जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, पूर्व सीएम अजीत जोगी के हैं बेटे, रायपुर में NCP नेता का हुआ था मर्डर छत्तीसगढ़ के रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ जुर्माना भी लगाया गया है। बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अमित जोगी को IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 1000 रुपये का दुर्मा लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर 6 महीने अतिरिक्त सजा होगी। हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सरेंडर करने के लिए 7 दिनों का समय दिया है। उन्हें सात दिनों के अंदर सरेंडर करना पड़ेगा। वहीं, इस मामले में अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जग्गी हत्याकांड का फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने सुनाया है।
जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, पूर्व सीएम अजीत जोगी के हैं बेटे, रायपुर में NCP नेता का हुआ था मर्डर छत्तीसगढ़ के रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ जुर्माना भी लगाया गया है। बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अमित जोगी को IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 1000 रुपये का दुर्मा लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर 6 महीने अतिरिक्त सजा होगी। हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सरेंडर करने के लिए 7 दिनों का समय दिया है। उन्हें सात दिनों के अंदर सरेंडर करना पड़ेगा। वहीं, इस मामले में अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जग्गी हत्याकांड का फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने सुनाया है।
- हंसराज कुशवाहदेपालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेशजय राम जी की3 hrs ago
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नहीं समय कम है और उड़ान लंबी है जागो भारती जागो1
- भिलाई स्टील प्लांट के पॉवर प्लांट-2 में हुआ भीषण धमाका , टर्बाइन सेक्शन में लगी आग। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी - ब्लास्ट के बाद चारों तरफ छाया धुएं का गुबार, कर्मचारियों ने भाग कर बचाई अपनी जान तीन कर्मचारी घायल जिसमें ठेका श्रमिक भी शामिल भागने के दौरान लगी चोट सेक्टर 9 अस्पताल में कराया गया भर्ती घायलों का अस्पताल में इलाज जारी आग पर पाया गया काबू बीएसपी प्रबंधन आग की घटना पर कर रही जांच1
- Post by Ram bhardwaj1
- ग्राम सकर्रा में बिजली के ट्रांसफार्मर में जा चपका बंदर जिसका गौ सेवा धाम छतौना की टीम ने किया रेस्क्यू आज सोमवार की शाम 7:00 बजे गौ सेवा धाम के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार के शाम 5:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना को ग्राम सकर्रा के गौ सेवक उदय से फोन से सूचना प्राप्त हुई कि सकर्रा के ट्रांसफार्मर में एक बंदर बिजली के करंट में चिपक गया है जोर जोर से चिल्ला रहा है जिंदा है उसका रेस्क्यू करना होगा सूचना मिलते ही गौ सेवा धाम छतौना की टीम घटनास्थल पहुंची और ट्रांसफार्मर के पास चढ़ कर ट्रांसफार्मर के करंट में चपके बंदर को वहां से निकाल कर नीचे उतर गया जिसकी सांसे चल रही थी और वह जीवित था जिसका एक हाथ बुरी तरह से झुलस कर अकड़ गया था जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए गौ सेवा धाम छतौना लाया गया उसके बाद घायल बंदर को इलाज और देखरेख के लिए निधि जीवाश्रय बिलासपुर स्विफ्ट किया गया है जहां बंदर का इलाज और देखने किया जाएगा1
- Post by Simant Prajapati1
- राष्ट्रीय कार्यक्रम के पोस्टर को क्षति पहुंचाने पर डॉ. नीरज सोनोग्राफी सेंटर को नोटिस... होगी एफ.आई.आर.1
- बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ आज सोमवार के शाम 5:24 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे चकरभाठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का विधिवत हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट विस्तार और 4C श्रेणी उन्नयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया। शहर के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट को आज निर्णायक गति मिली, जब भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय (डीईओ) जबलपुर के अधिकारियों द्वारा 290.8 एकड़ भूमि का औपचारिक हस्तांतरण जिला प्रशासन को किया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई।भूमि हस्तांतरण के दौरान सैन्य अधिकारियों एवं डीईओ जबलपुर के प्रतिनिधियों ने स्वामित्व संबंधी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर भूमि को प्रशासन को सौंपा। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ अब एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध कुल भूमि 646.8 एकड़ हो गई है, जो इसके व्यापक विस्तार के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। इस अतिरिक्त भूमि के मिलने से रनवे विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने की दिशा में आ रही तकनीकी अड़चनें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। 4C श्रेणी का उन्नयन होने से बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे बिलासपुर को देश के प्रमुख शहरों के साथ बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी (डीईओ) जबलपुर के मोहम्मद शाद आलम तथा एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार1
- कलेक्ट्रेट घेराव से गरमाया माहौल, हजारों की भीड़ सड़कों पर मोहला–मानपुर जिला मुख्यालय आज उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जब आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से हलबा समाज के लोगों की भारी भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज से जुड़े एक बस चालक की बीते दिनों मोहला में 6 युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में आज बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान स्थिति उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और किसी बड़े टकराव को टाल दिया। 🔴 मुख्य मांगें: हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए दोषियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई हो फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे घटनाक्रम के चलते मोहला–मानपुर में माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है।1