उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर उबाल: झूलन चौक में सीएम का पुतला दहन, भाजपा युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन सिमडेगा: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिले में आक्रोश चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सिमडेगा के तत्वावधान में प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज झूलन चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय और सरकार की घोर विफलता करार दिया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। मेहनती युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, राकेश रविकांत प्रधान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर संटू गुप्ता, अनूप केसरी, रामविलास बड़ाईक, शिखा अग्रवाल, किशोरी साहू, प्रभु राम साहू, बबलू कुमार, अंकित कुमार झा एवं अमर रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर उबाल: झूलन चौक में सीएम का पुतला दहन, भाजपा युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन सिमडेगा: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिले में आक्रोश चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सिमडेगा के तत्वावधान में प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज झूलन चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय और सरकार की घोर विफलता करार दिया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। मेहनती युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, राकेश रविकांत प्रधान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर संटू गुप्ता, अनूप केसरी, रामविलास बड़ाईक, शिखा अग्रवाल, किशोरी साहू, प्रभु राम साहू, बबलू कुमार, अंकित कुमार झा एवं अमर रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- सिमडेगा: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिले में आक्रोश चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सिमडेगा के तत्वावधान में प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज झूलन चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय और सरकार की घोर विफलता करार दिया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। मेहनती युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून, राकेश रविकांत प्रधान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर संटू गुप्ता, अनूप केसरी, रामविलास बड़ाईक, शिखा अग्रवाल, किशोरी साहू, प्रभु राम साहू, बबलू कुमार, अंकित कुमार झा एवं अमर रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र में रविवार का दिन हादसों के नाम रहा। महज आधे घंटे के भीतर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पांच सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें कुल 8 लोग घायल हो गए। इन हादसों ने जहाँ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की पोल भी खोल दी है। *भीषण टक्कर: बोलेरो ने टेलर को मारी सीधी टक्कर* पहली और सबसे भीषण दुर्घटना कोनबीर नवाटोली में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कामडारा की ओर से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे एक टेलर को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार है रवि नायक (23 वर्ष): निवासी किन्दिरकेला गंगा कुमार महतो (26 वर्ष)निवासी गुमला राजकिशोर नायक (28 वर्ष): निवासी बीरू, सिमडेगा चारकु लोहरा (38 वर्ष): निवासी किन्दिरकेला अजित कुमार (27 वर्ष): निवासी लौंगा (इलाज जारी) गंभीर चोट लगने के कारण रवि, गंगा, राजकिशोर और चारकु को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। *सिलसिलेवार हादसों से थर्राया इलाका* दूसरा हादसा कोयल नदी पुल पर ट्रैक्टर और पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई, जिसमें ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं। तीसरा हादसा कोनबीर बैंक ऑफ इंडिया के पास सिमडेगा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने मनीजर उरांव नामक व्यक्ति को धक्का मार दिया। मनीजर को मामूली चोट लगी है, जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। अन्य घटनाएं सोलंगबिरा निवासी रेजिना तिर्की (58 वर्ष) और आर्या निवासी नामजन टोपनो (स्कूटी से गिरकर) भी अलग-अलग हादसों में घायल हुए। *अस्पताल की बदहाली: ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर* दुर्घटनाओं के बाद जब घायलों को रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, तो वहाँ की व्यवस्था देखकर परिजन और स्थानीय लोग दंग रह गए। पूरे अस्पताल में केवल एक आयुष डॉक्टर, डॉ. जाहिद ही तैनात थे। किसी भी एमबीबीएस डॉक्टर की उपस्थिति नहीं दिखी। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल से ड्यूटी चार्ट (कार्य तालिका) भी हटा दी गई है, जिससे यह पता न चल सके कि किस डॉक्टर की ड्यूटी कब है। इस संबंध में अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय लकड़ा ने फोन पर कहा कि, "डॉ. जाहिद आयुष डॉक्टर हैं, लेकिन वे सभी का इलाज करते हैं।" "चैतू उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस गुमला ने कहा कि यह अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही है। इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाए गी। *युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल* हादसे की सूचना मिलते ही कोनबीर के स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाई। युवाओं ने न केवल घायलों को अस्पताल पहुँचाया, बल्कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बीच घायलों के प्राथमिक उपचार और अन्य कार्यों में स्वास्थ्य कर्मियों का भरपूर सहयोग किया।1
- बसिया प्रखंड के महाराजगंज में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महुआ चुनने गई एक 56 वर्षीय महिला बिरसमुनि उराइन को जंगली हाथी ने बेरहमी से कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बिरसमुनि जंगल में महुआ बीन रही थीं, तभी झुंड से बिछड़ा एक अकेला हाथी अचानक उनके पीछे से आ धमका। महिला जब तक कुछ समझ पाती या भाग पाती, हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और पैरों से कुचल दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के परिजनों को 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। फॉरेस्टर शेखर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही शेष मुआवजा राशि भी जल्द सौंप दी जाएगी। *इलाके में अब भी डटा है हाथी, वन विभाग की अपील* फॉरेस्टर शेखर सिंह के अनुसार "हाथी संभवतः घाघरा की ओर से आया है और फिलहाल महाराजगंज के जंगल में ही मौजूद है। हमारी टीम उसे रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वे हाथी के करीब न जाएं और उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। 1
- Post by प्रकाश कुमार1
- चैनपुर : वन विभाग की टीम ने कुरुमगड़ वन क्षेत्र के अंतर्गत कातिंग पंचायत के ब्रह्मपुर गाँव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल की लकड़ियों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। तस्करों ने वन विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए कीमती लकड़ियों के ऊपर जलावन की लकड़ी बिछा रखी थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने इसे धर दबोचा।जानकारी के अनुसार, वनपाल को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर क्षेत्र से साल के बेशकीमती बोटा को ट्रैक्टर में लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वनपाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें क्यूआर टीम और वन विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे।वन विभाग की टीम ने जब ब्रह्मपुर की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका और तलाशी ली, तो दंग रह गए। ट्रैक्टर के डाले में नीचे साल के मोटे-मोटे बोटा लोड थे, जिन्हें छिपाने के लिए ऊपर से जलावन की सूखी लकड़ियों की एक परत बिछाई गई थी। पकड़े गए ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था, जो इसे अवैध कार्यों में इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि करता है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। फिलहाल ट्रैक्टर और उस पर लदी लकड़ी को कब्जे में लेकर वन परिसर लाया गया है। विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे किन लोगों का हाथ है और यह लकड़ी कहाँ ले जाई जा रही थी।1
- सिसई (गुमला)। सिसई में बीते माह 15 मार्च 2026 को आयोजित विराट हिन्दू महासम्मेलन की सफलता को लेकर रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंंदिर कुदरा सिसई के सभागार में समिति द्वारा रविवार को समीक्षा बैठक किया गया। इस बैठक में आयोजनकर्ता हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहु, विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, व्यवस्थापक प्रमुख मदन साहु, गजराज महतो, शंभु चौहान, कृष्णा कुमार साहु सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के समक्ष आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही सभी व्यय करने के बाद की बची हुई राशि की जानकारी भी दी। जिसपर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहु को उनके इस बेहतरीन और निस्वार्थ भाव से कोष का व्यवस्था संभालने के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद कहा।एवं बची हुई राशि को अगले वर्ष में होने वाले विराट हिन्दू महासम्मेलन के आयोजन के लिए समिति ने सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष को सौंप दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत के कारण ही सिसई में इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है इसके लिए समिति की ओर से सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हृदय से बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल क्षेत्र की जनता की भागीदारी को लेकर सिसई की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने अगले वर्ष होने वाले विराट हिन्दू महासम्मेलन को और भी भव्यपूर्ण तरीके से आयोजित करने की बात कही और कहा कि अगले वर्ष इतना ज्यादा भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा कि पूरे देश में सिसई का डंका बजेगा। और अंत में समीक्षा बैठक को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए इसका समापन किया गया।3
- सिसई प्रखंड के रावण दहन मैदान में 15 मार्च को हुए विराट हिन्दू माहसम्मेलन कार्यक्रम की सफलता पूर्वक संपन्न को लेकर रविवार को प्रखंड के रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में समीक्षा बैठक किया गया। बैठक से संजय वर्मा ने समिति के पदाधिकारी सहित प्रखंड वासियों को धन्यवाद दिया।1
- सिमडेगा:- जिले के विद्याथियों के लिए सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन की ओर प्रतियोगी परीक्षा संबंधी टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। रविवार को हुए टेस्ट परीक्षा में जिले के 110 विद्याथियों ने भाग लिया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः सुमित कुमार केशरी, राधिका कुमारी रजक तथा सफीक सोनिया को सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के टेस्ट आयोजित होने से हमे अपने तैयारी को मापने का अवसर मील पाएगा परीक्षा का डर कम होने के साथ ही भविष्य में होने वाले परीक्षाओं में परीक्षा देने में आसानी होगी क्योंकि हम पहले से अभ्यस्त रहेंगे। संस्थान के संचालक ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारा प्रयास हैं जिले के अधिक से अधिक विद्याथियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक किया जा सके। ओपन टेस्ट सीरीज हर पंद्रह दिन में आयोजित की जाएंगी ताकि सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले विद्याथियों को टेस्ट के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ हो और परीक्षा को ले कर उनकी तैयारी और बेहतर बनाया जा सके।1