कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में सट्टे के विरोध को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद एक पक्ष के 6 लोग गंभीर घायल एक कानपुर रिफर. एंकर -कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में सट्टे के विरोध को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि सट्टे का विरोध करने पर एक परिवार को निशाना बनाया गया। पहले आगजनी के मामले में एक व्यक्ति को फंसाने की कोशिश का आरोप लगा, लेकिन पुलिस की जांच में वह निर्दोष पाया गया। इसके बाद हुए विवाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वीओ -मामला तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव का है। यहां रहने वाले इंतजार का आरोप है कि उन्होंने गांव में सट्टे के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनका कहना था कि सट्टे की वजह से गांव के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। आरोप है कि इसी बात को लेकर इंतजार का गांव के माजिद से विवाद हो गया। बीती 2 तारीख को माजिद ने कथित तौर पर अपने बिस्तर में आग लगाई और बाद में आग बुझाकर इस मामले में इंतजार पर आरोप लगाया। हालांकि, इंतजार के घर लगे सीसीटीवी फुटेज में उनके घर पर मौजूद होने की बात सामने आई। पुलिस की जांच में इंतजार को इस मामले में निर्दोष पाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच थाने में सुलह-समझौता भी कराया गया। आरोप है कि बाद में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। जिसके बाद माजिद और उसके भाइयों ने एक राय होकर इंतजार के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में इंतजार के भाइयों समेत कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं माजिद के एक भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सट्टे के विरोध से शुरू हुआ विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

- गंगा में डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला, परिजन पहुंचे घटनास्थल पर अरवल। बीते सोमवार को थाना अरवल के कुसुमखोर गंगा घाट पर एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया था जिसमें गंगा स्नान करते समय दो युवक नारद एवं ऋषि डूब गए थे। पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा बीते 5 दिनों से उनकी तलाश की जा रही थी परंतु दोनों का कोई पता नहीं चल सका था। आज सुबह मल्लावां थाना पुलिस द्वारा अरवल पुलिस को सूचना दी गई कि बेरिया घाट पर गंगा नदी में एक शव प्राप्त हुआ है, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा करवाई जाए। युवक के परिवार वालों द्वारा सुबह 7:00 बजे पहुंच कर शव की पहचान नारद के रूप में की। थाना अरवल के उप निरीक्षक शिवाकांत पांडे द्वारा परिजनों के साथ पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।2
- *कानपुर नगर* दिनांक 04.08.2026 को सुबह लगभग 06:32 बजे मिनी कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है तथा कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए फजलगंज, किदवई नगर एवं मीरपुर सहित आसपास के फायर स्टेशनों से लगभग 07–08 अग्निशमन वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग एक बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में लगी थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा ऊपर की मंजिलें शामिल थीं। अग्निशमन दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन के तीनों ओर से फायर टेंडर तैनात कर सुरक्षित तरीके से अंदर प्रवेश किया गया तथा सुनियोजित अभियान चलाकर आग को चारों ओर से घेरते हुए उस पर पूर्णतः नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ तथा पूरे रेस्क्यू एवं फायर फाइटिंग ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। *बाइट- सीएफओ कमि0 कानपुर नगर श्री दीपक शर्मा*1
- Title: Drain Excavation in ISBL Plant Area | Pipe Rack Ke Paas Excavation Kaise Hota Hai? | Real Construction Site 📝 Description: आज के इस वीडियो में आप देखेंगे कि ISBL Plant Area में Pipe Rack के पास Drain Excavation का काम कैसे किया जाता है। इस वीडियो में मैं आपको Excavation की वास्तविक प्रक्रिया, उपयोग होने वाली मशीनें और Site पर अपनाई जाने वाली Excavation Technique दिखाऊँगा। आप जानेंगे: ✔️ Pipe Rack के पास Excavation कैसे किया जाता है। ✔️ Excavation के लिए कौन-सी मशीन (Excavator/JCB) का उपयोग होता है। ✔️ Drain Excavation की सही Technique क्या होती है। ✔️ Excavation के दौरान Safety Precautions क्यों ज़रूरी हैं। ✔️ Industrial Plant में Excavation करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। अगर आप Civil Engineering, Construction Site Work, Industrial Projects, L&T Projects या Site Execution सीखना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए काफी उपयोगी रहेगा। वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें, Like करें, Comment करें और ऐसे ही Real Construction Site Videos देखने के लिए चैनल को Subscribe करना न भूलें। #DrainExcavation #ISBL #PipeRack #Excavation #CivilEngineering #ConstructionSite #Excavator #IndustrialConstruction #SiteEngineer #LNT #EngineeringLife1
