चिरैली से SC/ST व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार नवीनगर थाना पुलिस ने चिरौली गांव से SC/ST एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त शुभम कुमार, पिता अशोक पांडेय, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चिरौली गांव में छापेमारी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध SC/ST एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। #NabinagarPolice #AurangabadPolice #BiharPolice #POCSOAct #SCSTAct #CrimeNews #PoliceAction #Arrest #BiharNews #Aurangabad #Nabinagar #BharatCrimeLiveNews
चिरैली से SC/ST व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार नवीनगर थाना पुलिस ने चिरौली गांव से SC/ST एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त शुभम कुमार, पिता अशोक पांडेय, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चिरौली गांव में छापेमारी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध SC/ST एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। #NabinagarPolice #AurangabadPolice #BiharPolice #POCSOAct #SCSTAct #CrimeNews #PoliceAction #Arrest #BiharNews #Aurangabad #Nabinagar #BharatCrimeLiveNews
- अम्बा पुलिस ने 36.2 लीटर विदेशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, टैम्पू जब्त कुटुंबा प्रखंड के अम्बा पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 36.2 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उपेन्द्र राम, पिता मुसाफिर राम, निवासी करकटपुर, थाना अकोडीगोला, जिला रोहतास के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक टैम्पू को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई अम्बा थाना कांड संख्या 143/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के मामले में की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #AurangabadPolice #BiharPolice #AmbaPolice #LiquorSeized #ForeignLiquor #Arrested #BiharCrime #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews1
- ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा रफीगंज, औरंगाबाद ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।1
- हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के पीरू,पचरुखिया सहित दर्जनों गांवों में भाकपा ने रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला हसपुरा प्रखंड के पीरू,रघुनाथ पुर,मलहारा, जैतपुर, पचरुखिया बाजार,सिहाड़ी, चौराही होते हुए हसपुरा में नुक्कड़ नाटक कर भाकपा की ओर से दिल्ली प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला गया1
- मेरा बुरा चाहने वालो.........काली माँ इंसाफ करेगी 🙏🚩1
- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर डटमी में किया गया क्यूज प्रतियोगिता हंटरगंज प्रखंड के डटमी गांव में जश्न ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को इनामी इल्मी दिनी कियूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुफ्ती मो रियाजुद्दीन, अबूतलहा नूरानी, संचालन मो हाशिम रजा, अब्दुल वाहिद, मौलाना फैजान के द्वारा किया गया क्यूज प्रतियोगिता में डाटम डाटमी एवं काशीकेवाल के मदरसा के दर्जनों बच्चे बच्चियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान एखलाक मोहम्मद, तहेरा साबिर, सनाया यासमीन, द्वितीय स्थान हमेरा परवीन, हाया फातिमा, शबनम तारा तृतीय स्थान तुबा फिरदौसी नाजरीन हेयात अली ने प्राप्त किया जिसे मुखिया प्रभुदेयाल यादव पंचायत समिति सदस्य इदरीश संसारी समाजसेवी मो फैयाज अंसारी मो तौफीक मो सिराज अंसारी के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को कप एवं मेडल पहनकर सम्मानित किया गया कमेटी के लोगों के द्वारा बताया गया कि इस तरह के प्रोग्राम करने से बच्चों के अंदर छिपे हुए प्रतिभा सामने आती है और सम्मान पाकर बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलती है और बच्चों को शिक्षा से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई वही कार्यक्रम को सफल बनाने में मो इरफान मो कुतुबुद्दीन मो खुर्शीद आलम मो असगर मो सागर मो कफील मो मोहसिन मो सनोवर के अलावा कमेटी के सभी लोग ने हम भूमिका निभाई1
- क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 🎙️ विज्ञापन वॉइसओवर क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 📚 Special BPSC TRE-4 Batch ⏰ समय – दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक 📅 शुरुआत – 6 सितंबर से और Bihar Special Batch ⏰ सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक। 🎯 तो देर किस बात की? अपने बेहतर भविष्य के लिए आज ही Shambhu S.G.S. Classes से जुड़िए। 📍 पता – J.J. College के पास 📞 संपर्क करें – 8757720400 Shambhu S.G.S. Classes — आज जुड़िए, बेहतर भविष्य की ओर बढ़िए!1
- भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।1
- बटाने नदी के पास स्कूटी से 32.2 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार कुटुंबा प्रखंड के अम्बा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बटाने नदी के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कूटी पर लदी कुल 32.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार, पिता स्व. कृत राम, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू के रूप में हुई है। अम्बा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बटाने नदी के समीप वाहन जांच के दौरान स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व स्कूटी को जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। #AurangabadPolice #BiharPolice #AmbaPolice #LiquorSeized #ForeignLiquor #Arrested #BiharCrime #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews1