logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण, राहगीरो मे प्रशासन व स्थानीय जन प्रतिनिधि के खिलाफ रोष, मधुबन थाना प्रभारी महेशपुर पंचायत 2 मुखिया प्रतिनिधि की पहल पर पेड़ को सड़क से हटाने की गई पहल। कतरास । मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर पुराना शिव मंदिर के समीप सिनीडीह नावागढ़ के मुख्य मार्ग में बीती सोमवार की दोपहर में हुई तेज बारिश और आंधी से एक विशाल पेड़ गिर गया जो समाचार लिखे जाने तक बीच सड़क पर ही पड़ा हुआ है।जिससे कतरास से नवागढ़ महुदा मोड़ जाने वाले मार्ग पर आवागमन 24 घंटे से ज्यादा समय से पूरी तरह से बाधित है।इतना समय बीत जाने के बाद भी आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से मौन है।जिसको लेकर ग्रामीणों राहगीरों में पुलिस प्रशासन स्थानीय जन प्रतिनिधि के खिलाफ रोष देखने को मिला।पेड़ को सड़क से हटाने के लिए देर शाम मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार तथा महेशपुर पंचायत 2 के मुखिया प्रतिनिधि हरी साव की पहल पर पेड़ को सड़क से हटाने की पहल की गई।इसके लिए पेड़ काटने वाले को बुला कर अवरुद्ध मार्ग को सुचारू रूप से चालू करने को कहा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को हुई तेज बारिश और आंधी में पेड़ गिर गया है।पेड़ की चपेट में आने से बिजली का खम्भा भी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे बिजली भी कल से गुल है।इस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर बाघमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया।पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसके विषय में जानकारी नहीं है। बहुत जगह पर पेड़ गिरा हुआ है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त है।एक साइड से सड़क को क्लियर किया जा रहा है।जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा।वहीं बाघमारा के अंचला अधिकारी गिरजानंद किस्कू से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु उनका मोबाइल बंद आया

3 hrs ago
user_Sheikh Nazim
Sheikh Nazim
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
3 hrs ago
f72aff5d-d9f4-4489-8b22-2bcb019ad9a4

ग्रामीण, राहगीरो मे प्रशासन व स्थानीय जन प्रतिनिधि के खिलाफ रोष, मधुबन थाना प्रभारी महेशपुर पंचायत 2 मुखिया प्रतिनिधि की पहल पर पेड़ को सड़क से हटाने की गई पहल। कतरास । मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर पुराना शिव मंदिर के समीप सिनीडीह नावागढ़ के मुख्य मार्ग में बीती सोमवार की दोपहर में हुई तेज बारिश और आंधी से एक विशाल पेड़ गिर गया जो समाचार लिखे जाने तक बीच सड़क पर ही पड़ा हुआ है।जिससे कतरास से नवागढ़ महुदा मोड़ जाने वाले मार्ग पर आवागमन 24 घंटे से ज्यादा समय से पूरी तरह से बाधित है।इतना समय बीत जाने के बाद भी आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से मौन है।जिसको लेकर ग्रामीणों राहगीरों में पुलिस प्रशासन स्थानीय जन प्रतिनिधि के खिलाफ रोष देखने को मिला।पेड़ को सड़क से हटाने के लिए देर शाम मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार तथा महेशपुर पंचायत 2 के मुखिया प्रतिनिधि हरी साव की पहल

8c36e23f-99bd-4579-a374-dbef1b425642

पर पेड़ को सड़क से हटाने की पहल की गई।इसके लिए पेड़ काटने वाले को बुला कर अवरुद्ध मार्ग को सुचारू रूप से चालू करने को कहा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को हुई तेज बारिश और आंधी में पेड़ गिर गया है।पेड़ की चपेट में आने से बिजली का खम्भा भी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे बिजली भी कल से गुल है।इस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर बाघमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया।पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसके विषय में जानकारी नहीं है। बहुत जगह पर पेड़ गिरा हुआ है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त है।एक साइड से सड़क को क्लियर किया जा रहा है।जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा।वहीं बाघमारा के अंचला अधिकारी गिरजानंद किस्कू से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु उनका मोबाइल बंद आया

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा में माहुरी समाज के द्वारा मां मथुरासिनी पूजा को लेकर बुधवार के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस मौके पर समाज के सभी बंधु बांधव पीला वस्त्र धारण कर जयकारा लगाते चल रहे थे. इस मौके पर समाज की श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा माथे पर पूजन हेतु कलश लेकर चल रही थी. वहीं शोभा यात्रा में शामिल पुरुष, युवक व बच्चे अपने हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे. शोभा यात्रा में माँ मथुरासिनी एवं जय श्री राम के नारों से वातावरण धार्मिक मय हो उठा. इस मौके पर माहुरी समाज के बाघमारा समिति मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की बाघमारा के राज स्थानी धर्मशाला में तीन दिवसीय माँ मथुरासिनी पूजा का आयोजन किया गया है. जिसमें समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस पूजा महोत्सव में मुख्य यजमान राजेंद्र गुप्ता सपत्निक शामिल हुए. भव्य शोभा यात्रा में मुख्य रूप से बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, पूजा समिति अध्यक्ष रघुनंदन राम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज भदानी, अंकित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल गुप्ता, उपमा कन्धवे, पूनम भदानी, अर्पणा भदानी, सुप्रिया गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रंजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
    1
    बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा में माहुरी समाज के द्वारा मां मथुरासिनी पूजा को लेकर बुधवार के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस मौके पर समाज के सभी बंधु बांधव पीला वस्त्र धारण कर जयकारा लगाते चल रहे थे. इस मौके पर समाज की श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा माथे पर पूजन हेतु कलश लेकर चल रही थी. वहीं शोभा यात्रा में शामिल पुरुष, युवक व बच्चे अपने हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे. शोभा यात्रा में माँ मथुरासिनी एवं जय श्री राम के नारों से वातावरण धार्मिक मय हो उठा. इस मौके पर माहुरी समाज के बाघमारा समिति मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की बाघमारा के राज स्थानी धर्मशाला में तीन दिवसीय माँ मथुरासिनी पूजा का आयोजन किया गया है. जिसमें समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस पूजा महोत्सव में मुख्य यजमान राजेंद्र गुप्ता सपत्निक शामिल हुए. भव्य शोभा यात्रा में मुख्य रूप से बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, 
पूजा समिति अध्यक्ष रघुनंदन राम गुप्ता, 
मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता 
कोषाध्यक्ष नीरज भदानी, अंकित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल गुप्ता, उपमा कन्धवे, पूनम भदानी, अर्पणा भदानी, सुप्रिया गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रंजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल कॉलोनी बाजार स्थित लक्ष्मी मेडिकल के सामने भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 16 से 17 लाख रुपये के सोने-चांदी की जेवरात चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। दुकान मालिक के अनुसार चोरी में लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की क्षति हुई है। पुलिस ने चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है।
    1
    धनबाद।  बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल कॉलोनी बाजार स्थित लक्ष्मी मेडिकल के सामने भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 16 से 17 लाख रुपये के सोने-चांदी की जेवरात चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।
दुकान मालिक के अनुसार चोरी में लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की क्षति हुई है। पुलिस ने चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    3 hrs ago
  • धनबाद,पुलिस गश्त पर उठे सवाल, बाघमारा में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी
    1
    धनबाद,पुलिस गश्त पर उठे सवाल, बाघमारा में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by DWIPAKSHA DARPAN
    1
    Post by DWIPAKSHA DARPAN
    user_DWIPAKSHA DARPAN
    DWIPAKSHA DARPAN
    पत्रकारिता धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by DINESHCHANDRA SHARMA
    1
    Post by DINESHCHANDRA SHARMA
    user_DINESHCHANDRA SHARMA
    DINESHCHANDRA SHARMA
    Court reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • जिले के निरसा थाना क्षेत्र के विद्यासागर कॉलोनी में बुधवार की सुबह 9 बजे आपसी विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। लाठी डंडे और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज दोनों गुटों के बीच किसी बात पर कहासुनी और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक वृद्ध महिला को पत्थर और डंडे से इतना मारा गया कि वह लहू लुहान हो गई। तस्वीरें बता रही है कि कैसे वृद्ध महिला को क्रूर तरीके से पटक पटक कर मारा जा रहा है। वृद्ध घायल महिला सहित सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। यह विवाद पिछले दो दिनों से चला आ रहा है, लेकिन निरसा पुलिस की शिथिलता के कारण आज यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था ऐसे में समय पर पुलिस ने कोई कार्यवाही की होती तो शायद यह घटना नहीं घटती।
    1
    जिले के निरसा थाना क्षेत्र के विद्यासागर कॉलोनी में बुधवार की सुबह 9 बजे आपसी विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। लाठी डंडे और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज दोनों गुटों के बीच किसी बात पर कहासुनी और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक वृद्ध महिला को पत्थर और डंडे से इतना मारा गया कि वह लहू लुहान हो गई। तस्वीरें बता रही है कि कैसे वृद्ध महिला को क्रूर तरीके से पटक पटक कर मारा जा रहा है। वृद्ध घायल महिला सहित सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। यह विवाद पिछले दो दिनों से चला आ रहा है, लेकिन निरसा पुलिस की शिथिलता के कारण आज यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।  दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था ऐसे में समय पर पुलिस ने कोई कार्यवाही की होती तो शायद यह घटना नहीं घटती।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • डुमरा हॉस्पिटल के समक्ष जेवर बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल के सामने व्यस्तम बाजार स्थित भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब 15 लाख की सम्पति उड़ा कर यहाँ सनसनी फैला दी. इस चोरी की घटना क़ो लेकर यहाँ लोगो में गहरा आक्रोश है. मौके पर दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया की वे जब आज सुबह दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली. दुकान में सारा सामान बिखरा पाया. दुकान में रखे तिजोरी क़ो तोड़कर उसमें रखे करीब 6 किलो चांदी व करीब 70 ग्राम सोना व अन्य गहने गायब मिले. इसके अलावा दुकान में रखा करीब 50 हजार केश गायब मिला. घटना की सूचना बाघमारा थाना में दिये जाने पर सदल-बल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. फिलहाल चोरी की इस घटना क़ो लेकर यहाँ लोग काफ़ी अचभित हैं. घटना के बाद बोकारो से कुत्ता मंगा कर जांच किया गया. समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग मिलने की खबर नहीं है. मौके पर पहुँचे चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, शशिकांत शरण, गुड्डू सोनी इत्यादि ने घटना क़ो लेकर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से अति शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है.
    1
    डुमरा हॉस्पिटल के समक्ष जेवर 
बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल के सामने व्यस्तम बाजार स्थित भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब 15 लाख की सम्पति उड़ा कर यहाँ सनसनी फैला दी. इस चोरी की घटना क़ो लेकर यहाँ लोगो में गहरा आक्रोश है. मौके पर दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया की वे जब आज सुबह दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली. दुकान में सारा सामान बिखरा पाया. दुकान में रखे तिजोरी क़ो तोड़कर उसमें रखे करीब 6 किलो चांदी व करीब 70 ग्राम सोना व अन्य गहने गायब मिले. इसके अलावा दुकान में रखा करीब 50 हजार केश गायब मिला. घटना की सूचना बाघमारा थाना में दिये जाने पर सदल-बल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. फिलहाल चोरी की इस घटना क़ो लेकर यहाँ लोग काफ़ी अचभित हैं. घटना के बाद बोकारो से कुत्ता मंगा कर जांच किया गया. समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग मिलने की खबर नहीं है. मौके पर पहुँचे चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, शशिकांत शरण, गुड्डू सोनी इत्यादि ने घटना क़ो लेकर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से अति शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.