logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*✰भक्ति करना एकदम आसान है।✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰भक्ति करना एकदम आसान है।✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel

11 hrs ago
user_सतभक्ति संदेश
सतभक्ति संदेश
Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

*✰भक्ति करना एकदम आसान है।✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰भक्ति करना एकदम आसान है।✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने हिरण के पैर को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और भागने में असमर्थ हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए मानवता का परिचय दिया और बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर जुनवानी नाका लाया गया। जुनवानी नाका में वन अमले द्वारा हिरण का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद हिरण को निगरानी में रखा गया है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल हिरण की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता की सराहना भी की जा रही है। समय रहते किए गए प्रयासों से एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।
    3
    पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने हिरण के पैर को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और भागने में असमर्थ हो गया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए मानवता का परिचय दिया और बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर जुनवानी नाका लाया गया।
जुनवानी नाका में वन अमले द्वारा हिरण का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद हिरण को निगरानी में रखा गया है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल हिरण की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता की सराहना भी की जा रही है। समय रहते किए गए प्रयासों से एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • जगदलपुर,छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने सोमवार को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी और प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और परिसर में घंटों तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने कहा कि छात्र संघ चुनाव कराना छात्रों का अधिकार है, जिसे किसी भी हाल में बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने से विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता खत्म हो रही है और विभिन्न योजनाओं में अनियमितताएं बढ़ रही हैं। जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा कि वर्ष 2016 से छात्र संघ चुनावों पर लगी रोक अलोकतांत्रिक है। इसके चलते छात्रों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और राजभवन व मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल होने पर ही छात्र अपनी आवाज प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। प्रदर्शन में बस्तर क्षेत्र के सैकड़ों छात्रों की भागीदारी रही। छात्रों ने स्पष्ट किया कि अपने अधिकारों को लेकर अब किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा
    1
    जगदलपुर,छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने सोमवार को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी और प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और परिसर में घंटों तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा।
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने कहा कि छात्र संघ चुनाव कराना छात्रों का अधिकार है, जिसे किसी भी हाल में बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने से विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता खत्म हो रही है और विभिन्न योजनाओं में अनियमितताएं बढ़ रही हैं।
जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा कि वर्ष 2016 से छात्र संघ चुनावों पर लगी रोक अलोकतांत्रिक है। इसके चलते छात्रों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और राजभवन व मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल होने पर ही छात्र अपनी आवाज प्रभावी ढंग से रख पाएंगे।
प्रदर्शन में बस्तर क्षेत्र के सैकड़ों छात्रों की भागीदारी रही। छात्रों ने स्पष्ट किया कि अपने अधिकारों को लेकर अब किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा
    user_SAMYAK NAHATA
    SAMYAK NAHATA
    Local News Reporter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • SUPPORT 🙏🏻 SHARE 🗣️ SUBSCRIBE 💬
    1
    SUPPORT 🙏🏻 SHARE 🗣️ SUBSCRIBE 💬
    user_ANOKHI KAHANIYAN
    ANOKHI KAHANIYAN
