logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौर गुरुवार को राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी भवन में भी श्रद्धांजलि प्रेस नोट राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि जालौर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की ओर से आज प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ ही युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी कांग्रेसजनों एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समस्त कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, नेंन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फीकार अली भुट्टो, भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली,बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला,पदमाराम सरगरा, मांगीलाल प्रजापत,कामिनी शर्मा,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सुरेश चौधरी,राजेंद्र सोलंकी,पीर सिंह मालपुरा,जुबेदा नागोरी,खींमाराम चौधरी, देवाराम साखला,महेंद्र सोनगरा, अनिल पंडत, जोगाराम सरगरा,अब्दुल रज्जाक,वागराम परमार, कृष्ण कुमार वनिका, पुखराज माली, वाहिद मेहर, ईश्वर सिंह बालावत, साकिर खान, कपूरराम परिहार,कैलाश माली, किशन सुंदेसा, अशोक परिहार, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ कार्यक्रम के फोटो सलग्न है योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालौर 8209113629 9414589995

7 hrs ago
user_कमलेश शर्मा
कमलेश शर्मा
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
7 hrs ago

जालौर गुरुवार को राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी भवन में भी श्रद्धांजलि प्रेस नोट राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि जालौर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की ओर से आज प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ ही युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी कांग्रेसजनों एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समस्त कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, नेंन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फीकार अली भुट्टो, भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली,बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला,पदमाराम सरगरा, मांगीलाल प्रजापत,कामिनी शर्मा,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सुरेश चौधरी,राजेंद्र सोलंकी,पीर सिंह मालपुरा,जुबेदा नागोरी,खींमाराम चौधरी, देवाराम साखला,महेंद्र सोनगरा, अनिल पंडत, जोगाराम सरगरा,अब्दुल रज्जाक,वागराम परमार, कृष्ण कुमार वनिका, पुखराज माली, वाहिद मेहर, ईश्वर सिंह बालावत, साकिर खान, कपूरराम परिहार,कैलाश माली, किशन सुंदेसा, अशोक परिहार, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ कार्यक्रम के फोटो सलग्न है योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालौर 8209113629 9414589995

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालोतरा। शहीद परिवार से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन बालोतरा। शहीद परिवार से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    1
    बालोतरा।
 शहीद परिवार से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बालोतरा।
शहीद परिवार से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्व गांव कियार चारणान उच्च मा वि के कल सुबह लगाया ताला पाटोदी बलोक में कियार चारणान में उच्च माध्यमिक विद्यालय के गांव वालों ने लगाया ताला लम्बे समय से अध्यापको की कमी जगा शिक्षा विभाग
    4
    राजस्व गांव कियार चारणान उच्च मा वि के कल सुबह लगाया ताला 
पाटोदी बलोक में कियार चारणान में उच्च माध्यमिक विद्यालय के गांव वालों ने लगाया ताला लम्बे समय से अध्यापको की कमी जगा शिक्षा विभाग
    user_Aavrdan Aavrdan
    Aavrdan Aavrdan
    Photographer पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • छत्रपति शिवाजी सर्कल, नहर चौराहा के पास रोडवेज बस स्टैंड पर नगर निगम का बड़ा नाला खुला होने के कारण एक गर्भवती गौ माता छत्रपति शिवाजी सर्कल, नहर चौराहा के पास रोडवेज बस स्टैंड पर नगर निगम का बड़ा नाला खुला होने के कारण एक गर्भवती गौ माता नाले में गिर गई। रात्रि करीब 12:00 बजे सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर नगर निगम की जेसीबी एवं गौभक्तों की सहायता से गर्भवती गौ माता को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला गया। इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी गौभक्तों एवं हृदय से आभार एवं धन्यवाद। रात्रि के समय गौभक्तों द्वारा तत्परता दिखाकर गौ माता को बचाया गया। सेवा ही संकल्प है हमारा। जय गौ माता जय गोपाल
    3
    छत्रपति शिवाजी सर्कल, नहर चौराहा के पास रोडवेज बस स्टैंड पर नगर निगम का बड़ा नाला खुला होने के कारण एक गर्भवती गौ माता 

छत्रपति शिवाजी सर्कल, नहर चौराहा के पास रोडवेज बस स्टैंड पर नगर निगम का बड़ा नाला खुला होने के कारण एक गर्भवती गौ माता नाले में गिर गई।
