*मवईअयोध्या* मवई क्षेत्र में रविवार की भोर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश से आसमान में घनघोर घटा छा गई और सुबह होते ही अंधेरा सा माहौल बन गया।इससे गर्मी से परेशान लोगों को जहां राहत मिली,वहीं मौसम विभाग ने संभावित खतरे को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या जनपद के कुछ स्थानों पर जैसे सिपहिया, कोटवा, मवई बाजार, मवई चौराहा नेवरा, बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए यह वर्षा खरीफ फसलों की तैयारी के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
*मवईअयोध्या* मवई क्षेत्र में रविवार की भोर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश से आसमान में घनघोर घटा छा गई और सुबह होते ही अंधेरा सा माहौल बन गया।इससे गर्मी से परेशान लोगों को जहां राहत मिली,वहीं मौसम विभाग ने संभावित खतरे को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या जनपद के कुछ स्थानों पर जैसे सिपहिया, कोटवा, मवई बाजार, मवई चौराहा नेवरा, बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए यह वर्षा खरीफ फसलों की तैयारी के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
- भीषण सड़क हादसा,दो की मौत अयोध्या। जनपद अयोध्या के रौजागांव मिल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा। लखनऊ की तरफ से आ रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने मारा जोरदार टक्कर एक महिला सहित दो की मौके पर मौत।एक व्यक्ति बस के नीचे दबा सीओ रुदौली आशीष निगम सहित चारों थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर रहे मौजूद। आनन, फानन में क्रेन मंगाकर पुलिस ने जीवित युवक को निकालकर भेजा अस्पताल।कराया जा रहा हाईवे बहाल। सभी मृतक व घायल पटरंगा थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा व मटोली गांव के रहने वाले। अग्निशन कर्मी सद्दाम हुसैन, गोपेश रावत,फैयाज अहमद की सूझ बूझ और प्रयास से जितेंद्र यादव को जीवित बाहर निकाल लिया गया था Bus no UP65GT 7675 जो नैमिशरण सीतापुर से अयोध्या पर्यटक को लेकर जा रही थी जिसमें जितेंद्र यादव पुत्र रामप्रकाश यादव 30वर्ष निवासी मटौली का पुरवा को जीवित बाहर निकाला गया । तथा राम सजीवन व उनकी पत्नी राजकुमारी की मृत्यु हो गई है। राम सजीवन अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ साइकिल से थे और जीतेंद्र 30 वर्ष पैदल थे।1
- अयोध्या पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या मंडल अयोध्या को दिए गए शिकायत पत्र में गंगाराम तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र मोर्चा द्वारा कहा गया कि २८अप्रैल२०२६ को राजू मिश्र निवासी शाहपुर बेगू तहसील व जिला सिरसा सुबह करीब ६बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज बस यूपी ७८ जेटी ४०३१ से सुल्तानपुर से वाराणसी मार्ग पर बदलापुर के लिए परिवार के साथ बैठे थे,अपने गंतव्य पर पहुंचकर जब अटैची को खोला गया तो उसमें रखे ७० हजार रुपए नकद,मोबाइल फोन,फोन का बिल व डिब्बा,अटैची में रखापर्स जिसमें डी एल,३हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक,५ एटीएम कार्ड, व अन्य कई सामान गायब मिले,आश्चर्य की बात ये रही कि न तो अटैची का ताला खुला मिला और न ही अटैची कटी मिली है,संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है अभी तक न तो रिपोर्ट दर्ज हुई है और न ही गायब सामान ही मिल सका है,घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही कराई जाय,गंगाराम तिवारी द्वारा बताया गया कि डीआईजी अयोध्या द्वारा कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया गया है,पीड़ित अपने घर सिरसा चले गए है।घटना के बारे में गंगाराम तिवारी द्वारा जानकारी दी गई।1
