इनकार कर दिया। मंगलवार 27 अक्टूबर को पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बरका में दो लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय साधना की शादी 17 अप्रैल 2024 को भिंड जिले के फरदुआ निवासी राजीव कुशवाहा से हुई थी। शादी में पिता ने साढ़े तीन लाख रुपए नकद, प्लेटिना मोटरसाइकिल और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के पांच-छह महीने बाद पति नटी उर्फ राजीव, जेठानी बिन्ना, सास गुड्डी और ससुर बहादुर सिंह दो लाख रुपए की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने और खाना नहीं देने का आरोप है।
पीड़िता के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को पति जेवर अपने पास रखकर उसे मायके छोड़ गया और दो लाख रुपए मिलने तक साथ रखने से इनकार कर दिया। मंगलवार 27 अक्टूबर को पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *सेवड़ा में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल* *रात के अंधेरे में रेत के कारोबार की चर्चा, नए थाना प्रभारी की भूमिका पर उठे सवाल; प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?* *दतिया*। दतिया जिले के सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। आरोप हैं कि रात के अंधेरे में रेत का कारोबार संचालित किया जा रहा है और रेत माफिया खुलेआम नियमों को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस गतिविधि को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नए थाना प्रभारी के कार्यकाल में कथित अवैध रेत उत्खनन की गतिविधियां सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन पर प्रभावी रोक कब लगेगी? हालांकि, थाना प्रभारी के संरक्षण में उत्खनन होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। *काली रात में सफेद रेत का कारोबार!* रात के अंधेरे में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें यदि सही हैं, तो यह प्रशासनिक निगरानी के लिए गंभीर चुनौती है। सवाल यह भी है कि खनिज विभाग और पुलिस की निगरानी के बावजूद ऐसी गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं? क्या संबंधित विभागों को इन गतिविधियों की जानकारी है, या फिर कार्रवाई के अभाव में कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं? *वायरल वीडियो की जांच और कार्रवाई की मांग* सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की जांच किया जाना आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्षेत्र में रेत का उत्खनन वैध अनुमति के तहत हो रहा है या नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यदि अवैध उत्खनन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए संबंधित विभागों ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। *अब कार्रवाई का इंतजार* सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध कारोबार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब निगाहें पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग पर टिकी हैं। वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच, अवैध उत्खनन पर रोक और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना जरूरी है। बड़ा सवाल यह है कि यदि सेवड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन हो रहा है, तो इसे रोकने की जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित विभाग इस पर कब कार्रवाई करेंगे? *सेवड़ा में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल* *रात के अंधेरे में रेत के कारोबार की चर्चा, नए थाना प्रभारी की भूमिका पर उठे सवाल; प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?* *दतिया*। दतिया जिले के सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। आरोप हैं कि रात के अंधेरे में रेत का कारोबार संचालित किया जा रहा है और रेत माफिया खुलेआम नियमों को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस गतिविधि को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नए थाना प्रभारी के कार्यकाल में कथित अवैध रेत उत्खनन की गतिविधियां सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन पर प्रभावी रोक कब लगेगी? हालांकि, थाना प्रभारी के संरक्षण में उत्खनन होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। *काली रात में सफेद रेत का कारोबार!* रात के अंधेरे में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें यदि सही हैं, तो यह प्रशासनिक निगरानी के लिए गंभीर चुनौती है। सवाल यह भी है कि खनिज विभाग और पुलिस की निगरानी के बावजूद ऐसी गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं? क्या संबंधित विभागों को इन गतिविधियों की जानकारी है, या फिर कार्रवाई के अभाव में कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं? *वायरल वीडियो की जांच और कार्रवाई की मांग* सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की जांच किया जाना आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्षेत्र में रेत का उत्खनन वैध अनुमति के तहत हो रहा है या नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यदि अवैध उत्खनन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए संबंधित विभागों ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। *अब कार्रवाई का इंतजार* सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध कारोबार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब निगाहें पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग पर टिकी हैं। वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच, अवैध उत्खनन पर रोक और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना जरूरी है। बड़ा सवाल यह है कि यदि सेवड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन हो रहा है, तो इसे रोकने की जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित विभाग इस पर कब कार्रवाई करेंगे?
    1
    *सेवड़ा में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल*

*रात के अंधेरे में रेत के कारोबार की चर्चा, नए थाना प्रभारी की भूमिका पर उठे सवाल; प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?*

*दतिया*। दतिया जिले के सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। आरोप हैं कि रात के अंधेरे में रेत का कारोबार संचालित किया जा रहा है और रेत माफिया खुलेआम नियमों को चुनौती दे रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर इस गतिविधि को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नए थाना प्रभारी के कार्यकाल में कथित अवैध रेत उत्खनन की गतिविधियां सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन पर प्रभावी रोक कब लगेगी? हालांकि, थाना प्रभारी के संरक्षण में उत्खनन होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
*काली रात में सफेद रेत का कारोबार!*
रात के अंधेरे में रेत के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें यदि सही हैं, तो यह प्रशासनिक निगरानी के लिए गंभीर चुनौती है। सवाल यह भी है कि खनिज विभाग और पुलिस की निगरानी के बावजूद ऐसी गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं? क्या संबंधित विभागों को इन गतिविधियों की जानकारी है, या फिर कार्रवाई के अभाव में कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं?
*वायरल वीडियो की जांच और कार्रवाई की मांग*
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की जांच किया जाना आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्षेत्र में रेत का उत्खनन वैध अनुमति के तहत हो रहा है या नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
यदि अवैध उत्खनन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए संबंधित विभागों ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
*अब कार्रवाई का इंतजार*
सेवड़ा क्षेत्र में रेत के कथित अवैध कारोबार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब निगाहें पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग पर टिकी हैं। वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच, अवैध उत्खनन पर रोक और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना जरूरी है।

बड़ा सवाल यह है कि यदि सेवड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन हो रहा है, तो इसे रोकने की जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित विभाग इस पर कब कार्रवाई करेंगे?

    user_Abnish Dubey
    Abnish Dubey
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ए*नगर में खुलेआम गांजा बिक्री की चर्चायें जोरों पर मादक पदार्थ तौलने से मना करने पर दुकानदार से दबंग द्वारा मारपीट का आरोप* *दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने का पीड़ित का दावा, वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप* समथर, झांसी , नगर में खुलेआम गांजा बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर में जी आई सी रोड पर रहने एक छोटे से किराना दुकानदार ने गांजा तौलने से इनकार करने पर अपने साथ मारपीट किए जाने और दुकान की गुल्लक से करीब 10 हजार रुपये निकालकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने समथर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने बताया दो दिन बाद भी स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर वायरल की है। पीड़ित दुकानदार की ओर से पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे नगर में रहने बाला एक दबंग व्यक्ति उसकी दुकान पर सामान तौलने आया उसे तौलने बाले सामान में गांजे जैसी गंध आई तो उसने उसे उसे तौलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दबंग ब्यक्ति गुस्से में आकर उसकी दुकान के अंदर घुस आया तथा उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। दुकानदार का आरोप है कि उक्त दबंग ने उसकी दुकान की गुल्लक में रखे लगभग 10 हजार रुपये निकालकर वहां से चला गया। पीड़ित ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि शिकायत देने के दो दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सार्वजनिक की। वायरल वीडियो में पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस के इर्द-गिर्द रहने वाले एक व्यक्ति एवं पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया हैं। घटना के बाद कस्बे में खुलेआम गांजा बिक्री को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, गांजा बिक्री से संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उक्त दबंग व्यक्ति की उच्च स्तरीय जांच जिलाधिकारी झांसी एवं पुलिस महानिदेशक से उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की है। नगर में खुलेआम गांजा बिक्री की चर्चायें जोरों पर मादक पदार्थ तौलने से मना करने पर दुकानदार से दबंग द्वारा मारपीट का आरोप दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने का पीड़ित का दावा, वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप समथर, झांसी , नगर में खुलेआम गांजा बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर में जी आई सी रोड पर रहने एक छोटे से किराना दुकानदार ने गांजा तौलने से इनकार करने पर अपने साथ मारपीट किए जाने और दुकान की गुल्लक से करीब 10 हजार रुपये निकालकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने समथर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने बताया दो दिन बाद भी स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर वायरल की है। पीड़ित दुकानदार की ओर से पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे नगर में रहने बाला एक दबंग व्यक्ति उसकी दुकान पर सामान तौलने आया उसे तौलने बाले सामान में गांजे जैसी गंध आई तो उसने उसे उसे तौलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दबंग ब्यक्ति गुस्से में आकर उसकी दुकान के अंदर घुस आया तथा उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। दुकानदार का आरोप है कि उक्त दबंग ने उसकी दुकान की गुल्लक में रखे लगभग 10 हजार रुपये निकालकर वहां से चला गया। पीड़ित ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि शिकायत देने के दो दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सार्वजनिक की। वायरल वीडियो में पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस के इर्द-गिर्द रहने वाले एक व्यक्ति एवं पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया हैं। घटना के बाद कस्बे में खुलेआम गांजा बिक्री को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, गांजा बिक्री से संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उक्त दबंग व्यक्ति की उच्च स्तरीय जांच जिलाधिकारी झांसी एवं पुलिस महानिदेशक से उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    1
    ए*नगर में खुलेआम गांजा बिक्री की चर्चायें जोरों पर मादक पदार्थ तौलने से मना करने पर दुकानदार से दबंग द्वारा मारपीट का आरोप*

*दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने का पीड़ित का दावा, वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप*

समथर, झांसी , नगर में खुलेआम गांजा बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर में जी आई सी रोड पर रहने एक छोटे से किराना दुकानदार ने गांजा तौलने से इनकार करने पर अपने साथ मारपीट किए जाने और दुकान की गुल्लक से करीब 10 हजार रुपये निकालकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने समथर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने बताया दो दिन बाद भी स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर वायरल की है। पीड़ित दुकानदार की ओर से पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे नगर में रहने बाला एक दबंग व्यक्ति उसकी दुकान पर सामान तौलने  आया उसे तौलने बाले सामान में गांजे जैसी गंध आई तो उसने उसे उसे तौलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दबंग ब्यक्ति गुस्से में आकर उसकी दुकान के अंदर घुस आया तथा उसे गाली-गलौज करते हुए  लात-घूंसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। दुकानदार का आरोप है कि उक्त दबंग ने उसकी दुकान की गुल्लक में रखे लगभग 10 हजार रुपये निकालकर वहां से चला गया। पीड़ित ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि शिकायत देने के दो दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सार्वजनिक की। वायरल वीडियो में पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस के इर्द-गिर्द रहने वाले एक व्यक्ति एवं पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया हैं।
घटना के बाद कस्बे में खुलेआम गांजा बिक्री को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, गांजा बिक्री से संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उक्त दबंग व्यक्ति की उच्च स्तरीय जांच जिलाधिकारी झांसी एवं पुलिस महानिदेशक से उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की है।
नगर में खुलेआम गांजा बिक्री की चर्चायें जोरों पर मादक पदार्थ तौलने से मना करने पर दुकानदार से दबंग द्वारा मारपीट का आरोप
दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने का पीड़ित का दावा, वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
समथर, झांसी , नगर में खुलेआम गांजा बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर में जी आई सी रोड पर रहने एक छोटे से किराना दुकानदार ने गांजा तौलने से इनकार करने पर अपने साथ मारपीट किए जाने और दुकान की गुल्लक से करीब 10 हजार रुपये निकालकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने समथर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने बताया दो दिन बाद भी स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर वायरल की है। पीड़ित दुकानदार की ओर से पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे नगर में रहने बाला एक दबंग व्यक्ति उसकी दुकान पर सामान तौलने  आया उसे तौलने बाले सामान में गांजे जैसी गंध आई तो उसने उसे उसे तौलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दबंग ब्यक्ति गुस्से में आकर उसकी दुकान के अंदर घुस आया तथा उसे गाली-गलौज करते हुए  लात-घूंसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। दुकानदार का आरोप है कि उक्त दबंग ने उसकी दुकान की गुल्लक में रखे लगभग 10 हजार रुपये निकालकर वहां से चला गया। पीड़ित ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि शिकायत देने के दो दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती सार्वजनिक की। वायरल वीडियो में पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस के इर्द-गिर्द रहने वाले एक व्यक्ति एवं पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया हैं।
घटना के बाद कस्बे में खुलेआम गांजा बिक्री को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, गांजा बिक्री से संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उक्त दबंग व्यक्ति की उच्च स्तरीय जांच जिलाधिकारी झांसी एवं पुलिस महानिदेशक से उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_BAAZ KI PAINI NAZAR NEWS
    BAAZ KI PAINI NAZAR NEWS
    Classified ads newspaper publisher मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • एमएलसी चुनाव में सपा की जीत को देखते हुए bkd पर कड़ी सुरक्षा
    1
    एमएलसी चुनाव में सपा की जीत को देखते हुए bkd पर कड़ी सुरक्षा
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • झाँसी इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन 2026 चुनाव में सपा के प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव की लगभग 25 हजार वोटों से जीत पक्की है, वहीं मतदान केंद्र से बाहर आते ही मानसिंह बोले- यह जीत देवतुल्य मतदाताओं का और माननीय अखिलेश यादव जी की, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है, मैं सभी नेताओं का आभार जताना चाहूंगा, यह चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा गया है, भारतीय जनता पार्टी मुद्दाविहीन पार्टी है, यह चुनाव पढ़े लिखे ग्रैजुएट लोगों का चुनाव था और इस चुनाव में मुद्दे हावी रहे और अंबेडकर साहब के संविधान की जीत है। byte विजयी प्रत्यासी मानसिंह यादव सपा
    4
    झाँसी 

इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन 2026 चुनाव में सपा के प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव की लगभग 25 हजार वोटों से जीत पक्की है, वहीं मतदान केंद्र से बाहर आते ही मानसिंह बोले- यह जीत देवतुल्य मतदाताओं का और माननीय अखिलेश यादव जी की, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है, मैं सभी नेताओं का आभार जताना चाहूंगा, यह चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा गया है, भारतीय जनता पार्टी मुद्दाविहीन पार्टी है, यह चुनाव पढ़े लिखे ग्रैजुएट लोगों का चुनाव था और इस चुनाव में मुद्दे हावी रहे और  अंबेडकर साहब के संविधान की जीत है।
byte
विजयी प्रत्यासी मानसिंह यादव सपा
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फरार आरोपी को पुलिस ने कहां से किया गिरफ्तार और कैसे भेजा जेल थाना दुरसड़ा पुलिस ने फरार आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया,भेजा जेल दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल, द्वारा गुंडे बदमाशो पर सख़्त कार्यवाही के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना दुरसड़ा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 106/2026, धारा 307 एवं लूट की धाराओं में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक पंडित उर्फ अन्ना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दुरसड़ा उपनिरीक्षक नंदिनी शर्मा,आरक्षक सूरज यादव आरक्षक शैलेंद्र नोरोजी एवं कोतवाली थाने की फोर्स का सराहनीय योगदान रहा।।
    1
    फरार आरोपी को पुलिस ने कहां से किया गिरफ्तार और कैसे भेजा जेल
थाना दुरसड़ा पुलिस ने फरार आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया,भेजा जेल
दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल, द्वारा गुंडे बदमाशो पर सख़्त कार्यवाही के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना दुरसड़ा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 106/2026, धारा 307 एवं लूट की धाराओं में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक पंडित उर्फ अन्ना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में 
थाना प्रभारी दुरसड़ा उपनिरीक्षक नंदिनी शर्मा,आरक्षक सूरज यादव आरक्षक शैलेंद्र नोरोजी एवं कोतवाली थाने की फोर्स का सराहनीय योगदान रहा।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.