    Graphic designer दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, पूर्व सीएम अजीत जोगी के हैं बेटे, रायपुर में NCP नेता का हुआ था मर्डर छत्तीसगढ़ के रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ जुर्माना भी लगाया गया है। बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अमित जोगी को IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 1000 रुपये का दुर्मा लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर 6 महीने अतिरिक्त सजा होगी। हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सरेंडर करने के लिए 7 दिनों का समय दिया है। उन्हें सात दिनों के अंदर सरेंडर करना पड़ेगा। वहीं, इस मामले में अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जग्गी हत्याकांड का फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने सुनाया है।
    1
    जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, पूर्व सीएम अजीत जोगी के हैं बेटे, रायपुर में NCP नेता का हुआ था मर्डर
छत्तीसगढ़ के रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ जुर्माना भी लगाया गया है।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अमित जोगी को IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 1000 रुपये का दुर्मा लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर 6 महीने अतिरिक्त सजा होगी।
हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सरेंडर करने के लिए 7 दिनों का समय दिया है। उन्हें सात दिनों के अंदर सरेंडर करना पड़ेगा। वहीं, इस मामले में अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जग्गी हत्याकांड का फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने सुनाया है।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • बोरीधमधा दुर्ग 6 अप्रैल 26 छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ :भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम दनिया (बोरी-लिटिया मंडल) में उन्नत कृषक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला किसान मोर्चा के प्रमुख जिलाध्यक्ष श्री रोहित राजपूत जी ,उपाध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी एवं उपाध्यक्ष श्री धरमपाल वर्मा जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ईश्वर साहू जी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व संसदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना जी, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी, श्री बीरबल पटेल जी मंडल अध्यक्ष बोरी लिटिया सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील एवं उन्नत कृषक भाईयों को उनके कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की समृद्धि और विकास का आधार हमारे अन्नदाता हैं, और उनकी मेहनत व नवाचार ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसान भाइयों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व, संगठन की विचारधारा तथा किसान कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर अपने विचार व्यक्त किए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। किसानों के सम्मान के साथ-साथ यह कार्यक्रम भाजपा के 47वें स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का एक सशक्त माध्यम बना। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना की। इस कार्यक्रम मे शिवेन्द्र परिहार, जिला उपाध्यक्ष, बोधन यादव जिला यादव समाज,मुकेश बेलचंदन, तेखन सिन्हा,रमन यादव,डॉ जोहन वर्मा सागर वर्मा, अवधराम पटेल, प्रीतम यादव जनपद सदस्य, बहल वर्मा, राजेन्द्र यादव चंद्राकर जी, नीलम खरे, बिरसिंग पटेल श्यामलाल साहू,दिलीप गुप्ता, बलदाऊ पाल,हुलास पटेल सरपंच दनिया, हिमांचल पटेल उपसरपंच, पंच खुशी साहू, बलराम पटेल सोसायटी अध्यक्ष,हिमा साहू जिला मंत्री, श्वेता शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा धमधा,जुगल किशोर पटेल ओमकार पटेल, उतरा पटेल,भीखम पटेल, बंशी साहू, रामनाथ पटेल दिनेश पटेल मिडिया प्रभारी, संजय कश्यप सोसायटी अध्यक्ष, राजेन्द्र पटेल, जिला मंत्री bjym, रामभक्त पटेल, लेखराम साहू, पवन निर्मल, देवलाल ठाकुर, भुनेश्वरी साहू कमल नारायण वर्मा, श्यामू पारकर, टेमन साहू, चुम्मन साहू, रमेश पटेल, ज्ञान यादव, अजय उमरे, पुणेन्द्र पटेल सरपंच, मोती वर्मा, आत्माराम साहू, हेमंत दिल्लीवार, देवलाल दिल्लीवार, हरिशंकर यादव, नरसिंग यादव सरपंच, झम्मन दिल्लीवार, नकुल साहू, सीताराम पटेल राजकुमार पटेल, नरेश पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल खोमन पटेल, राजेश पटेल, सुरेश वर्मा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा,धनसिंग वर्मा गिरधारी साहू, चित्रसेन वर्मा, ममता मानिकपुरी शामिल थे।
    1
    बोरीधमधा दुर्ग 6 अप्रैल 26
छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ :भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम दनिया (बोरी-लिटिया मंडल) में उन्नत कृषक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम जिला किसान मोर्चा के प्रमुख जिलाध्यक्ष श्री रोहित राजपूत जी ,उपाध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी एवं उपाध्यक्ष श्री धरमपाल वर्मा जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ईश्वर साहू जी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी ने की। 
विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व संसदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना जी, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी, श्री बीरबल पटेल जी मंडल अध्यक्ष बोरी लिटिया सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील एवं उन्नत कृषक भाईयों को उनके कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की समृद्धि और विकास का आधार हमारे अन्नदाता हैं, और उनकी मेहनत व नवाचार ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसान भाइयों ने भाग लिया।
सभी वक्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व, संगठन की विचारधारा तथा किसान कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर अपने विचार व्यक्त किए।
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। किसानों के सम्मान के साथ-साथ यह कार्यक्रम भाजपा के 47वें स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का एक सशक्त माध्यम बना।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।
इस कार्यक्रम मे शिवेन्द्र परिहार, जिला उपाध्यक्ष, बोधन यादव जिला यादव समाज,मुकेश बेलचंदन, तेखन सिन्हा,रमन यादव,डॉ जोहन वर्मा सागर वर्मा, अवधराम पटेल, प्रीतम यादव जनपद सदस्य, बहल वर्मा, राजेन्द्र यादव चंद्राकर जी, नीलम खरे, बिरसिंग पटेल श्यामलाल साहू,दिलीप गुप्ता, बलदाऊ पाल,हुलास पटेल सरपंच दनिया, हिमांचल पटेल उपसरपंच, पंच खुशी साहू, बलराम पटेल सोसायटी अध्यक्ष,हिमा साहू जिला मंत्री, श्वेता शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा धमधा,जुगल किशोर पटेल ओमकार पटेल, उतरा पटेल,भीखम पटेल, बंशी साहू, रामनाथ पटेल दिनेश पटेल मिडिया प्रभारी, संजय कश्यप सोसायटी अध्यक्ष, राजेन्द्र पटेल, जिला मंत्री bjym, रामभक्त पटेल, लेखराम साहू, पवन निर्मल, देवलाल ठाकुर, भुनेश्वरी साहू कमल नारायण वर्मा, श्यामू पारकर, टेमन साहू, चुम्मन साहू, रमेश पटेल, ज्ञान यादव, अजय उमरे, पुणेन्द्र पटेल सरपंच, मोती वर्मा, आत्माराम साहू, हेमंत दिल्लीवार, देवलाल दिल्लीवार, हरिशंकर यादव, नरसिंग यादव सरपंच, झम्मन दिल्लीवार, नकुल साहू, सीताराम पटेल राजकुमार पटेल, नरेश पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल खोमन पटेल, राजेश पटेल, सुरेश वर्मा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा,धनसिंग वर्मा गिरधारी साहू, चित्रसेन वर्मा, ममता मानिकपुरी शामिल थे।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Advertising agency धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की शोभा यात्रा, बच्चों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक रायपुर। शहर के लोधी पारा स्थित पंडरी शिव मंदिर के समीप 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में आकर्षक एवं भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता निभाई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जो आस्था, श्रद्धा और भारतीय परंपरा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। इस शोभा यात्रा में बच्चों की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया, जिससे यात्रा की सुंदरता और भी बढ़ गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सरस्वती दाल मिल परिसर, लोधी पारा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गणेश जी महाराज (वाणी भूषण, बाल व्यास) द्वारा किया जा रहा है। वे प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश दे रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनीत श्री, मनोज कुमार ध्रुव एवं श्रीमती प्रतिभा ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।
    3
    पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की शोभा यात्रा, बच्चों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक
रायपुर। शहर के लोधी पारा स्थित पंडरी शिव मंदिर के समीप 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में आकर्षक एवं भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता निभाई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जो आस्था, श्रद्धा और भारतीय परंपरा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान रहा।
इस शोभा यात्रा में बच्चों की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया, जिससे यात्रा की सुंदरता और भी बढ़ गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सरस्वती दाल मिल परिसर, लोधी पारा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गणेश जी महाराज (वाणी भूषण, बाल व्यास) द्वारा किया जा रहा है। वे प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश दे रहे हैं।
कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनीत श्री, मनोज कुमार ध्रुव एवं श्रीमती प्रतिभा ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • गरियाबंद जिले क़े ब्लॉक फिंगेश्वर अंतर्गत बासीन मे मुख्य सड़क किनारे संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने एक बार फिर जिला आबकारी विभाग का दरवाजा खटखटाया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से आवेदन सौंपते हुए मेन रोड किनारे संचालित कम्पोजिट अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे दुकान होने से यहां हमेशा भीड़ और अव्यवस्था बनी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें रोजाना इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। वहीं भीड़ और लापरवाही के चलते अब तक कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग को कई बार आवेदन देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पहले भी दुकान को सड़क से 400 मीटर दूर शिफ्ट करने की बात कही गई थी, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं किया गया है। वही ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द ही शराब दुकान को मुख्य मार्ग से नहीं हटाया गया, तो आसपास के गांवों के लोग मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और आबकारी विभाग की होगी।
    4
    गरियाबंद जिले क़े ब्लॉक फिंगेश्वर अंतर्गत बासीन मे मुख्य सड़क किनारे संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने एक बार फिर जिला आबकारी विभाग का दरवाजा खटखटाया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से आवेदन सौंपते हुए मेन रोड किनारे संचालित कम्पोजिट अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान को हटाने की मांग की है। 
उनका कहना है कि सड़क किनारे दुकान होने से यहां हमेशा भीड़ और अव्यवस्था बनी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें रोजाना इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। वहीं भीड़ और लापरवाही के चलते अब तक कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग को कई बार आवेदन देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पहले भी दुकान को सड़क से 400 मीटर दूर शिफ्ट करने की बात कही गई थी, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं किया गया है।
वही ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द ही शराब दुकान को मुख्य मार्ग से नहीं हटाया गया, तो आसपास के गांवों के लोग मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और आबकारी विभाग की होगी।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • भिलाई स्टील प्लांट के पॉवर प्लांट-2 में हुआ भीषण धमाका , टर्बाइन सेक्शन में लगी आग। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी - ब्लास्ट के बाद चारों तरफ छाया धुएं का गुबार, कर्मचारियों ने भाग कर बचाई अपनी जान तीन कर्मचारी घायल जिसमें ठेका श्रमिक भी शामिल भागने के दौरान लगी चोट सेक्टर 9 अस्पताल में कराया गया भर्ती घायलों का अस्पताल में इलाज जारी आग पर पाया गया काबू बीएसपी प्रबंधन आग की घटना पर कर रही जांच
    1
    भिलाई स्टील प्लांट के पॉवर प्लांट-2 में हुआ भीषण धमाका
, टर्बाइन सेक्शन में लगी आग।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी 
- ब्लास्ट के बाद चारों तरफ छाया धुएं का गुबार,
कर्मचारियों ने भाग कर बचाई अपनी जान 
तीन कर्मचारी घायल जिसमें ठेका श्रमिक भी शामिल 
भागने के दौरान लगी चोट 
सेक्टर 9 अस्पताल में कराया गया भर्ती 
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 
आग पर पाया गया काबू 
बीएसपी प्रबंधन आग की घटना पर कर रही जांच
    user_CG SAMNA NEWS
    CG SAMNA NEWS
    Media company कसडोल, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • मुंगेली जिले में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम और जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागों को समयबद्ध और लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अग्निवीर भर्ती, ई-ऑफिस, धान उठाव, प्रधानमंत्री आवास योजना और पेयजल व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को 15 हजार आवास जल्द पूर्ण करने, ई-ऑफिस को अनिवार्य रूप से लागू करने और गर्मी से पहले पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #MungeliNews #ChhattisgarhNews #ADMMeeting #CEOInstructions #GovernmentSchemes #PMAY #EOffice #AgniveerBharti #WaterCrisis #BreakingNews #HindiNews #CGNews #RuralDevelopment #HousingScheme #NewsUpdate
    1
    मुंगेली जिले में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम और जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागों को समयबद्ध और लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अग्निवीर भर्ती, ई-ऑफिस, धान उठाव, प्रधानमंत्री आवास योजना और पेयजल व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को 15 हजार आवास जल्द पूर्ण करने, ई-ऑफिस को अनिवार्य रूप से लागू करने और गर्मी से पहले पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#MungeliNews #ChhattisgarhNews #ADMMeeting #CEOInstructions #GovernmentSchemes #PMAY #EOffice #AgniveerBharti #WaterCrisis #BreakingNews #HindiNews #CGNews #RuralDevelopment #HousingScheme #NewsUpdate
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.