- रिपोर्ट विपिन पांडेय ए बी न्यूज़ लोकेशन अयोध्या अयोध्या। भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा के जन्मदिन पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करके बेसहारा लोगों की जान बचाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह पहुंचकर भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा को साल ओढाकर सम्मानित करते हुए जन्मदिन की बधाई दिया और केक काटा तथा रक्तदानियों का हौसला अफजाई किया। गोसाईगंज विधायक भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा की समाज सेवा,संघर्ष की सराहना करते हुए रक्तदान को पुनीत कार्य बताया। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान करके बेसहारा लोगों तथा सैनिकों हेतु रक्त की व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है। भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि रक्त के अभाव में किसी भी बेसहारा व्यक्ति की जान नहीं जाने देंगे 5 मई के अतिरिक्त भी जब भी किसी भी बेसहारा व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़े मुझसे संपर्क करें। रंजीत कोरी ,राकेश कुमार पाल,रविंद्र कुमार मौर्य,अवधेश कुमार उर्फ राजेश वर्मा, भागीरथी वर्मा, घनश्याम वर्मा ,जगदीश प्रसाद यादव, सूर्यनाथ वर्मा ,राहुल वर्मा, उर्मिला निषाद,विपुल वर्मा, संतोष वर्मा, अमर कुमार पंकज कुमार, विवेक पटेल, विकास वर्मा,सरोज वर्मा ने रक्तदान किया किसान नेता फरीद अहमद,शंकरपाल पांडे,रवि शंकर पांडे मंशाराम वर्मा,सिद्धू भारती, रामबचन भारती, अमरजीत मौर्य, सहित कई दर्जन कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- *मवईअयोध्या* मवई क्षेत्र में रविवार की भोर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश से आसमान में घनघोर घटा छा गई और सुबह होते ही अंधेरा सा माहौल बन गया।इससे गर्मी से परेशान लोगों को जहां राहत मिली,वहीं मौसम विभाग ने संभावित खतरे को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या जनपद के कुछ स्थानों पर जैसे सिपहिया, कोटवा, मवई बाजार, मवई चौराहा नेवरा, बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए यह वर्षा खरीफ फसलों की तैयारी के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।1
- पेड़ों की रखवाली हम सभी को अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे पेडों को नुकसान हो डॉ राजेश गुप्ता1
- Post by Pramod Kumar Goswami1
- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक करती हुई जिलाधिकारी महोदया।1
- रिपोर्ट विपिन पांडेय ए बी न्यूज़ अयोध्या विश्व हिंदू परिषद द्वारा समरसता महाकुंभ समरस समाज, सशक्त समाज अयोध्या धर्म और आस्था की नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की नगरी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा समरसता महाकुंभ का आयोजन क्षेत्रीय बोर्डिंग हाउसिंग में किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबा संत नारायण मौर्य, राष्ट्रवादी वक्ता चित्रकार एवं कवि, कार्यक्रम के अध्यक्ष पूज्य पूज्य बाबा कमल नयन दास जी महाराज(मणी राम दास छावनी अयोध्या जी), विशिष्ट अतिथि आ विजय प्रताप जी, प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, आ गजेंद्र जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, कार्यक्रम के संयोजक क्षिरेश्वर वर्मा, कार्यक्रम व्यवस्थापक डॉ अभय सिंह सभी हिंदू बहिनिया जनपद के नगर में स्थित गायत्री परिवार की सभी समस्त तोलिया माताएं बहने एवं पुरुष वर्ग शामिल है जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टर एस बी सिंह श्री डी एन यादव जी ,दुबे जी महिला वर्ग में एडवोकेट श्रीमती माधुरी तिवारी जी अन्य सभी सहयोगी महिलाएं भागीदारी उपस्थित रही अवध प्रांत की कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी रही, सभी वक्ताओं ने हिंदू सनातन धर्म को मात्र शक्तियों को आवाहन किया कि अपने-अपने बच्चों को संस्कार विहीन ना करें संस्कारित करना होगा कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई आव अधिक लोक सांस्कृतिक भजन झांकियां प्रस्तुत हुई . और कार्यक्रम के अंत में सभी को आभार व्यक्त किया गया4