रात्रि करीब 12:00 बजे सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर नगर निगम की जेसीबी एवं गौभक्तों की सहायता से गर्भवती गौ माता को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला गया।
इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी गौभक्तों एवं  हृदय से आभार एवं धन्यवाद। रात्रि के समय गौभक्तों द्वारा तत्परता दिखाकर गौ माता को बचाया गया।
सेवा ही संकल्प है हमारा।
जय गौ माता
जय गोपाल
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रेवदर में बाइक से सांप निकालने वाले युवक की रात में मौत: एक ही दिन में 4-5 सांप पकड़े, देरोल में गर्दन पर डसने से गई जान रेवदर। उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को बस स्टैंड परिसर में बाइक के अंदर फंसे सांप को सुरक्षित बाहर निकालने वाले युवक की उसी रात सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जीतू (31) पुत्र छोगाराम मेघवाल निवासी देरोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीतू सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम करता था। हादसे वाले दिन भी उसने करीब 4-5 सांप पकड़े थे। बाइक में सांप दिखने पर जमा हुई भीड़ बुधवार को निकटवर्ती गांव वांती से दो युवक बाइक लेकर रेवदर बस स्टैंड पहुंचे थे। यहां आवश्यक सामान लेने के बाद करीब आधे घंटे बाद जब दोनों युवक वापस रवाना होने लगे तो एक युवक की नजर बाइक के अंदर फंसे सांप पर पड़ी। बाइक में सांप होने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर देरोल निवासी जीतू भी मौके पर पहुंचा। उसने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद बाइक में फंसे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। सांप को सुरक्षित निकालने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। एक ही दिन में 4-5 सांप पकड़े थे बताया जा रहा है कि जीतू को सांप पकड़ने का अनुभव था। बुधवार को भी उसने अलग-अलग स्थानों से करीब 4-5 सांप पकड़े और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा था। देर शाम देरोल में एक सांप को पकड़ने के दौरान हादसा हो गया। सांप के गर्दन पर डसने से मौत देरोल में सांप पकड़ने के दौरान सांप ने जीतू की गर्दन पर डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही दिन में कई सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने वाले जीतू की इस हादसे में मौत से ग्रामीणों में भी दुख का माहौल है।
    1
    रेवदर में बाइक से सांप निकालने वाले युवक की रात में मौत: एक ही दिन में 4-5 सांप पकड़े, देरोल में गर्दन पर डसने से गई जान
रेवदर। उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को बस स्टैंड परिसर में बाइक के अंदर फंसे सांप को सुरक्षित बाहर निकालने वाले युवक की उसी रात सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जीतू (31) पुत्र छोगाराम मेघवाल निवासी देरोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीतू सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम करता था। हादसे वाले दिन भी उसने करीब 4-5 सांप पकड़े थे।
बाइक में सांप दिखने पर जमा हुई भीड़
बुधवार को निकटवर्ती गांव वांती से दो युवक बाइक लेकर रेवदर बस स्टैंड पहुंचे थे। यहां आवश्यक सामान लेने के बाद करीब आधे घंटे बाद जब दोनों युवक वापस रवाना होने लगे तो एक युवक की नजर बाइक के अंदर फंसे सांप पर पड़ी। बाइक में सांप होने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर देरोल निवासी जीतू भी मौके पर पहुंचा। उसने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद बाइक में फंसे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। सांप को सुरक्षित निकालने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
एक ही दिन में 4-5 सांप पकड़े थे
बताया जा रहा है कि जीतू को सांप पकड़ने का अनुभव था। बुधवार को भी उसने अलग-अलग स्थानों से करीब 4-5 सांप पकड़े और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा था। देर शाम देरोल में एक सांप को पकड़ने के दौरान हादसा हो गया।
सांप के गर्दन पर डसने से मौत
देरोल में सांप पकड़ने के दौरान सांप ने जीतू की गर्दन पर डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही दिन में कई सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने वाले जीतू की इस हादसे में मौत से ग्रामीणों में भी दुख का माहौल है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • दुकान में सूझबूझ दिखाकर लड़की ने टाला अपहरण का खतरा, दुकानदार महिला बनी सुरक्षा कवच स्कूल से घर लौट रही एक लड़की को रास्ते में एक व्यक्ति के पीछा करने का एहसास हुआ। वह व्यक्ति बार-बार उसके पीछे आ रहा था, जिससे लड़की को खतरे का अंदेशा हुआ। लड़की ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और तुरंत पास की एक दुकान में जाकर खड़ी हो गई। आरोपी भी उसका पीछा करते हुए दुकान के अंदर पहुंच गया और लड़की को अपने साथ चलने के लिए बहलाने की कोशिश करने लगा। लड़की तुरंत काउंटर के पास खड़ी हो गई। वहां मौजूद महिला ने स्थिति को समझ लिया और बच्ची के पास जाकर खड़ी हो गई। महिला की मौजूदगी से आरोपी की कथित योजना नाकाम हो गई और वह बिना कुछ किए वहां से चला गया। इस घटना में लड़की की सतर्कता और महिला की समझदारी ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया। यह घटना बच्चों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति पीछा करे तो सुनसान जगह जाने के बजाय तुरंत किसी दुकान, भीड़भाड़ वाली जगह या भरोसेमंद व्यक्ति के पास पहुंचना चाहिए और मदद मांगनी चाहिए।
    1
    दुकान में सूझबूझ दिखाकर लड़की ने टाला अपहरण का खतरा, दुकानदार महिला बनी सुरक्षा कवच
स्कूल से घर लौट रही एक लड़की को रास्ते में एक व्यक्ति के पीछा करने का एहसास हुआ। वह व्यक्ति बार-बार उसके पीछे आ रहा था, जिससे लड़की को खतरे का अंदेशा हुआ।
लड़की ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और तुरंत पास की एक दुकान में जाकर खड़ी हो गई। आरोपी भी उसका पीछा करते हुए दुकान के अंदर पहुंच गया और लड़की को अपने साथ चलने के लिए बहलाने की कोशिश करने लगा।
लड़की तुरंत काउंटर के पास खड़ी हो गई। वहां मौजूद महिला ने स्थिति को समझ लिया और बच्ची के पास जाकर खड़ी हो गई। महिला की मौजूदगी से आरोपी की कथित योजना नाकाम हो गई और वह बिना कुछ किए वहां से चला गया।
इस घटना में लड़की की सतर्कता और महिला की समझदारी ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया। यह घटना बच्चों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति पीछा करे तो सुनसान जगह जाने के बजाय तुरंत किसी दुकान, भीड़भाड़ वाली जगह या भरोसेमंद व्यक्ति के पास पहुंचना चाहिए और मदद मांगनी चाहिए।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पाली शहर में चोरी की घटनाएं रूकने तक का नही नहीं ले रही है पाली शहर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है अभी तक समय शहर के अम्बेडकर सर्किल से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई मालिक ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है
    1
    पाली शहर में चोरी की घटनाएं रूकने तक का  नही नहीं ले रही है 
पाली शहर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है अभी तक समय शहर के अम्बेडकर सर्किल से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई मालिक ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विद्यार्थियों को पढ़ाने की जगह कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कराने से नाराज शिक्षक ने दिया त्याग-पत्र रेवदर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम में कार्यरत मूल गांव नागौर निवासी एवं वर्तमान में जयपुर में रह रहे बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने शिक्षकीय दायित्वों के अनुरूप कार्य नहीं मिलने से सेवा से त्याग-पत्र दे दिया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र सौंपकर त्याग-पत्र स्वीकार करने और उन्हें कार्यमुक्त करने की मांग की है। मुकेश कुमार की नियुक्ति वर्ष 2023 में हुई थी। मुकेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में करीब 50 कंप्यूटर शिक्षकों की यही समस्या है। शिक्षकों की नियुक्ति विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और आधुनिक तकनीकी ज्ञान पढ़ाने के लिए की गई है, लेकिन स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के बजाय सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर संचालक के रूप में कार्य करवाया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में आवश्यकता के अनुसार सहयोग करना अलग बात है, लेकिन यदि कंप्यूटर शिक्षकों का अधिकांश समय गैर-शैक्षणिक कार्यों में ही लगाया जाएगा तो विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर करा रहे थे परियोजना कार्य मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े परियोजना कार्य करवाए जा रहे थे। ऐसे समय में कंप्यूटर प्रशिक्षक की सेवाओं का उपयोग सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर संचालक के रूप में किया जाना उनके तकनीकी ज्ञान और शिक्षकीय क्षमता का उचित उपयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग यदि कंप्यूटर शिक्षकों से विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य करवाएगा तो वे अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं, लेकिन गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए सेवा जारी रखना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अपने त्याग-पत्र में कहा कि उनकी नियुक्ति का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान, प्रोग्रामिंग और तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है। वर्तमान तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा देना आवश्यक है। ऐसे में यदि शिक्षक को उसके मूल शिक्षकीय दायित्व से हटाकर मुख्य रूप से कार्यालयी कार्यों में लगाया जाता है तो नियुक्ति के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकती। प्रधानाचार्य बोले- नियमानुसार जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमजी लाल शर्मा ने बताया कि बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने सेवा से त्याग-पत्र दिया है। त्याग-पत्र को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जाएगी।
    1
    विद्यार्थियों को पढ़ाने की जगह कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कराने से नाराज शिक्षक ने दिया त्याग-पत्र
रेवदर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम में कार्यरत मूल गांव नागौर निवासी एवं वर्तमान में जयपुर में रह रहे बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने शिक्षकीय दायित्वों के अनुरूप कार्य नहीं मिलने से सेवा से त्याग-पत्र दे दिया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र सौंपकर त्याग-पत्र स्वीकार करने और उन्हें कार्यमुक्त करने की मांग की है। मुकेश कुमार की नियुक्ति वर्ष 2023 में हुई थी।
मुकेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में करीब 50 कंप्यूटर शिक्षकों की यही समस्या है। शिक्षकों की नियुक्ति विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और आधुनिक तकनीकी ज्ञान पढ़ाने के लिए की गई है, लेकिन स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के बजाय सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर संचालक के रूप में कार्य करवाया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में आवश्यकता के अनुसार सहयोग करना अलग बात है, लेकिन यदि कंप्यूटर शिक्षकों का अधिकांश समय गैर-शैक्षणिक कार्यों में ही लगाया जाएगा तो विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।
विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर करा रहे थे परियोजना कार्य
मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े परियोजना कार्य करवाए जा रहे थे। ऐसे समय में कंप्यूटर प्रशिक्षक की सेवाओं का उपयोग सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर संचालक के रूप में किया जाना उनके तकनीकी ज्ञान और शिक्षकीय क्षमता का उचित उपयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग यदि कंप्यूटर शिक्षकों से विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य करवाएगा तो वे अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं, लेकिन गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए सेवा जारी रखना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने अपने त्याग-पत्र में कहा कि उनकी नियुक्ति का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान, प्रोग्रामिंग और तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है। वर्तमान तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा देना आवश्यक है। ऐसे में यदि शिक्षक को उसके मूल शिक्षकीय दायित्व से हटाकर मुख्य रूप से कार्यालयी कार्यों में लगाया जाता है तो नियुक्ति के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकती।
प्रधानाचार्य बोले- नियमानुसार जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा
विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमजी लाल शर्मा ने बताया कि बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने सेवा से त्याग-पत्र दिया है। त्याग-पत्र को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जाएगी।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे के बाद मौके पर लगा जाम तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे के बाद मौके पर लगा जाम पाली के सुभाष सर्कल के आगे SBI चौराहे के पास बुधवार रात तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक बस के नीचे फंस गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने शहर क्षेत्र में तेज रफ्तार से गुजरने वाली निजी बसों को लेकर नाराजगी जताते हुए गति पर लगाम लगाने और प्रभावी निगरानी की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब 6 बजे से रात तक इस मार्ग पर निजी बसों की आवाजाही रहती है। स्टेशन क्षेत्र में रात के समय बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के चलते तेज रफ्तार बसों से हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से निजी बसों की गति पर निगरानी बढ़ाने तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    2
    तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे के बाद मौके पर लगा जाम

तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे के बाद मौके पर लगा जाम
पाली के सुभाष सर्कल के आगे SBI चौराहे के पास बुधवार रात तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक बस के नीचे फंस गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने शहर क्षेत्र में तेज रफ्तार से गुजरने वाली निजी बसों को लेकर नाराजगी जताते हुए गति पर लगाम लगाने और प्रभावी निगरानी की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब 6 बजे से रात तक इस मार्ग पर निजी बसों की आवाजाही रहती है। स्टेशन क्षेत्र में रात के समय बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के चलते तेज रफ्तार बसों से हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से निजी बसों की गति पर निगरानी बढ़ाने तथा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.