- फतेहपुर चौरासी में बाढ़ का निरीक्षण जिलाधिकारी ने कटे मार्ग का जाना हाल फतेहपुर चौरासी उन्नाव। गंगा नदी में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने गत वर्ष बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वैकल्पिक मार्ग को पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश दिए।वहीं बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में बाढ़ राहत की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के भी दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी धनश्याम मीना ने गत वर्ष गंगा नदी की बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुए कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर जनपद कानपुर से सीधा आवागमन करने के लिए बनाए गए अस्थाई वैकल्पिक मार्ग का भी निरक्षण किया।उन्होंने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग को एकदम बंद करने के निर्देश दिए है।बता दे कि हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा किए गए उक्त कटान के स्थलीय निरीक्षण में भी जन सुरक्षा को देखते हुए उक्त वैकल्पिक मार्ग को स्थाई रूप से बंद कराया गया था।किंतु दैनिक राजगीरों द्वारा मार्ग पर आवागमन बंद करने के लिए बनाई गई दीवार को तोड़कर आवागमन बहाल कर दिया गया था।निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बांगरमऊ उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला और सफीपुर उप जिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह से बाढ़ की स्थिति एवं बाढ़ राहत की तैयारियों की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने जिन गांवों में बाढ़ का पानी पहले आने की संभावना है वहां पर सभी को सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए।वहीं उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों,जानवरों आदि को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है।जिसको देखते हुए जो भी बाढ़ राहत केंद्र बनाए गए है वहां पर खाने पीने के साथ साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर ले। जिलाधिकारी के वापस लौटने के बाद उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने बाढ़ राहत के लिए किए गए सभी इंतजामों के साथ बाढ़ राहत केन्द्रों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बाढ़ राहत में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम सुशील गोंड, एडिशनल एसपी शैलेंद्र लाल,अधीक्षक डा. संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहें।2
- कन्नौज में निजी स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान जारी। कन्नौज में निजी स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान जारी। पाल चौराहा पर पीटीओ सुनीता सैनी के नेतृत्व में यातायात पुलिस की मौजूदगी में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के अनुपालन में आरटीओ इज्ज़ा तिवारी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान वाहनों के परमिट फिटनेस आवश्यक दस्तावेज और अग्निशमन सिलेंडर समेत सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कई वाहन चालकों से जरूरी कागजात भी जांचे गए। अचानक हुई कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही।1
- कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में सट्टे के विरोध को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद एक पक्ष के 6 लोग गंभीर घायल एक कानपुर रिफर. एंकर -कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में सट्टे के विरोध को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि सट्टे का विरोध करने पर एक परिवार को निशाना बनाया गया। पहले आगजनी के मामले में एक व्यक्ति को फंसाने की कोशिश का आरोप लगा, लेकिन पुलिस की जांच में वह निर्दोष पाया गया। इसके बाद हुए विवाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि एक घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वीओ -मामला तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव का है। यहां रहने वाले इंतजार का आरोप है कि उन्होंने गांव में सट्टे के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनका कहना था कि सट्टे की वजह से गांव के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। आरोप है कि इसी बात को लेकर इंतजार का गांव के माजिद से विवाद हो गया। बीती 2 तारीख को माजिद ने कथित तौर पर अपने बिस्तर में आग लगाई और बाद में आग बुझाकर इस मामले में इंतजार पर आरोप लगाया। हालांकि, इंतजार के घर लगे सीसीटीवी फुटेज में उनके घर पर मौजूद होने की बात सामने आई। पुलिस की जांच में इंतजार को इस मामले में निर्दोष पाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच थाने में सुलह-समझौता भी कराया गया। आरोप है कि बाद में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। जिसके बाद माजिद और उसके भाइयों ने एक राय होकर इंतजार के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में इंतजार के भाइयों समेत कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं माजिद के एक भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सट्टे के विरोध से शुरू हुआ विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।1